वो इस इंटरव्यू में कहते हैं कि उन्होंने ना तो किसी पर गन प्वॉइंट की थी और ना ही गन का ट्रिगर दबाया था. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि प्रॉप गन में किसी ने सच की गोलियां भर दी हैं. 2. कोरियन 'मनी हाइस्ट' में बर्लिन बनेंगे 'स्क्विड गेम' एक्टर पार्क सू नेटफ्लिक्स के फेमस शो 'मनी हाइस्ट' के कोरियन वर्जन की अनाउंसमेंट हो गई है. जिसे साल 2022 में रिलीज़ किया जाएगा. खास बात ये है कि इस कोरियन वर्जन में 'स्क्विड गेम' के एक्टर पार्क सू, बर्लिन का रोल प्ले करेंगे. 'मनी हाइस्ट' के ऑफिशियल पेज पर उनका ये अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है.
50 सेकेंड के इस अनाउंसमेंट वीडियो में आर माधवन, के. के. मेनन, दिव्येंदु शर्मा और इरफान खान के बेटे बाबिल नज़र आ रहे हैं. 5. विनय पाठक की '420 IPC' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया विनय पाठक, रणवीर शौरी और गुल पनाग की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म '420 IPC' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. कहानी चार्टर्ड अकाउंटेंट बंसी केसरवानी की है. जिन्हें इकनॉमिक ऑफेंस के लिए गिरफ्तार कर लिया जाता है.
दो मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में कोर्ट रूम में होने वाली बहस को दिखाया गया है. ये फिल्म 17 दिसंबर को ज़ी5 पर प्रीमियर की जाएगी. 6. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में हलवाई बनेंगी जया बच्चन! जया बच्चन जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नज़र आने वाली हैं. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उनका रोल क्या होगा पता चल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जया बच्चन इस फिल्म में हलवाई का रोल प्ले करने वाली हैं. जया बच्चन फिल्म में रणवीर सिंह की मां का रोल निभाएंगी. जो काफी आउटस्पोकन होती है. करण जौहर के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म 10 फरवरी, 2023 में रिलीज़ की जाएगी. 7. फैन ने कहा कृति सेनन ने ज़िंदगी बर्बाद की, एक्ट्रेस ने मांगी माफी कृति सैनन रिसेंटली फिल्म 'मिमी' में नज़र आई थीं. जिसके गाने 'परम सुंदरी' को लेकर उनके एक फैन ने शिकायत की है. ट्विटर पर एक यूज़र ने कृति को टैग करके लिखा कि इस गाने के बाद उनकी ज़िंदगी खराब हो गई है. कृति के इस फैन ने बताया कि उनका नाम परम है और अब लोग उन्हें परम सुंदरी कहने लगे हैं.

इस मज़ेदार ट्वीट का जवाब देते हुए कृति ने उनसे सॉरी कह डाला है. 8. विकी और कटरीना कैफ की शादी में गेस्ट को मिलेंगे सीक्रेट कोड? अब बात विकी कौशल और कैटरीना कैफ की. जिनके शादी के चर्चे हर जगह हैं. बताया जा रहा है कि दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वैसे अभी तक दोनों एक्टर्स की तरफ से शादी को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है. मगर इस शादी को लेकर अजीबोगरीब शर्तें और टाइट सिक्योरिटी को लेकर बातें हो रही हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इनकी शादी के लिए जिस होटल को बुक किया है उसकी एक रात की कीमत करीब सात लाख रुपए है. बताया ये भी जा रहा है कि शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए मेहमानों को मोबाइल फोन भी ले जाना मना है. रिपोर्ट की मानें तो शादी में आने वाले मेहमानों के लिए एक NDA यानी नॉन डिस्क्लोज़र अग्रीमेंट भी साइन करना पड़ा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी में आए मेहमानों को एक सीक्रेट कोड भी दिया जाएगा. जिस हिसाब से उन्हें सर्विस प्रोवाइड की जाएगी. 9. अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' के लिए अमिताभ ने पढ़ी कविता अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नज़र आने वाले हैं. जिसके प्रमोशन में अमिताभ बच्चन भी जुटे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की एक लाइन लिखी है.
तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहे तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इन्हें रोज़ शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.





















