The Lallantop

'फाइटर' के लिए धुआं उठाने वाला पार्टी सॉन्ग शूट करेंगे ऋतिक-दीपिका!

सिद्धार्थ आनंद 'फाइटर' के गाने शूट करने में लगे हुए हैं. फिल्म का एक्शन से लेकर गाने तक बड़े स्केल पर माउंट किए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
बताया जा रहा है कि छह दिनों तक इस गाने की शूटिंग चलेगी.

Pathaan की बम्पर कामयाबी के बाद सिद्धार्थ आनंद के Stonks काफी ऊपर चल रहे हैं. YRF ने उन्हें Tiger Vs Pathaan डायरेक्ट करने की ज़िम्मेदारी थमा दी. शाहरुख-सलमान वाली फिल्म पर बढ़ने से पहले वो Fighter को पूरा करने में बिज़ी हैं. फिल्म के आखिरी शेड्यूल पर काम चल रहा है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बीती 26 अगस्त को ऋतिक ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. 
रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया,

Advertisement

ये हफ्ते भर का शेड्यूल है जहां ऋतिक और अनिल कपूर क्लाइमैक्स के कुछ ड्रामैटिक मोमेंट शूट करने वाले हैं. इसके बाद टीम एक पार्टी सॉन्ग शूट करेगी. इसे बोसको-सीज़र ने कोरियोग्राफ किया है और ऋतिक-दीपिका पर फिल्माया जाएगा. इसकी शूटिंग छह दिनों तक चलेगी. 

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट ने गाने को लेकर बताया था:

Advertisement

सिद्धार्थ आनंद की फिल्में तगड़े म्यूज़िक और पार्टी ऐंथम के लिए जानी जाती हैं. चाहे वो ‘अनजाना अनजानी’ हो, ‘वॉर’ या फिर ‘पठान’. उस मामले में ‘फाइटर’ भी अलग नहीं होने वाली. फिलहाल फिल्म की टीम एक गाने पर काम कर रही है. गाने को मुंबई में एक भव्य सेट पर शूट किया जाएगा. ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और फिल्म की बाकी कास्ट गाने की तैयारी और रीहर्सल में बिज़ी है. 

बड़े स्केल पर शूट होने वाले पार्टी सॉन्ग के बाद टीम दो और गाने शूट करेगी. बताया जा रहा है कि इन्हें इंडिया से बाहर शूट किया जाएगा. एक रोमांटिक सॉन्ग है और दूसरा डांस नंबर. इन दोनों गानों के लिए विशाल-शेखर की जोड़ी ने म्यूज़िक दिया है. ये तीन गाने शूट करने के बाद फिल्म की टीम फिर एक बार साथ आएगी. फिल्म का शूट पूरा हो जाने के बाद पैच वर्क का काम बचता है. जहां छूटे हुए हिस्सों के लिए थोड़ी शूटिंग हुई है. अक्टूबर के शुरुआत में ‘फाइटर’ का पैच वर्क शुरू होगा. मेकर्स का प्लान है कि अक्टूबर के बीच तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाए. 

बता दें कि ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को रिलीज़ होने जा रही है. ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ के बाद तीसरी बार ‘फाइटर’ के लिए ऋतिक और सिद्धार्थ आनंद साथ आए हैं. दीपिका और सिद्धार्थ भी 'फाइटर' से पहले 'पठान' और 'बचना ए हसीनों' में साथ काम कर चुके हैं.     

Advertisement

 

वीडियो: दी सिनेमा शो: YRF स्पाई यूनिवर्स में ऋतिक की वॉर 2 में नेगेटिव रोल कौन करने वाले हैं पता चल गया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement