The Lallantop

बीमारी से लौटने के बाद इरफान अपनी इस 300 करोड़ी फिल्म के सीक्वल से वापसी कर रहे हैं

प्रोड्यूसर ने इरफान के इंतज़ार में पिछले एक साल से ये फिल्म रोककर रखी थी.

Advertisement
post-main-image
जहां इस सीरीज़ की पहली किस्त को साकेत चौधरी ने डायरेक्ट किया था, वहीं इसका सीक्वल होमी अदजानिया डायरेक्ट करेंगे.
मार्च, 2018 में इरफान खान ने ट्वीट कर बताया कि वो एक रेयर बीमारी से जूझ रहे हैं. बीमारी थी न्यूरोएन्डोक्राइन ट्यूमर. इसके इलाज के लिए इरफान देश से बाहर चले गए थे. तकरीबन एक साल लंदन में गुज़ारने के बाद वो इस साल फरवरी में इंडिया लौटे हैं. पिछले एक साल से वो फिल्मों से भी दूर थे. अब वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म का नाम 'इंग्लिश मीडियम' बताया जा रहा है, जो 2017 में रिलीज़ हुई 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है. फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और बाकी की जानकारी आप नीचें जानेंगे.
1) 'हिंदी मीडियम' दिल्ली में रहने वाले एक रईस बिज़नेसमैन और उसके परिवार की कहानी थी. ये जोड़ा अपनी बेटी का एडमिशन एक बढ़िया स्कूल में करवाना चाहते है. फुल इंग्लिश मीडियम. लेकिन कई वजहों से वो संभव नहीं हो पाता है. इसके बाद इन्हें राइट टू एडुकेशन (शिक्षा का अधिकार) कोटा के बारे में पता चलता है. जिसमें लॉटरी प्रोसेस से गरीब घर के बच्चों को बड़े प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन और पढ़ाई करने का मौका मिल जाता है. अपनी बच्ची के लिए वो फर्जी गरीब बनकर रहने लगते हैं. बेटी का एडमिशन तो हो जाता है. लेकिन फिर जमीर जाग जाता है और चीज़ें जगह पर आ जाती हैं. बेसिकली ये फिल्म शिक्षा के अधिकार और उससे जुड़े कोटे में होने वाली धांधली के बारे में बड़े मानवीय तरीके से बात करती है.
फिल्म 'हिंदी मीडियम' के एक सीन में इरफान, दीशिता और सबा.
फिल्म 'हिंदी मीडियम' के एक सीन में इरफान, दीशिता और सबा (बाएं से दाएं).

2) 25 करोड़ रुपए से कम के बजट में बनी 'हिंदी मीडियम' ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपए से ज़्यादा का बिज़नेस किया था. उम्मीद से कहीं बेहतर बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की वजह से इसे सरप्राइज़ हिट कहा गया. अब इसका सीक्वल लाकर इसे एक फ्रैंचाइज़ी के तौर आगे बढ़ाया जा रहा है. पहले इसे 'हिंदी मीडियम 2' कहा जा रहा था लेकिन बाद में फिल्म के कॉन्सेप्ट के मुताबिक इसका नाम बदलकर 'इंग्लिश मीडियम' कर दिया गया. जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी, ये कहानी उसके दस साल आगे की होगी. जो बच्ची स्कूल गई थी, अब वो हायर स्टडीज़ के लिए अमेरिका चली गई है. लेकिन उसकी अंग्रेजी ऐसी नहीं है कि वो वहां की कॉलेज या सोसाइटी में आसानी से घुल-मिल सके. लेकिन ये समस्या सिर्फ एक भारतीय लड़की की नहीं, बल्कि दुनियाभर से यूएस आए हर उस इंसान  के बारे में है, जिसकी पहली भाषा अंग्रेज़ी नहीं है. ये बहुत आम समस्या है, जिससे फिल्म से ग्लोबल ऑडियंस भी कनेक्ट कर पाएगी.
इस फिल्म को इंडिया समेच दुनियाभर में बहुत पसंद किया गया था.
इस फिल्म को इंडिया समेत पूरी दुनिया में पसंद किया गया था.

3) इस फिल्म की स्क्रिप्ट वगैरह तैयार हो चुकी थी और शूटिंग शुरू ही होने वाली थी कि इरफान की बीमारी सामने आ गई. फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस फिल्म को पिछले एक साल से इरफान के इंतज़ार में रोककर रखा है. मतलब उनका फिल्म में होना तय है. इरफान अपने पिछले किरदार यानी कपड़ा व्यापारी और पिता वाले रोल को आगे बढ़ाएंगे. लेकिन पिछली फिल्म में इरफान की पत्नी का रोल करने वाली सबा कमर सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं. इरफान की बेटी और पत्नी के लिए रोल में पहले राधिका मदान (मर्द को दर्द नहीं होता, पटाखा) और राधिका आप्टे (पार्च्ड, अंधाधुन) का नाम सामने आया था. पिछले कुछ समय से पत्नी वाले रोल के लिए करीना कपूर खान से बातचीत चल रही है. कास्टिंग अब तक फाइनल नहीं हुई है.
4) 'हिंदी मीडियम' को साकेत चौधरी ने डायरेक्ट किया था लेकिन सीक्वल से उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. 'इंग्लिश मीडियम' के डायरेक्शन की जिम्मेदारी होमी अदजानिया को दी गई है. होमी की ये चौथी फिल्म होगी. इससे पहले वो 'बीइंग सायरस' (2006), 'कॉकटेल' (2012) और 'फाइंडिंग फैनी' (2014) जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. प्रोड्यूस करेंगे दिनेश विजन (लव आजकल, बदलापुर, स्त्री). फिल्म से जुड़ा एक फन फैक्ट ये भी है कि 'हिंदी मीडियम' के सिनेमैटोग्रफर लक्ष्मण उतेकर ने इसी साल फिल्म 'लुका छुपी'से बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया है.
राधिका मदान आखिरी बार 'मर्द को दर्द नहीं होता', राधिका आप्टे 'बॉम्बैरिया' और करीना कपूर 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई दी थीं.
राधिका मदान आखिरी बार 'मर्द को दर्द नहीं होता', राधिका आप्टे 'बॉम्बैरिया' और करीना कपूर 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई दी थीं.

5) फिल्म की कहानी यूएस में सेट है इसलिए इसे शूट भी वहीं किया जाएगा. दिनेश ने बताया है कि अगले कुछ महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. लेकिन ये 2020 से पहले रिलीज़ नहीं हो पाएगी.


वीडियो देखें: भंसाली की फिल्म को 'कुत्ता भी देखने नहीं गया' कहने के बाद सलमान और भंसाली कैसे साथ आ गए?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement