The Lallantop

'लापता लेडीज़' के ऑस्कर में जाने से फिल्म की ये एक्ट्रेस दुखी क्यों हैं?

Chhaya Kadam ने Laapataa Ladies में 'मंजू माई' का किरदार निभाया है. इनकी दूसरी फिल्म All We Imagine as Light भी Oscars की रेस में थी.

Advertisement
post-main-image
छाया कदम ने बताया कि वो क्यों दुखी हैं.

Kiran Rao की फिल्म Laapataa Ladies को भारत की तरफ से Oscars 2025 में भेजे जाने के लिए चुना गया है. करीब 29 फिल्मों के बीच से 'लापता लेडीज़' का चयन किया गया. जिसके बाद ना सिर्फ किरण राव और उनकी टीम बल्कि आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस भी बहुत खुश है. मगर फिल्म की एक्ट्रेस Chhaya Kadam दुखी हैं. क्यों? आइए बताते हैं -

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

छाया कदम ने 'लापता लेडीज़' में 'मंजू माई' का किरदार निभाया है. जो रेलवे स्टेशन पर फूल कुमारी को मिलती हैं. ज़रूरी और मज़ेदार रोल. छाया इस साल की कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची इंडियन फिल्म All We Imagine as Light का भी पार्ट थीं. जो ऑस्कर के लिए भेजे जाने वाली 29 फिल्मों की लिस्ट में शामिल थीं. छाया, 'लापता लेडीज़' के ऑस्कर के लिए चुने जाने से खुश तो हैं. मगर 'ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट' के सेलेक्ट ना होने पर दुखी हैं.

पायल कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म पर बात करते हुए छाया कदम ने कहा,

Advertisement

''मैं बहुत खुश हूं और उत्साहित भी. इससे ज़्यादा मैं क्या ही कह सकती हूं. ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारी फिल्म 'लापता लेडीज़' को इंडिया की तरफ से ऑस्कर में भेजे जाने के लिए चुना गया है. वहीं दूसरी तरफ मेरी दूसरी फिल्म, 'ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट' को ऑस्कर में प्रीमियर के लिए चुना गया है.''

छाया ने आगे कहा,

''मैं 'लापता लेडीज़' के लिए खुश हूं कि इसे ऑस्कर 2025 में इंडिया की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली मगर पायल की फिल्म के लिए थोड़ा सा बुरा भी लग रहा है. अब ये निर्णय फिल्म फेडरेशन वालों ने लिया है तो मुझे इसपर कुछ नहीं कहना. मैं इन दोनों ही फिल्मों को ऑस्कर्स में देखने के लिए उत्साहित हूं.''

Advertisement

ख़ैर, किरण राव की 'लापता लेडीज़' को 29 फिल्मों में से चुना गया है. इस बार ऑस्कर में भेजे जाने के लिए Animal, Aattam, Maharaja, Kalki 2898 AD, Hanu-Man और कान विनर फिल्म All We Imagine As Light जैसी  29 फिल्मों को भेजा गया था.

वीडियो: लापता लेडीज़ के बाद आमिर खान की बनाई ये 3 फिल्में पर्दे पर बवंडर ला देंगी!

Advertisement