The Lallantop

'मिर्ज़ापुर' के कालीन भइया ने बताया उनका फेवरेट किरदार कौन है?

साथ ही पंकज त्रिपाठी ने मुन्ना के बारे में भी बात की. कहा कि वो दिलचस्प किरदार है लेकिन उसमें कोई डायमेंशन नहीं है.

Advertisement
post-main-image
'मिर्ज़ापुर' के तीसरे सीज़न की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

Pankaj Tripathi हाल ही में Lallantop के प्रोग्राम Guest in The Guestroom में बतौर गेस्ट पधारे थे. वहां उन्होंने अपने जीवन, सिनेमा और उससे जुड़े अनुभवों पर बात की. उनसे ‘मिर्ज़ापुर’ के बारे में भी पूछा गया. न्यूज़रूम में से किसी ने पूछा कि उन्होंने कालीन भइया के किरदार की तैयारी कैसे की. क्या वो इसके लिए लोगों से मिले. उनका कहना था,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नहीं, मैं लोगों से नहीं मिला. जैसे ही साइनिंग अमाउंट आता है (हंसते हुए) काम शुरू हो जाता है. उसके बाद तो एक्टिंग की पढ़ाई की ही है. मैं पूर्वांचल का हूं. गांव-खेड़ा देखें ही हैं. वहां की बॉडी लैंग्वेज, वहां का ठहराव, वहां की मस्ती सब से परिचित हूं. 

आगे बातचीत में पूछा गया कि ‘मिर्ज़ापुर’ के सभी किरदार एपिक हैं. लेकिन आपका फेवरेट कौन है. इस पर पंकज त्रिपाठी ने जवाब दिया,

Advertisement

रसिका दुग्गल का किरदार (बीना). वो बहुत घर में रहती है, ऊपर-ऊपर से दबी हुई रहती है और सीज़न 2 खत्म होते-होते पता चलता है कि असली खेल तो वही खेल रही थी. मेरे सामने (कालीन) होती है, तो कुछ और होती है. मज़ा आता है. बतौर एक्टर हमें मालूम हैं. हम कहानी पढ़ चुके हैं इसलिए मालूम है कि बीना खेल करेगी, फिर भी हम अनभिज्ञ होकर उसको देख रहे हैं. यही एक्टिंग का मज़ा है. हमें मालूम है कि सामने वाला किरदार क्या बोलेगा लेकिन जब हम सुनते हैं तो लगता है कि पहली बार सुन रहे हैं. 

पंकज ने आगे कहा कि वो उनकी परफॉरमेंस देखकर लोग कहते हैं कि ऐसा लगा जैसे ये लाइन आपने ही लिखी हों. उन्होंने कहा कि वो लाइन कोई और लिखता है. लेकिन वो काम ऐसा है जिसमें लगे कि वो मैंने ही लिखा है. फिर से ‘मिर्ज़ापुर’ पर लौटते हुए उन्होंने कहा कि मुन्ना का किरदार इंट्रेस्टिंग है. लेकिन मुन्ना का सिर्फ एक ही डायमेंशन है. वो जैसा है वैसा ही दिखता है. बीना के साथ ऐसा नहीं. बीना जैसी है, वैसी बिल्कुल भी नहीं दिखती. बता दें कि ‘मिर्ज़ापुर’ के तीसरे सीज़न की शूटिंग पूरी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही शो को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा.                

वीडियो: अक्षय कुमार की OMG 2 के लिए पंकज त्रिपाठी को यामिनी गौतम से कम रुपए क्यों मिले?

Advertisement

Advertisement