Hrithik Roshan इन दिनों अपनी फिल्म War 2 की शूटिंग में बिज़ी हैं. स्पाय यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक को दोबारा देखने के लिए पब्लिक उतावली है. लेटेस्ट अपडेट ये है कि इस फिल्म के खतरनाक स्टंट सीन्स को स्पेशल तरीके से शूट किया जाएगा. जिसके लिए किसी भी बॉडी डबल्स का इस्तेमाल होगा.
'वॉर 2' के खतरनाक स्टंट को ऋतिक खुद शूट करेंगे, नहीं होगा कोई बॉडी डबल
'वॉर 2' में ऋतिक के साथ Jr. NTR भी नज़र आएंगे. NTR 'वॉर 2' में बतौर विलेन दिखेंगे.

फिल्मों में अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी हाई ऑक्टेन एक्शन सीन को शूट करना होता है तो एक्टर के बॉडी डबल्स का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि बहुत से एक्टर्स ऐसे भी हैं जो इन स्टंट्स को खुद शूट करते हैं. उन्हीं सितारों में अब ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल हो चुका है. क्योंकि 'वॉर 2' के कुछ खतरनाक स्टंट सीन को शूट करने के लिए ऋतिक किसी भी बॉडी डबल को यूज़ नहीं करेंगे. बल्कि खुद वो सारे स्टंट्स करेंगे.
बताया जा रहा था कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी कटिंग एज टेक्नोलॉजी से 'वॉर 2' के कुछ स्टंट शूट करते. यानी बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करके इन सीन्स को शूट किया जाता. मगर ऋतिक रोशन की टीम की तरफ से इन खबरों को गलत बताया गया है. बॉक्स ऑफिस बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक की टीम ने बताया कि ऋतिक खुद ये सारे एक्शन सीन्स को शूट करेंगे.
सिर्फ ऋतिक रोशन ही नहीं बल्कि उनके अपोज़िट जूनियर एनटीआर भी अपने सारे एक्शन सीन्स खुद शूट करेंगे. वो किसी भी सीन के लिए अपने बॉडी डबल का यूज़ नहीं करेंगे. वैसे जूनियर एनटीआर ने राजामौली की फिल्म RRR के लिए भी किसी बॉडी डबल का यूज़ नहीं किया था. इसलिए 'वॉर 2' में भी वो सारे स्टंट खुद ही करते दिखाई देंगे.
ख़ैर, 'वॉर 2' में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर भी नज़र आएंगे. वो 'वॉर 2' में बतौर विलेन दिखेंगे. फिल्म का पहला शेड्यूल स्टंट डबल्स के साथ अक्टूबर 2023 में लॉक कर दिया गया था. 'वॉर 2' रिलीज़ डेट फिलहाल 25 जनवरी 2025 बताई जा रही है. 'वॉर 2' के बाद आएगी 'टाइगर वर्सज़ पठान'. और उसके बाद आलिया भट्ट और शरवरी वाघ वाली फीमेल सेंट्रिक स्पाय फिल्म का नंबर आएगा. फिलहाल, तो यशराज फिल्म्स की टाइमलाइन यही है.











