The Lallantop

शंकर और कमल हासन हिंदुस्तान की सबसे बड़ी ट्रिलजी लाने जा रहे हैं!

'इंडियन 2' को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट आया है.

Advertisement
post-main-image
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'इंडियन 3' का 75 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है.

Shankar और Kamal Haasan की फिल्म Shankar 2 इंडियन सिनेमा की सबसे ऐम्बिशियस फिल्मों में से एक होने वाली है. फिल्म के बनने का सफर आसान नहीं रहा. एक बार सेट पर भीषण हादसा हो गया था. फिर बीच में खबर आई कि बजट का पंगा पड़ गया है. उसके चलते शूटिंग रुक गई. लेकिन अब ताज़ा अपडेट ये है कि ‘इंडियन 2’ पूरी हो चुकी है. शंकर और उनकी टीम सिर्फ इस फिल्म पर ही नहीं रुकने वाले. प्लान है कि इस फ्रैंचाइज़ी को तीन पार्ट्स में उतारा जाएगा. ‘इंडियन 3’ दूसरे पार्ट के कुछ समय बाद ही रिलीज़ होगी.    

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला को फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया,

‘इंडियन’ कमल हासन और शंकर के करियर की सबसे ऐम्बिशियस फिल्म है. कहानी के ज़रिए वो दोनों जो पॉइंट साबित करने की कोशिश कर रहे हैं उसका असर हमारे समाज पर ज़रूर पड़ेगा. कहानी में कई सारे सब-प्लॉट हैं और इसलिए उसे पूरा करने के लिए दो पार्ट्स की ज़रूरत पड़ेगी. इस फिल्म को ज़बरदस्ती दो पार्ट्स में नहीं बनाया जा रहा है. बल्कि इस कहानी ने शंकर और उनकी टीम को दो फिल्में बनाने पर मजबूर कर दिया है. 

Advertisement

सूत्र ने बताया है कि शूटिंग करते वक्त मेकर्स ये फैसला लेकर नहीं चल रहे थे. फिल्म एडिट टेबल पर पहुंची. तब इस नतीजे पर पहुंचे कि इसे दो पार्ट में बांटना ही बेहतर है. सूत्र ने इस बारे में आगे बताया,

शंकर के पास ‘इंडियन 2’ के लिए छह घंटे की फुटेज थी. उसे देखने के बाद पूरी टीम को लगा कि इसे सीक्वल की ज़रूरत पड़ेगी. शंकर अपने स्टोरीबोर्ड के पास पहुंचे. उन्होंने फिल्म के शॉट्स का विभाजन किया जिससे दो फिल्में तैयार हो सकें. एक बार उन्होंने फुटेज को दो पार्ट्स में बांट लिया, उसके बाद शंकर और राइटर्स ने मिलकर कहानी के इंटरवेल और क्लाइमैक्स पर काम शुरू किया. 

रिपोर्ट में आगे ‘इंडियन 3’ को लेकर भी डिटेल्स साझा किए गए. ‘इंडियन 2’ को ऐसे नोट पर खत्म किया जाएगा जिससे फिल्म का सब-प्लॉट पूरा हो जाए. साथ ही तीसरे पार्ट की नींव भी पड़ जाए. सूत्र ने शेयर किया कि ‘इंडियन 2’ 100 प्रतिशत तैयार है. हालांकि ये क्लियर नहीं किया कि शूटिंग पूरी हो चुकी है या एडिट वाला काम भी निपट चुका है. ‘इंडियन 3’ को लेकर कहा जा रहा है कि 75 प्रतिशत फिल्म बनकर तैयार है. ‘इंडियन 2’ और ‘इंडियन 3’ को एक साल के दायरे में रिलीज़ किया जाएगा. मणि रत्नम ने कुछ ऐसा ही PS के साथ भी किया था. उन्होंने दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ पूरी कर दी. PS-1 30 सितंबर 2022 को रिलीज़ हुई थी. वहीं दूसरी फिल्म आई 28 अप्रैल 2023 को.            
 

Advertisement

वीडियो: इंडियन 2 मेंकिग और कमल हासन के बारे में क्या बताया रकुलप्रीत ने?

Advertisement