The Lallantop

KRK को मारना चाहते थे कपिल शर्मा, हनी सिंह ने तो खींच लिए थे बाल

Mika Singh ने बताया, Yo Yo Honey Singh ने गुस्से में KRK के बाल खींचे थे. Kapil Sharma तो कमाल आर खान के घर उन्हें मारने पहुंच गए थे.

Advertisement
post-main-image
मीका सिंह ने बताया कपिल और हनी सिंह केआरके को मारना चाहते थे.

बीते दिनों सिंगर और रैपर Mika Singh मारे खास प्रोग्राम गेस्ट इन द न्यूज़रूम में आए थे. जहां उन्होंने अपने करियर, म्यूज़िक इंडस्ट्री और तमाम तरह की कॉन्सट्रोवर्सीज़ पर बात की. मीका सिंह ने खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले KRK यानी कमाल आर खान पर भी बात की. उन्होंने बताया कि एक टाइम ऐसा था कि केआरके से सभी चिढ़ते थे. Kapil Sharma तो उन्हें मारना चाहते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

केआरके अपने ऊट-पटांग बयानों के लिए जाने जाते हैं. मीका सिंह ने बताया कि वो केआरके को भाई बुलाते हैं. और उन्हें बहुत पसंद करते हैं. केआरके के बारे में बात करते हुए मीका सिंह ने कहा,

''वो मेरे बच्चे जैसा है. वो बहुत प्यारा इंसान है. वो मेरे स्टूडियो के बिल्कुल पास रहता था. मैं अक्सर उससे मिलने जाया करता था. कभी-कभी तो उससे बताए बिना ही उसके घर चाय पीने पहुंच जाया करता था. मैं उसे भाई बुलाता था. वो जानता था कि मैं पागल हूं. वो भी मेरा दोस्त बन गया. वो हीरोज़ के बारे में बुरी-बुरी चीज़ें कहता था. कुछ लोग तो मेरे पास आते थे. मुझसे कहते थे कि मैं केआरके को समझाऊं.''

Advertisement

मीका सिंह ने बताया कि हनी सिंह और कपिल शर्मा दोनों ही केआरके से चिढ़े हुए थे. बोले,

''हनी सिंह को अब शायद याद नहीं होगा मगर केआरके ने उनके बारे में कुछ कहा था. उस बात से हनी बहुत उदास थे. उन्होंने मुझसे कहा, पाजी ये ऐसा ऐसा क्यों बोलता है. आयुष्मान खुराना, कपिल शर्मा भी केआरके की बातों से बहुत अपसेट थे. मैंने उस वक्त हनी सिंह से कहा था, वो हमें गाली देगा मगर आपको जो करना है कर लो उसके साथ. उसी के अगले दिन हम केआरके ने हमसे कहा कि हमने उनसे साथ अच्छा व्यवाह नहीं किया. फिर हमने भी बहाना बनाया कि हमें कुछ याद नहीं क्योंकि हम नशे में थे. हमने उसके बाल खींचे थे.''

कपिल शर्मा पर बात करते हुए मीका सिंह ने बताया,

Advertisement

''साल 2012-2013 में कपिल पाजी भी केआरके से बहुत नाराज़ थे. वो उन्हें मारना चाहते थे. जब उन्हें पता चला कि केआरके मेरे पड़ोसी हैं तो वो मेरे पास आए और मुझसे कहा कि मैं उन्हें केआरके के पास ले जाऊं ताकि वो उन्हें मार सकें. मैंने उनसे रिक्वेस्ट की कि ऐसा ना करें. फिर हम सुबह-सुबह केआरके के घर गए. वो अपने घर पर नहीं था. कपिल को फिर गुस्सा आ गया तो उन्होंने वहां रखा शीशे का गिलास ही फोड़ दिया.''

मीका से जब पूछा गया कि क्या वो अब भी केआरके के टच में हैं तो बोले कि अब केआरके इंडिया में रहते ही नहीं हैं. इसलिए वो उसके टच में नहीं हैं. 

वीडियो: GITN: मीका सिंह ने हनी सिंह और बादशाह की लड़ाई में किसके लिए कहा 'बाप'?

Advertisement