The Lallantop

देश की टॉप 3 हीरोइनों के साथ बनने वाली फिल्म 'जी ले ज़रा' अब नहीं बनेगी!

'जी ले ज़रा' में प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट काम करने वाली थीं. मगर ये पिक्चर इस वजह से बंद कर दी गई.

Advertisement
post-main-image
एक मौके पर आलिया, प्रियंका और कटरीना. दूसरी तरफ फिल्म 'जी ले ज़रा' का पोस्टर.

Farhan Akhtar ने Jee Le Zaraa नाम की फिल्म अनाउंस की थी. Zindagi Na Milegi Dobara की तर्ज पर ये भी रोड ट्रिप फिल्म होने वाली थी. मगर फीमेल लीड्स के साथ. इस फिल्म में Priyanka Chopra, Alia Bhatt और Katrina Kaif काम करने वाली थीं. मगर अब खबर है कि ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई है. यानी अगले कुछ समय तक तो नहीं बन रही. क्योंकि तीनों हीरोइनों की डेट्स एक साथ नहीं मिल पा रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'जी ले ज़रा' लंबे समय से खबरों में है. मगर पिछले दिनों खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा ने ये फिल्म छोड़ दी है. क्योंकि वो 2023 में हॉलीवुड में अपने काम की वजह से वो इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाएंगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने डायरेक्टर फरहान अख्तर से पूछा कि क्या वो ये फिल्म 2024 में शूट कर सकते हैं. फरहान को इससे कोई दिक्कत नहीं थी. मगर आलिया और कटरीना 2024 में व्यस्त हैं. आलिया अगले साल नितेश तिवारी की 'रामायण' और संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में काम करने जा रही हैं. ये दोनों ही बड़े लेवल की फिल्में हैं. इनके बीच से तीसरी फिल्म के लिए समय निकालना उनके लिए मुश्किल था.

Advertisement

कटरीना भी 2024 में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चीज़ें प्लान कर रही हैं. तिस पर 'जी ले ज़रा' की शूटिंग की तारीखें बार-बार बदल रही हैं. खबरें थीं कि अली अब्बास ज़फर कटरीना के साथ एक फीमेल सुपरहीरो फिल्म बनाने वाले हैं.  इसलिए उनके पास भी 2024 में इस फिल्म के लिए समय नहीं था.

चर्चा थी कि फरहान इस फिल्म को दूसरी स्टारकास्ट के साथ बनाएंगे. मगर फिलहाल के लिए उन्होंने ये पिक्चर बंद कर दी है. फरहान खुद एक्टिंग की ओर लौट रहे हैं. वो आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'कैंपियोनेस' रीमेक में काम करने जा रहे हैं. ये वही फिल्म है, जो आमिर ने पहले सलमान को ऑफर की थी. बात अनाउंसमेंट तक पहुंच गई थी. मगर ऐन वक्त पर डेट्स की वजह से सलमान ने ये फिल्म छोड़ दी. इसे आर.एस. प्रसन्ना डायरेक्ट करेंगे. अगस्त से इस फिल्म पर काम शुरू होगा. इससे फारिग होने के बाद फरहान अख्तर 'डॉन 3' डायरेक्ट करेंगे. 'डॉन 3' में शाहरुख खान ने काम करने से मना कर दिया. इसलिए अब ये फिल्म रणवीर सिंह के साथ बन रही है. 6 जुलाई को रणवीर के बर्थडे पर ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस हो सकती है.

इन सब वजहों से 'जी ले ज़रा' फिलहाल तो बनती नज़र नहीं आ रही है. हालांकि फरहान आगे ये फिल्म बनाना चाहते हैं. 'जी ले ज़रा' अपने किस्म की पहली हिंदी फिल्म थी. इंडस्ट्री की तीन टॉप हीरोइनें एक फिल्म में काम करने जा रही थीं. 2023 की तीसरी तिमाही से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी. मेकर्स इसे 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज़ करना चाहते थे. मगर अगले कुछ सालों तक तो ये फिल्म होती नज़र नहीं आ रही. 

Advertisement

वीडियो: आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने कहा कि नितेश तिवारी अच्छे दोस्त हैं, उनकी रामायण का इंतज़ार है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement