The Lallantop

शाहरुख की 'पठान' का कमज़ोर प्रमोशन, तगड़ी प्रमोशनल स्ट्रैटेजी का हिस्सा है

'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बताया, जनता में शाहरुख की वापसी का उत्साह 25 जनवरी को चरम पर होगा. तब पड़ेगा हथौड़ा.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'पठान' के एक सीन में शाहरुख. दूसरी तरफ सिद्धार्थ आनंद.

जनता Pathaan की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है. क्योंकि चार साल बाद Shahrukh Khan की कोई फिल्म आ रही है. YRF को ये चीज़ पता है, इसलिए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन कैंपेन को भी उसी हिसाब से डिज़ाइन किया है. लंबे समय से सोशल मीडिया पर ये लिखा जा रहा है कि 'पठान' का प्रमोशन बहुत कमज़ोर चल रहा है. मगर अब फिल्म के डायरेक्टर Siddharth Anand ने बताया है कि 'पठान' को जानबूझकर नहीं प्रमोट किया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछली दिनों कई ऐसी फिल्में आईं, जिन्हें ढंग से प्रमोट नहीं किया गया. 'विक्रम वेधा' उसका प्राइम एग्ज़ांपल है. यही चीज़ 'पठान' के बारे में भी कही जा रही थी. लोग बोल रहे थे कि पहले ही यशराज की बैक टु बैक फिल्में पिट रही हैं. 'जयेशभाई जोरदार', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'शमशेरा' कुछ नहीं चला. बावजूद इसके YRF 'पठान' के साथ भी यही चीज़ कर रही है. मगर सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि वो लोग फिल्म का प्रमोशन रिलीज़ के बाद शुरू करेंगे. क्योंकि वो चाहते हैं कि पब्लिक शाहरुख को पठान के रोल में पहली बार थिएटर्स में देखे. क्योंकि लोग शाहरुख को देखने के लिए उनसे इंटरैक्ट करने के लिए बेचैन है. ये चीज़ फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन में बहुत मददगार साबित होगी.

सिद्धार्थ आनंद ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा-

Advertisement

'''पठान' से शाहरुख खान 4 साल के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार सालों में बहुत कम मौकों पर मीडिया और लोगों से मुलाकात की है. इसलिए लोगों में उन्हें देखने की भूख इससे ज़्यादा पहले कभी नहीं रही. 'पठान' को लेकर मार्केट में भयंकर बज़ बना है, उसमें इस चीज़ ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है.''

वो अपनी इसी बातचीत में आगे जोड़ते हैं-

''SRK. इन तीन अक्षरों में जितना स्टारडम और जितने लोगों का प्यार सिमटा हुआ है, वो अद्भुत है. पूरे देश ने उन्हें इतने समय तक प्यार दिया है. और हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमारी फिल्म शाहरुख को एक ऐसे अंदाज़ में पेश करेगी, जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा. हम चाहते हैं कि जनता में शाहरुख की वापसी को लेकर जो उत्साह है, वो 25 जनवरी को अपने चरम पर हो. जिस दिन 'पठान' रिलीज़ होगी. इसलिए हम अपनी सारी प्रमोशनल एक्टिविटी फिल्म की रिलीज़ के बाद शुरू करेंगे. जिस तरह का प्यार लोगों ने 'पठान' को दिखाया है, हम उसके लिए बेहद शुक्रगुज़ार हैं.'' 

Advertisement

फिल्म से अब तक जो भी मटीरियल रिलीज़ किया गया, उसे आलोचना के बावजूद देखा गया है. फिल्म के दोनों गाने 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' इतनी नेगेटिविटी के बावजूद करोड़ों व्यूज़ लिए बैठे हैं. ट्रेलर को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. हालांकि एक मसला ये भी है कि सोशल मीडिया पर चल रही चीज़ें, कम ही मामलों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तब्दील हो पाती हैं. मगर 'पठान' की बात अलग है, ये अपने को मानना पड़ेगा.  

वीडियो: शाहरुख खान ने किस वजह से 'पठान' के प्रमोशन में एक भी इंटरव्यू नहीं दिया

Advertisement