The Lallantop

8 साल बाद बॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान

फवाद खान, वाणी कपूर के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगे. जल्द ही फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होगा.

Advertisement
post-main-image
बताया जा रहा है कि फिल्म की शुरूआती शूटिंग लंदन में की जाएगी.

'सिकंदर' के सेट से सलमान खान की फोटो लीक!, 'हिसाब' में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह, 8 साल बाद बॉलीवुड फिल्म करेंगे फवाद खान. आज दिन भर सिनेमा की दुनिया में जो कुछ भी हुआ वो सब आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा. एंटरटेनमेंट की सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# "पापा चाहते थे मैं 'लाल सिंह चड्ढा' करूं- जुनैद खान

ई-टाइम्स को दिए हालिया इंटरव्यू में जुनैद खान ने बताया, "मैंने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए ऑडिशन दिया था. लेकिन बात बन नहीं पाई. पापा चाहते थे कि मैं वो फिल्म करूं." आमिर खान ने भी एक बार मीडिया से बात करते हुए ये बताया था कि जुनैद ने उनकी फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया था. जुनैद हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'महाराज' में नज़र आए थे. ये उनकी पहली फिल्म थी.

Advertisement

# 'सिकंदर' के सेट से सलमान खान की फोटो लीक!

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बज़ बना हुआ है. इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं. ये उनकी पीठ की फोटो है. संभवत: किसी एक्शन ब्लॉक से ऐन पहले की. 'सिकंदर' का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है. अब अगस्त से दूसरा शेड्यूल शुरू होगा. फिल्म को ए आर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं. 'सिकंदर' ईद 2025 पर सिनेमाघरों में उतरेगी.

# 'हिसाब' में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह

Advertisement

पीपिंगमून में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 'नमस्ते लंदन' फेम डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह एक थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं. फिल्म का नाम है 'हिसाब'. फिल्म में जयदीप अहलावत, शेफाली शाह और अभिषेक बैनर्जी लीड रोल्स में नज़र आएंगे. फिल्म की कहानी बैंक रॉबरी के इर्द गिर्द होगी.

# सलमान खान के साथ फिल्म नहीं बना रहे कबीर खान

बीते कुछ दिनों से खबरें थी कि कबीर खान 'चंदू चैम्पियन' के बाद सलमान खान के साथ 'बब्बर शेर' नाम की फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं. इन ख़बरों पर बात करते हुए कबीर खान ने कहा , "बाज़ार में फिल्म को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. लेकिन अभी मैं 'बब्बर शेर' पर काम नहीं कर रहा हूं." 'बब्बर शेर' कबीर खान के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है.

# 8 साल बाद बॉलीवुड फिल्म करेंगे फवाद खान

8 साल बाद फवाद खान बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं. फिल्मफेयर में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फवाद खान, वाणी कपूर के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगे. जल्द ही फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होगा. शुरुआती शूटिंग लंदन में की जाएगी. फिल्म को लेकर अभी इतनी ही जानकारी सामने आई है.

# 'गैंग्स ऑफ़ गोदावरी' हिंदी में होगी रिलीज़

विश्वाक सेन की तेलुगु फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' नेटफ्लिक्स पर सभी भाषाओं में रिलीज़ हो चुकी है. अब हिंदी में भी इसे स्ट्रीम किया जा सकता है. हिंदी में ये फिल्म 5 जुलाई, 2024 से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म को कृष्णा चैतन्य ने डायरेक्ट किया है.  

वीडियो: 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' वो पाकिस्तानी फिल्म जिसकी तुलना GOT, और बाहुबली से हो रही है

Advertisement