The Lallantop

'पठान' का बवाल, दोबारा से खुलेंगे 25 बंद पड़े सिंगल स्क्रीन थिएटर्स

सिंगल स्क्रीन्स को दोबारा से ज़िंदा करने जा रही है शाहरुख खान की 'पठान'. ऐसी अडवांस बुकिंग हो रही है फिल्म की.

Advertisement
post-main-image
'पठान' का एक सीन.

Pathaan को लेकर मार्केट में भयंकर बज़ चल रहा है. कहा जा रहा है कि पैंडेमिक में जितने थिएटर्स बंद हुए, Shahrukh Khan की ये फिल्म उन्हें दोबारा से खड़ा कर देगी. क्योंकि इस फिल्म को हर तरह की ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. मल्टीप्लेक्स वाले भी देखेंगे और सिंगल स्क्रीन वाले भी. जिस तरह की अडवांस बुकिंग चल रही है, ये सारी बातें काफी हद तक सही होती नज़र आ रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तरण आदर्श ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा-

Advertisement

'''पठान' सिंगल स्क्रीन्स को रिवाइव कर रही है. जिस तरह की धुआंधार अडवांस बुकिंग हो रही है, उस लिहाज़ से 'पठान' थिएटर बिज़नेस को दोबारा से ज़िंदा करने जा रही है. सबसे ज़रूरी बात ये कि देश के कुछ 25 सिनेमाघर बंद हो गए थे. जिस तरह का 'पठान' का बज़ है, वो दोबारा से खुलने वाले हैं.''  
 

सिंगल स्क्रीन्स के आंकड़े तो पता नहीं चल पा रहे. मगर देश के टॉप मल्टीप्लेक्स चेन्स में 'पठान' ने आग लगाकर रख दिया है. ये फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे ज़्यादा अडवांस बुकिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है. ये आंकड़े 23 जनवरी की दोपहर तक के हैं. अभी फिल्म की रिलीज़ में डेढ़ दिन बाकी है.

देश के मल्टीप्लेक्स चेन्स में सबसे ज़्यादा अडवांस बुकिंग वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट हम नीचे बता रहे हैं

Advertisement

1) बाहुबली 2- इस फिल्म की रिलीज़ से पहले देशभर में कुल 6.50 लाख टिकट बुक हो गए थे.

2) KGF2- लिस्ट में दूसरे नंबर पर है यश की फिल्म, जिसके 5.15 लाख टिकट अडवांस में बुक हो गए थे.

3) वॉर- तीसरे नंबर पर यशराज की स्पाय यूनिवर्स की ही फिल्म है. इस फिल्म की अडवांस बुकिंग 4.05 लाख तक पहुंच गई थी.

4) पठान- शाहरुख खान की ये कमबैक फिल्म रिलीज़ से डेढ़ दिन पहले ही इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. 23 जनवरी की दोपहर तक इस फिल्म की 3.55 लाख टिकटें बुक हो चुकी हैं.

5) ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं. YRF की इस फिल्म की अडवांस बुकिंग 3.46 लाख तक पहुंच गई थी.

सनद रहे कि इस लिस्ट में जो टॉप दो फिल्में हैं, वो फ्रैंचाइज़ फिल्में थीं. यानी उनकी कहानी लोगों को पता थी. मगर उन्हें जानना था कि आगे फिल्म में क्या होता है. 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' वो फिल्म है, जिसकी अडवांस बुकिंग तो ताबड़तोड़ हुई. मगर रिलीज़ के बाद थिएटर्स खाली ही रहे. क्योंकि फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ बहुत खराब थी. 'वॉर' वो इकलौती फिल्म है, जिसमें जनता ने अडवांस में भरोसा जताया. और फिल्म उस भरोसे पर खरी उतरी.

देखते हैं 'पठान' के साथ क्या होता है. अडवांस बुकिंग जितना उत्साह लोगों में फिल्म की रिलीज़ के बाद भी रहता है कि नहीं. ऐसे में फिल्म के लिए पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ बहुत ज़रूरी हो जाता है. और पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ की एक शर्त है- पिक्चर का वाकई अच्छा होना.

'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में लग रही है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल्स कर रहे हैं.
 

वीडियो: पठान प्रमोशन के लिए शाहरुख खान,सलमान के शो बिग बॉस और कपिल शर्मा शो में इसलिए नहीं जाएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement