The Lallantop

'तुम्हीं आना' गाने के राइटर ने 'द कपिल शर्मा शो' से कहा, अपनी गलती के लिए माफी मांगिए

कुणाल का कहना है कि उन्हें कपिल शर्मा से कोई दिक्कत नहीं है. मगर उनके शो के मेकर्स ने बड़ी गड़बड़ी की और जवाब देने से भी इन्कार कर दिया.

Advertisement
post-main-image
दो अलग-अलग मौकोें पर कुणाल वर्मा और कपिल शर्मा.

Kunaal Vermaa नाम के लिरिसिस्ट हैं. 'हंसी बन गए', 'पल', 'हमराह' जैसे चार्टबस्टर गाने लिख चुके हैं. इन्होंने The Kapil Sharma Show के मेकर्स से माफी मांगने को कहा है. ये सारा बवाल शुरू हुआ कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड को लेकर. जहां कुणाल के लिखे गाने का क्रेडिट दूसरे सॉन्ग राइटर AM Turaz को दे दिया गया. इसकी वजह से कुणाल नाराज़ हो गए. कुणाल ने 'मरजावां' फिल्म का 'तुम्हीं आना' गाना लिखा था. जब कपिल ने AM Turaz का अपने शो पर स्वागत किया, तो बोल दिया कि 'तुम्हीं आना' गाने को तुराज़ ने लिखा है. इस पर कुणाल ने सोनी टीवी चैनल और कपिल शर्मा की टीम से माफी और गलती सुधार की मांग की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कुणाल ने बकायदा इस बाबत मीडिया स्टेटमेंट जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि 'द कपिल शर्मा शो' देश के सबसे हिट शोज़ में से एक है. उसे लाखों लोग देखते हैं. अब उन सब लोगों को लगेगा कि 'तुम्हीं आना' गाना ए.एम. तुराज़ ने लिखा है. जबकि तुराज़ का इस गाने से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. जो कि गलत है. किसी आर्टिस्ट को नेशनल टेलीविजन पर उसके काम से डिस्क्रेडिट नहीं किया जाना चाहिए. कुणाल का ये भी कहना है कि जब से ये एपिसोड टीवी पर आया है, तब से वो इस चीज़ को लेकर परेशान हैं. क्योंकि वो उन लाखों लोगों को जाकर नहीं बता सकते कि वो गाना तुराज़ ने नहीं, उन्होंने लिखा था.

हालांकि कुणाल ने ये भी कहा कि वो इस गलती का दोष कपिल शर्मा को नहीं देते. वो उनके पसंदीदा कलाकार हैं. ये गलती उनकी रिसर्च टीम और राइटर्स की है. और जब उन्होंने इस पूरे मैटर पर शो की टीम से संपर्क किया, तो उन्हें जवाब मिला कि वो लोग अभी व्यस्त हैं. कुणाल से बाद में बात करेंगे. उस बात को दो दिन बीत चुके हैं. मगर कपिल शर्मा की टीम की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं आया.

Advertisement

कुणाल को ए.एम. तुराज़ से भी शिकायत है. उनका कहना है कि भले कपिल या उनकी टीम ने गलत जानकारी दी, मगर तुराज़ को तो पता था कि 'तुम्हीं आना' उनका लिखा गाना नहीं है. मगर उन्होंने भी पूरे शो के दौरान कहीं उस चूक को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई. जैसा चल रहा था, वैसा चलने दिया.

कुणाल ने अपने बयान में कहा-

"मैं ए.एम. तुराज़, सोनी चैनल और कपिल शर्मा की मैनेजमेंट टीम से गुज़ारिश करता हूं कि वो अपनी इस गलती के लिए माफी मांगे. और ऐसी गलती दोहराने से बचने की कोशिश करें. मैं उम्मीद करता हूं कि तुराज़ भाई, कपिल भाई और सोनी टीवी इसे मेरी नाराज़गी की बजाय इसे मेरी पीड़ा समझें."   

Advertisement

इस पर अब तक सोनी चैनल, कपिल शर्मा या ए.एम. तुराज़ में से किसी की प्रतिक्रिया या जवाब नहीं आया है.

ए.एम. तुराज़ माने हुए सॉन्ग राइटर हैं. वो अपने 10 साल से ज़्यादा के करियर में 'कभी जो बादल बरसे', 'आयत', ‘बिंते दिल’, 'खलीबली', 'जब सैंया' और 'नसीब से' जैसे गाने लिख चुके हैं.  

वीडियो: सलमान खान ने द कपिल शर्मा शो में अपनी लाइफ में रही महिलाओं पर क्या कहा?

Advertisement