नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
'प्यार का पंचनामा 3' में नज़र आएंगे कार्तिक आर्यन?
'प्यार का पंचनामा' से कार्तिक आर्यन का पांच मिनट लंबा मोनोलॉग खूब वायरल हुआ था.
.webp?width=360)

1. ब्रैंडन फ्रेजर की मशहूर फिल्म 'द व्हेल' का टीज़र आ गया है
'द ममी' के एक्टर ब्रैंडन फ्रेजर की कमबैक फिल्म 'द व्हेल' का टीज़र आ गया. मूवी को इससे पहले 79वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था. जहां ब्रैंडन की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला था.
फिल्म में ब्रैंडन एक डिसेबल मैन का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. जिसका वज़न 600 पाउंड यानी करीब 270 किलो होता है और वो अपनी 17 साल की बेटी से मिलने की कोशिश करता है.
2. 'जॉन विक' की स्पिन ऑफ Ballerina में होंगे कीनू रीव्स
साल 2014 में आई कीनू रीव्स की फिल्म 'जॉन विक' का स्पिन ऑफ बनने वाला है. जिसमें कीनू, जॉन विक के रोल में नज़र आएंगे. द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक फिल्म का नाम होगा Ballerina मूवी के प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है.
3. रिया कपूर की 'द क्रू' में दिखेंगी तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. तीनों, रिया कपूर और एकता कपूर की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'द क्रू' में नज़र आएंगी. कहानी एयरलाइन इंडस्ट्री की होगी.
इसकी शूटिंग फरवरी 2023 से शुरू होगी.
4. मधुर भंडारकर की 'इंडिया लॉकडाउन' का टीज़र आ गया
मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का टीज़र आ गया. मूवी में लॉकडाउन के वक्त हुई तमाम तरह की परेशानियों को दिखाया जाएगा. इसमें प्रतीक बब्बर, श्वेता बसु, अहाना कुमरा, जरीन शिहाब और सानंद वर्मा जैसे कलाकार दिखेंगे. इसे 02 दिसंबर से ज़ी 5 पर देख सकेंगे.
5. 'प्यार का पंचनामा 3' में नज़र आएंगे कार्तिक आर्यन?
साल 2011 में आई लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से कार्तिक आर्यन ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. फिल्म से उनका पांच मिनट लंबा मोनोलॉग खूब वायरल हुआ था. फिर साल 2015 में इसका दूसरा पार्ट आया. अब खबर है कि इसके तीसरे पार्ट के लिए लव रंजन और कार्तिक आर्यन कोलैबरेट करेंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक लव रंजन, रणबीर और श्रद्धा कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म के बाद 'प्यार का पंचनामा 3' पर काम शुरू करेंगे.
6. किच्चा सुदीप की 'मक्खी' फिल्म का सीक्वल बनाएंगे राजामौली?
एस. एस. राजामौली की साल 2012 में आई फिल्म 'ईगा' यानी 'मक्खी' को खूब पसंद किया गया था. मूवी में नानी, समांथा और सुदीप किच्चा नज़र आए थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रिसेंटली एक मीडिया इवेंट में राजामौली ने 'मक्खी' के दूसरे पार्ट को बनाने का हिंट दिया है. हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
7. वेब सीरीज़ 'हॉस्टल डेज़ 3' में राजू श्रीवास्तव का गेस्ट अपीरिएंस
अमेज़न प्राइम वीडियो के शो 'हॉस्टल डेज़' के तीसरे सीज़न का टीज़र आ गया. जिसमें लेट एक्टर और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नज़र आ रहे हैं. शो में एहसास चन्ना, शुभम गौर, निखिल विजय, आयुषी गुप्ता और उत्सव सरकार जैसे कलाकार नज़र आएंगे. इसे 16 नवंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.
वीडियो: दी सिेनेमा शो: केजीएफ-कांतारा के मेकर्स ने अनाउंस की अगली फिल्म












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



