The Lallantop

प्रभास की 'सलार' ने रिलीज़ से पहले ही 'बाहुबली', RRR, 2.0 के रिकॉर्ड तोड़ दिए

KGF फेम प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही 'सलार' पर पैसे बह रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'सलार' के पोस्टर पर प्रभास और पृथ्वीराज.

Prabhas की अगली फिल्म Salaar. इसे KGF फेम Prashanth Neel डायरेक्ट कर रहे हैं. पिछले दिनों खबर आई थी कि 'सलार' को उसी लोकेशन पर शूट किया जा रहा है, जहां No Time To Die की शूटिंग हुई थी. इस फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट खबर ओवरसीज़ थिएट्रिकल राइट्स को लेकर आई है. कहा जा रहा है कि 'सलार' से प्रभास ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि 'सलार' के ओवरसीज़ राइट्स 90 करोड़ रुपए में बिके हैं. ये किसी भी इंडियन फिल्म के लिए रिकॉर्ड प्राइस है. ओवरसीज़ थिएट्रिकल राइट्स मतलब फिल्म को इंडिया से बाहर के सिनेमाघरों में रिलीज़ करने के राइट्स. इससे पहले ये रिकॉर्ड रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 के नाम था. इस फिल्म के ओवरसीज़ राइट्स 80 करोड़ रुपए में बिके थे. दूसरे नंबर पर थी एस.एस. राजामौली की RRR. राम चरण और NTR जूनियर स्टारर इस फिल्म के ओवरसीज़ थिएट्रिकल राइट्स 70 करोड़ रुपए में बिके थे. मगर प्रभास की 'सलार' सारा गणित बिगाड़ के रख दिया है.

प्रभास की पिछली तीन फिल्मों के थिएट्रिकल राइट्स की कीमत आप नीचे पढ़ सकते हैं-

Advertisement

* बाहुबली: द कन्क्लूज़न- 70 करोड़ रुपए 
* साहो- 42 करोड़ रुपए 
* राधे श्याम- 22 करोड़ रुपए

पहले कुछ ऐसी खबरें आई थीं कि KGF 2 और 'सलार' दोनों फिल्मों के ओवरसीज़ राइट्स बिक चुके हैं. Phars films ने दोनों फिल्मों के राइट्स के लिए 100 करोड़ रुपए चुकाए हैं. मगर अब ये 100 करोड़ वाली खबर farce लग रही है.

‘सलार’ के पोस्टर पर प्रभास.

बहरहाल, बताया जा रहा है कि 'सलार' के मेकर्स ने तेलुगु वर्ज़न के थिएट्रिकल राइट्स के लिए 200 करोड़ रुपए की प्राइस कोट की है. जो कि बहुत बड़ा नंबर है. RRR के अलावा आज तक किसी फिल्म के तेलुगु वर्ज़न ने 200 करोड़ रुपए का डिस्ट्रिब्यूटर शेयर नहीं कमाया है. मगर भरपूर उम्मीद है कि 'सलार' ये कर सकती है.  
  
'सलार' में 'बाहुबली' फेम प्रभास काम कर रहे हैं. पिक्चर को KGF फेम प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं. इंडिया की दो सबसे कमाऊ फ्रैंचाइज़ से जुड़े लोग 'सलार' पर साथ काम कर रहे हैं. इसीलिए ये फिल्म भयंकर डिमांड में है.

Advertisement

पिछले दिनों वेराइटी में 'सलार' को लेकर एक रिपोर्ट छपी. इसमें बताया गया कि इस फिल्म की शूटिंग इटली के मटेरा शहर में चल रही है. इस ऐतिहासिक शहर में ढेर सारी टूटी-फूटी गुफाएं हैं. प्रशांत नील अपनी टीम के साथ मिड मार्च से यहां शूट कर रहे थे. यहां कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. आखिरी फिल्म थी जेम्स बॉन्ड सीरीज़ की 'नो टाइम टु डाय'. इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि 'सलार' में प्रभास डबल रोल में दिखाई दे सकते हैं.

'सलार' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगतपति बाबू जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग आखिरी चरण में है. बताया जा रहा है कि दो हफ्ते में ये सारा काम निपट जाएगा. फिर फिल्म की टीम मार्केटिंग और प्रमोशन शुरू करेगी. 'सलार' 28 सितंबर, 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.  

वीडियो: प्रभास की फीस जानकर समझ आएगा कि अल्लू अर्जुन उनके आसपास भी नहीं पहुंच पाए हैं

Advertisement