The Lallantop

ऋतिक रोशन ने खुद जवाब दिया कि 'रामायण' और 'ब्रह्मास्त्र 2' में दिखेंगे या नहीं?

इससे पहले लोगों ने रणवीर सिंह से लेकर शाहरुख खान तक का नाम 'ब्रह्मास्त्र' के देव से जोड़ा है.

Advertisement
post-main-image
ऋतिक रोशन के फन आर्ट का क्रेडिट: ट्विटर/सुवाश्री. बाकी दोनों फोटो 'ब्रह्मास्त्र' से.

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ खत्म होते ही सिनेमाघरों में लिखा आया, ये कहानी जारी रहेगी. ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव’ से. लोगों ने इसके बाद कयास लगाने शुरू कर दिए कि देव कौन होगा. किसी ने किरदार को देखकर अंदाज़ा लगाया कि रणवीर सिंह देव बनेंगे. तो किसी का कहना था कि ऋतिक रोशन ये रोल करने वाले हैं. ऋतिक का नाम मीडिया रिपोर्ट्स में भी आता रहा. कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने उन्हें अप्रोच किया है. लेकिन ऋतिक के पास डेट्स नहीं, क्योंकि वो नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ और ‘क्रिश 4’ पर काम करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने मना कर दिया. हालांकि अब ऋतिक ने खुद जवाब दिया है कि वो ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट में देव बनेंगे या नहीं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऋतिक अपनी आनेवाली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के प्रमोशन में बिज़ी हैं. उसी से जुड़े एक इवेंट में उनसे सवाल किया गया. कि क्या वो ‘रामायण’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में देव बनने वाले हैं. ऋतिक का जवाब था,

क्या हो रहा है? कुछ भी नहीं हो रहा? इसके बाद ‘फाइटर’ पर काम शुरू करूंगा. उसके बाद संभावना है कि बाकी प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया जाए, जिनकी आपने बात की है. उम्मीद तो यही है. 

Advertisement

‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज़ के बाद फिल्म के किरदारों और कहानियों से जुड़ी थ्योरीज़ लगातार शेयर हो रही हैं. लोगों ने सिर्फ रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन में ही देव बनने की संभावना नहीं खोजी. बल्कि शाहरुख खान की नाक देखकर भी उनको देव बना दिया. कुछ दिन पहले शाहरुख ने ‘पठान’ से जुड़ी एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. ‘ब्रह्मास्त्र’ में देव के किरदार का चेहरा कभी नहीं दिखाया गया. बस उसके शरीर को परछाई की तरह फिल्माया गया. लोगों ने वहां से उसकी नाक पर गौर किया और उसे शाहरुख की फोटो से कम्पेयर करने लगे. शाहरुख का देव बनना बहुत मुश्किल है. क्योंकि वो उसी यूनिवर्स में वानरास्त्र बन चुके हैं. 

‘विक्रम वेधा’ की रिलीज़ के बाद ऋतिक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ पर काम करना शुरू करेंगे. वो इससे पहले ‘वॉर’ पर भी सिद्धार्थ के साथ काम कर चुके हैं. इसके बाद उनके आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में ‘क्रिश 4’ का भी नाम है. जिसको लेकर लास्ट अपडेट ये है कि राकेश रोशन ने फिल्म की कहानी पर लगभग काम पूरा कर लिया है. बाकी रही बात ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू’ और ‘रामायण की. अयान मुखर्जी ने अनाउंस किया है कि वो जल्दी ही दूसरे पार्ट पर काम शुरू करेंगे. उसे दिसम्बर 2025 में रिलीज़ किए जाने का प्लान है. 

बॉलीवुड हंगामा में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी 2023 में ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर को भगवान राम और ऋतिक रोशन को रावण के रोल के लिए फाइनल किया गया है.            

Advertisement

वीडियो: ‘ब्रह्मास्त्र’ के अस्त्रों की पूरी कहानी!

Advertisement