The Lallantop

जावेद अख्तर ने बताया, 'डंकी' की कहानी कैसे खत्म होगी

जावेद अख्तर ने 'डंकी' के लिए एक गाना लिखा है. उन्होंने बताया कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म उसी गाने पर खत्म होगी.

Advertisement
post-main-image
'डंकी' का एक टीज़र आ चुका है. बताया जा रहा है कि उसके बाद चार और रिलीज़ किए जाएंगे.

Shah Rukh Khan की फिल्म Dunki को लेकर नया अपडेट आया है. जावेद अख्तर ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में फिल्म के गाने से जुड़ी ताज़ा जानकारी साझा की. न्यूज़18 से बात करते हुए जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने ‘डंकी’ के लिए एक गाना लिखा है और उसी पर फिल्म खत्म होगी. इंटरव्यू में जावेद अख्तर से पूछा गया कि आपने शाहरुख खान के लिए कुछ बेहतरीन गाने लिखे हैं. फिर चाहे वो ‘दर्द-ए-डिस्को’ हो या ‘कल हो ना हो’. आप फिर से ‘डंकी’ में उनके साथ काम कर रहे हैं. इस पर जावेद अख्तर का कहना था,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैंने उस फिल्म के लिए सिर्फ एक ही गाना लिखा है. फिल्म उसी गाने पर खत्म होती है. वो फिल्म का आखिरी गाना है. वो गाना फिल्म की थीम को पूरा करता है. राजू हिरानी चाहते थे कि मैं फिल्म के लिए एक गाना लिखूं. मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को वो गाना पसंद आएगा. वो अलग गाना है क्योंकि उसकी परिस्थिति बिल्कुल अलग है. आप हर सिचूएशन के हिसाब से गाना लिखते हैं. प्रीतम ने उसे अच्छे से कम्पोज़ किया है. पहले मैंने लिखा, उसके बाद प्रीतम ने गाने को कम्पोज़ किया है. आमतौर पर ऐसा होता है कि मुझे धुन पर लिखने को कहा जाता है. लेकिन यहां प्रीतम का बड़प्पन था जो उन्होंने मुझसे कहा कि सर आप गाना पहले लिख दीजिए, मैं धुन बाद में बनाऊंगा. 

02 नवंबर यानी शाहरुख के जन्मदिन पर ‘डंकी’ का पहला टीज़र रिलीज़ किया गया. इसे मेकर्स ने ‘ड्रॉप 1’ का नाम दिया. इससे साफ था कि मेकर्स और भी टीज़र उतारने वाले हैं. फिर 05 नवंबर को ट्रेड वेबसाइट Sacnilk में छपा कि ‘डंकी’ के कुल पांच टीज़र आने वाले हैं. इन्हीं के ज़रिए मेकर्स फिल्म के किरदारों और फील से जनता का परिचय करवाएंगे. फिल्म का पहला टीज़र बड़ा खुशनुमा किस्म का था. फन एलीमेंट के लिए जगह रखी. लेकिन ‘डंकी’ सिर्फ हंसी-मज़ाक की फिल्म नहीं. ये इल्लीगल इमिग्रेशन जैसे सीरियस मुद्दे पर बनी है. डंकी फ्लाइट के रास्ते जाने पर हर साल कितने ही लोग मारे जाते हैं. उस पक्ष को भी फिल्म में दिखाया जाएगा. ‘ड्रॉप 1’ में दिखता है कि शाहरुख एंड टीम अपने बैग लेकर आगे बढ़े जा रही है. उनके पैरों के पास कंकाल पड़ा है. 

Advertisement

‘डंकी’ को उसका इमोशनल कोर यहीं से मिलेगा. बताया जा रहा है कि फिल्म के आखिरी टीज़र में ‘डंकी’ का ये वाला साइड दिखाया जाएगा. ‘पठान’ और ‘जवान’ से सबक लेते हुए शाहरुख ने इंटरव्यूज़ देना बंद कर दिया है. यहां भी वो मीडिया में आकर फिल्म प्रमोट नहीं करेंगे. ‘डंकी’ को सिर्फ पोस्टर, टीज़र और गानों के ज़रिए ही प्रमोट किया जाएगा. बता दें कि ‘डंकी’ क्रिसमस 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. 
    
 

वीडियो: शाहरुख खान की डंकी का एक टीज़र आया, 4 और आने हैं, टीज़र से प्रमोट होगी पिक्चर

Advertisement
Advertisement