The Lallantop

पता चल गया, कब आएगा ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' का प्रीक्वल

'कांतारा' सीक्वल नहीं प्रीक्वल होगा.

Advertisement
post-main-image
कांतारा 2 की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है

1) 'जवान' के लिए शाहरुख खान की कंपनी ने वैकेंसी निकाली है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'पठान' के बाद 'जवान' शाहरुख खान की एक और बड़ी ऐक्शन फिल्म होने वाली है. इसके लिए शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज ने वैकेंसी निकाली है. 'जवान' में VFX आर्टिस्ट के लिए वॉक-इन इन्टरव्यूज हो रहे हैं. ये 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेड चिलीज़ के स्टूडियो में होंगे.  ये अपडेट रेडचिलीज की VFX विंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है.

2) अगले साल आएगा ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' का प्रीक्वल

Advertisement

ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा 2' को लेकर बड़ी जानकारी दी है. ये सीक्वल नहीं प्रीक्वल होगा. उन्होंने कहा है: "दरअसल आपने जो अभी देखी है, वो पार्ट 2 है; पार्ट 1 अगले साल आएगा. ये आइडिया मेरे दिमाग में 'कांतारा' की शूटिंग के दौरान आया था. क्योंकि 'कांतारा' का इतिहास और ज़्यादा जटिल है. हम अभी प्रीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं." होम्बाले फिल्म के फाउन्डर विजय किरागंदूर  के अनुसार 'कांतारा 2' अगले साल रिलीज़ हो सकती है.

3) श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सिरी पर चीन में रिलीज़ होगी 'इंग्लिश-विंग्लिश'

श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' को  उनकी डेथ एनवर्सरी 24 फरवरी के दिन चीन में रिलीज किया जाएगा. डिस्ट्रीब्यूटर्स इरॉस इन्टरनेशनल्स के अनुसार इसे चीन में 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना तय हुआ है.   

4) थलपति विजय और 'जवान' के डायरेक्टर एक बार फिर साथ आएंगे

Advertisement

थलपति विजय आजकल लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' की शूटिंग कर रहे हैं. अब खबर है कि वो सितंबर में अपने फेवरेट डायरेक्टर एटली के साथ नई फिल्म शुरू करेंगे. एटली फिलहाल शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

5) 'शेरशाह' डायरेक्टर के साथ काम करने वाले हैं अजीत कुमार?

अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई थी. AK 62 की अनाउंसमेंट भी हो चुकी है. इसके डायरेक्टर भी बदल दिए गए हैं. अब खबर है कि 'शेरशाह' बनाने वाले डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ वो नई फिल्म कर रहे हैं. इसे AK 63 कहा जा रहा है.

6) अजय देवगन और तबू की नई फिल्म की शूटिंग शुरू

'भोला' के बाद अजय देवगन और तबू की एक और फिल्म आ रही है. फिल्म का नाम है, 'औरों में कहां दम था'. ये एक म्यूजिकल लव स्टोरी होने वाली है. इसका ओरिजनल साउन्डट्रैक RRR के लिए गोल्डन ग्लोब जीतने वाले एमएम कीरवानी दे रहे हैं. नीरज पांडे इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. इसमें अजय और तबू के अलावा जिमी शेरगिल भी काम कर रहे हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' की अगली किश्त पर बड़ा अपडेट दे दिया

Advertisement