The Lallantop

डायरेक्टर साहब, सनी लियोनी सिक्का हिला नहीं पा रही हैं

बात सिर्फ इत्ती सी कि पुरानी पांच फिल्मों की कमाई उठाकर देख लीजिए, पता लग जाएगा खोट कहां है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सनी लियोनी की मस्तीजादे आई है. जब तक नहीं आई थी, तब बड़ा हल्ला मचा. सिक्का हिलेगा. सिक्का हिलने का क्या मतलब होता है, हमको नहीं पता. पर सिक्के का मतलब पता है. सिक्का माने पैसा, रुपया, धन, कमाई. अब सनी लियोनी कितना सिक्का निकलवा पाई. ये जरुर हम बता सकते हैं. जिस वक्त हम की-बोर्ड पर ये लाइन लिख रहे थे तब तक फिल्म लगभग 18 करोड़ कमा चुकी थी. एक बात कहते हैं, सीधी सी, सनी लियोनी सिक्का नहीं हिलवा पा रही हैं. खासतौर पर उस इमेज के साथ जिससे वो भी उकता चुकी होंगी.

साल - 2015

'एक पहेली लीला' कमाई- 26 करोड़.

साल - 2015

'कुछ-कुछ लोचा है' कमाई- कमाई छोड़िए तीन मैजिकल वर्ड सुनिए - 'बॉक्स ऑफिस डिजास्टर'

साल - 2014 

'रागिनी एमएमएस 2' कमाई - 65 करोड़

साल - 2013

'जैकपॉट'  कमाई-  50 करोड़ कुछ दिन पहले सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था. हर बार डायरेक्टर उन्हें बिकनी में दिखाना चाहते हैं, उन्हें खुद अजीब लगता है. 104 डायरेक्टर साहब लोगों को समझना होगा, सिक्का ऐसे हिल नहीं रहा. जनता ऊब गई है वही सब देखते, कब तक दिखाओगे यार वही? ब्लाउज कब तक खुलेगा, कितना छिछियाओगे? जनता समझदार है, ट्विटर पर पूनम पांडे को फॉलो कर लेगी. एक चीज होती है इंटरनेट, सनी लियोनी के वीडियो अब भी पड़े हैं वहां. सनी को हटाइए, उनसे बेहतर पोर्न पड़ा है. फिर आपको काहे कुछ और नहीं सूझता?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement