The Lallantop

KKBKKJ का नया गाना 'येंतम्मा', जिसमें सलमान ने लुंगी के साथ नया डांस स्टेप ईजाद कर डाला

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'उठाकर के लुंगी' में सलमान और वेंकटेश के साथ राम चरण भी नज़र आ रहे. ऑस्कर के बाद ये उनकी पहली फिल्म है.

Advertisement
post-main-image
'येंतम्मा' गाने के सीन्स में सलमान खान, राम चरण और वेंकटेश.

Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का नया गाना आया है. Yentamma नाम का. इस गाने में तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं का इस्तेमाल हुआ है. हिंदी भाषी लोग इसे 'उठाकर के लुंगी' के नाम से जानेंगे. क्योंकि यही हुकलाइन है. इसमें सलमान और वेंकटेश के साथ Ram Charan भी दिखाई दे रहे हैं. Oscars के बाद 'किसी का भाई किसी की जान' वो पहली फिल्म होगी, जिसमें राम चरण दिखाई देंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'येंतम्मा' फिल्म से आया दूसरा डांस सॉन्ग है. इससे पहले 'बिल्ली बिल्ली' आया था. मगर 'येंतम्मा' का वीडियो ज़्यादा एंटरटेनिंग है. इसमें सलमान खान लुंगी और शर्ट पहने फुल साउथ इंडियन अटायर में दिख रहे हैं. साथ में वेंकटेश. और फिर राम चरण का कैमियो. अब तक फिल्म से जितने गाने आए हैं, उसमें 'येंतम्मा' सबसे बेहतर लग रहा है. इस गाने को पायल देव ने कंपोज़ किया है. उन्होंने ही इसे विशाल ददलानी के साथ मिलकर गाया है. रफ्तार ने रैप किया है. 'येंतम्मा' को लिखा है शब्बीर अहमद ने. इससे पहले शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में भी एक ‘लुंगी सॉन्ग’ रखा गया था. क्योंकि उस फिल्म की कहानी चेन्नई से जुड़ी हुई थी. सलमान ने या यूं कहिए कोरियोग्राफर ने इस गाने में लुंगी के साथ एक बिल्कुल नया स्टेप ईजाद किया है. उसे बताया नहीं जा सकता, आपको देखना ही पड़ेगा.

विशाल ददलानी इससे पहले सलमान खान के लिए 'स्वैग से स्वागत', 'बेबी को बेस पसंद है' और 'सेल्फी ले ले रे' जैसे गाने गा चुके हैं. उनकी आवाज सलमान को सूट करती है. विशाल वाला हिस्सा 'येंतम्मा' गाने में एनर्जी डालता हैं. जिसकी वजह से ये प्रॉपर डांस ट्रैक बन पाता है. इस गाने के स्टेप्स थोड़े अटपटे हैं, मगर मज़ेदार हैं. किसने सोचा था कि जिन साउथ इंडियन फिल्मों को हम कोसते रहे, आज वो इतनी बड़ी हो गईं कि हमें उन्हीं को कॉपी करना पड़ रहा है. बेसिकली ये सब साउथ इंडियन ऑडियंस तक पहुंचने की कोशिशें हैं. देखते हैं सफल हो पाते हैं कि नहीं. खैर, इस गाने का ओवरऑल वाइब फन है. सुनने से ज़्यादा मज़ा देखने में आ रहा है.

Advertisement

इस गाने से 'किसी का भाई किसी की जान' के फुल थ्रॉटल प्रमोशंस शुरू हो रहे हैं. 6 अप्रैल को फिल्म के चार नए पोस्टर्स लॉन्च होने हैं. सलमान खान के फैन क्लब्स मुंबई, दिल्ली, इंदौर और लखनऊ में फिल्म के पोस्टर्स लॉन्च करेंगे. इसी दिन बताया जाएगा कि फिल्म का ट्रेलर कब आएगा. ये शायद नई मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है कि फिल्म के लेट प्रमोशंस शुरू किए जाएं. 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज़ में 16-17 दिन बचे हैं. ट्रेलर अब तक नहीं आया है. बताया जा रहा था कि ट्रेलर फिल्म की रिलीज़ से दो हफ्ते पहले रिलीज़ किया जाएगा. देखना बाकी रहेगा कि प्रमोशन का ये तरीका काम करता है कि नहीं.

'किसी का भाई किसी की जान में' सलमान के साथ वेंकटेश, पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, जगतपति बाबू, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है फरहाद सामजी ने. 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल, 2023 को ईद के मौके पर थिएटर्स में लग रही है. 

वीडियो: जवान टीजर को सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान के साथ रिलीज़ करने का प्लान बन रहा

Advertisement

Advertisement