The Lallantop

फराह खान ने कहा, ''शाहरुख को 'डंकी' जैसी फिल्म ऑफर की थी, उन्होंने रिजेक्ट कर दी"

Farah Khan ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वो Dunki टीज़र देखकर हैरान हो गईं. क्योंकि पहले Shahrukh Khan ने वैसी फिल्म में काम करने से मना किया था.

Advertisement
post-main-image
'डंकी' के एक सीन में शाहरुख खान. दूसरी तरफ फराह खान.

पिछले दिनों Shahrukh Khan की फिल्म Dunki का टीज़र आया. इससे पता चला कि फिल्म की कहानी पांच दोस्तों के बारे में है. जो लंदन जाना चाहते हैं. तमाम कोशिशों के बावजूद वो लीगल तरीके से इंग्लैंड नहीं जा पाते. ऐसे में वो लोग 'डंकी फ्लाइट' नाम के ग़ैर-कानूनी तरीके से लंदन तक का सफर तय करते हैं. हालिया इंटरव्यू में शाहरुख की करीबी दोस्त, कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर Farah Khan ने 'डंकी' टीज़र पर बात की है. फराह ने बताया कि उन्होंने Happy New Year की स्क्रिप्ट इसी विषय पर लिखी थी. मगर शाहरुख ने वो फिल्म रिजेक्ट कर दी. उनका कहना था कि इस उम्र में वो वैसा रोल नहीं करना चाहते. जिसके बाद फराह ने स्क्रिप्ट में बदलाव करके उसमें हीरा चुराने वाला एंगल डाल दिया. फराह का मानना है कि 'डंकी' के पहले टीज़र ने उन्हें 'हैप्पी न्यू ईयर' के स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट याद दिला दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फराह खान, कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाछिया के साथ बातचीत कर रही थीं. इस दौरान शाहरुख खान की 'डंकी' का ज़िक्र आया. फिल्म के पहले टीज़र पर फराह की प्रतिक्रिया पूछी गई. इस पर उन्होंने कहा-

"मैंने 'हैप्पी न्यू ईयर' का एक वर्ज़न लिखा था, जो शाहरुख को पसंद नहीं आया. 'डंकी' का प्रोमो देखने के बाद ये बात मुझे बड़ी अजीब लगी. 'हैप्पी न्यू ईयर' की वो स्क्रिप्ट चार लड़कों के बारे में थी, जो अमेरिका जाना चाहते थे. वो 'तड़ीपार' बनकर एक डांस कॉम्पटीशन में हिस्सा लेना चाहते थे. जिसका फाइनल लास वेगस में होना था."

Advertisement

फराह ने कहा कि जब वो स्क्रिप्ट उन्होंने शाहरुख को सुनाई, तो वो उन्हें ठीक नहीं लगी. वो कहती हैं-

“फिर शाहरुख ने कहा, 'मैं थोड़ा उम्रदराज़ लगूंगा. इस यंग लड़के का रोल करने के लिहाज से मेरी उम्र थोड़ी ज़्यादा है'.”    

'डंकी' की कहानी को लेकर ढेर सारी बातें हो रही हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 'डंकी', मलयालम फिल्म CIA रीमेक लग रही है. इसके अलावा 'डंकी' की कहानी पंजाबी फिल्म 'आजा मेक्सिको चलिए' से भी प्रेरित होने की बात कही जा रही है. इस स्टोरी में एक और एंगल है. राजकुमार हिरानी, संजय दत्त के साथ 'मुन्ना भाई' फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म बनाना चाहते थे. उसका टेंटेटिव टाइटल था- 'मुन्ना भाई चले अमेरिका'. मगर वो फिल्म बन नहीं सकी. ऐसे में ये कहा जा रहा है कि हिरानी ने उसी कहानी को लेकर शाहरुख खान के साथ 'डंकी' बना दी.

Advertisement

ऐसा बिल्कुल संभव है कि फराह खान ने शाहरुख को इल्लीगल इमिग्रेशन से जुड़ी स्क्रिप्ट ऑफर की होगी. मगर तब शाहरुख ने वो फिल्म करना ठीक नहीं समझा. मगर जब हिरानी ने उन्हें कमोबेश वैसी ही कहानी ऑफर की, तो वो ये फिल्म करने को राज़ी हो गए. शाहरुख के इस फैसले में सबसे बड़े फैक्टर तो खुद हिरानी हैं. शाहरुख को लगा होगा कि ये गंभीर विषय है, जिसे हिरानी जैसा काबिल फिल्ममेकर ही कायदे से हैंडल कर सकता है. इसलिए वो फिल्म करने को तैयार हो गए.    

ख़ैर, 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 'डंकी' विदेशों में 21 दिसंबर को रिलीज़ होनी है. फिल्म की इंडिया रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म 2023 क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में लगेगी.

Advertisement