एंटरटेनमेंट खबरों का एक पता, ‘दी सिनेमा शो’
रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर' में जैकी श्रॉफ की एंट्री
ऐसा कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में रजनी अन्ना कुछ ऐसा करने वाले है, जो उन्होंने इससे पहले नहीं किया है.


1) 'एल्विस' स्टार ऑस्टिन बटलर ने एक गाने के लिए दिए 40 टेक
ऑस्टिन बटलर को बेस्ट ऐक्टर के लिए 2023 ऑस्कर्स में नॉमिनेशन मिला है. ये उन्हें 'एल्विस' में उनकी परफ़ॉर्मेंस के लिए मिला है. एल्विस प्रेसली के रोल के बारे में उन्होंने बात की है. वो अब भी इसके फिजिकल एफेक्ट्स भुगत रहे हैं. एक गाने के लिए उन्हें 40 टेक देने पड़े. इस रोल के चलते उनके वोकल कॉर्ड में भी समस्या आ गई थी.
2) रेणुका शहाणे पर शाहरुख ने कर्नल लूथरा के मज़े ले लिए
‘पठान’ की रिलीज़ के करीब 10 दिन बाद कर्नल लूथरा यानी आशुतोष राणा अपनी पत्नी रेणुका शहाणे के साथ फिल्म देखने गए. रेणुका ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. इस पर शाहरुख ने रिप्लाई करते हुए लिखा: "कर्नल लूथरा जी को बताया आपने कि आप मेरी पहली हीरोइन हैं? या फिर हमें ये टॉप सीक्रेट रखना चाहिए, वरना वो मुझे एजेंसी से निकाल देंगे." इस पर कर्नल लूथरा ने भी रिप्लाई किया. ये पूरा वायरल मामला आप लल्लनटॉप पर पढ़ सकते हैं.
3) रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर' में जैकी श्रॉफ की एंट्री
'जेलर' में रजनीकांत और 'बीस्ट' फ़ेम डायरेक्टर नेल्सन पहली बार साथ आ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में रजनी अन्ना कुछ ऐसा करने वाले है, जो उन्होंने इससे पहले नहीं किया है. अब खबर है कि फिल्म में जैकी श्रॉफ भी एक अहम किरदार निभाएंगे. उनका फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है.
4) बेंगलुरु बेस्ड कम्पोजर को तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड
ग्रैमी अवार्ड्स अनाउंस किए जा चुके हैं. बेंगलुरु बेस्ट कम्पोजर रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी जीत लिया है. तीन ग्रैमी जीतने वाले वो इकलौते भारतीय बन गए हैं. उन्होंने अपने रीसेन्ट एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम का अवॉर्ड जीता है. इसे उन्होंने Stewart Copeland के साथ मिलकर बनाया था.
5) जब अनुराग कश्यप सउदी अरब में अरेस्ट कर लिए गए
अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में अपने अरेस्ट होने का किस्सा बताया है. एक बार शराब पीकर सउदी अरब की फ्लाइट में बैठ गए. वहां उतरे, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सौभाग्य से उनके पास फोन था. उन्होंने रॉनी स्क्रूवाला को टेक्स्ट किया. 3 घंटे की बहस के बाद मामला सेटल हुआ. ऐसे ही तमाम किस्से आप लल्लनटॉप के गेस्ट इन द न्यूजरूम में अनुराग कश्यप से सुन सकते हैं. इसका लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा.
6) अब तक ढाई करोड़ लोग देख चुके हैं शाहरुख की 'पठान'
शाहरुख की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया हुआ है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 850 करोड़ के आसपास पैसे पीट लिए हैं. कमाई के साथ-साथ फिल्म का फुटफाल भी अच्छा है. 12 दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन को करीब 2.54 करोड़ लोग देख चुके हैं. पूरे भारत में तकरीबन 2.66 करोड़ लोगों ने 'पठान' देखने के लिए थिएटर में अपने कदम रखे हैं.
वीडियो: 'जेलर' में इस बाहुबली स्टार के साथ 20 साल बाद काम करेंगे रजनीकांत











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)




