The Lallantop

भांजे कृष्णा की माफी पर पर गोविंदा का जवाब- 'कभी ऑफ कैमरा भी प्यार जताओ'

कृष्णा ने मनीष पॉल के शो पर गोविंदा से माफी मांगी थी. उसके जवाब में गोविंदा ने कहा कि कृष्णा अच्छे लड़के हैं. मगर उनका इस्तेमाल किया जा रहा है. कृष्णा बार-बार पब्लिक प्लैटफॉर्म पर माफी मांगते हैं, मगर सामने से कभी ऐसा नहीं करते.

Advertisement
post-main-image
एक इवेंट के दौरान गोविंदा और कृष्णा. दूसरी तस्वीर मनीष पॉल के पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग के दौरान की.

गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है. कई मौकों पर दोनों स्टार्स ने इस मसले पर अपना-अपना पक्ष रखा. मगर उनके बीच दूरियां जस की तस बनी हुई हैं. पिछले दिनों कॉमेडियन कृष्णा, एंकर मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने गोविंदा से अपने संबंधों पर बात की. कहा कि वो गोविंदा को बहुत मिस करते हैं. वो चाहते हैं कि उनके बच्चे, उनके मामा के साथ खेलें. मनीष पॉल के शो के नए एपिसोड पर गोविंदा पहुंचे. मनीष ने उन्हें कृष्णा की कही बातें बताईं. इसके जवाब में गोविंदा ने कहा कि कृष्णा कैमरे पर बहुत प्यार जताते हैं, कभी ऑफ कैमरा भी प्यार दिखाएं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गोविंदा ने मनीष पॉल के साथ बातचीत में बताया कि कृष्णा को लगता है कि जब उनके बच्चे पैदा हुए, तब वो उनसे मिलने नहीं गए. जबकि वो चार बार उनसे मिलने अस्पताल गए थे. मगर अस्पताल में उन्हें कहा गया कि वो कृष्णा के बच्चों से नहीं मिल सकते. गोविंदा ने कहा कि उन्हें कृष्णा की एक बात सबसे ज़्यादा बुरी लगी. कृष्णा को लगता है कि मामा उनकी लाइफ के 'विलन' हैं. गोविंदा कहते हैं-

''उसने ये मान लिया कि उसकी लाइफ में मेरी वजह से कुछ गड़बड़ हो रही है.''

Advertisement
पॉडकास्ट की शूटिंग के दौरान मनीष पॉल के साथ गोविंदा. 

गोविंदा ने कहा कि पत्नी सुनीता ने उनसे कहा था कि उन्हें कृष्णा या नई जेनरेशन के लोगों के काम में दखलअंदाज़ी नहीं करनी चाहिए. अब सुनीता और कृष्णा की बातचीत बंद हो चुकी है. गोविंदा बताते हैं कि वो सैकड़ों फिल्मों हीरो का रोल कर चुके हैं. इसलिए उन्हें पता है कि मीडिया कैसे काम करती है. मनीष पॉल ने गोविंदा से कहा कि कृष्णा उनसे बहुत प्यार करते हैं. और उनके शो पर कृष्णा काफी अपोलोजेटिक भी थे. इसके जवाब में गोविंदा ने कहा-

''तो वो प्यार ऑफ कैमरा भी दिखना चाहिए न. वो अच्छी परवरिश वाला लड़का है, ये चीज़ दिखती है. मगर उसे ये जानना पड़ेगा कि वो राइटरों के हाथों इस्तेमाल हो रहा है. और इस्तेमाल होने की भी एक लिमिट होती है.''

गोविंदा का कहना है कि कृष्णा पब्लिक प्लैटफॉर्म्स पर उनसे माफी मांगते रहते हैं. मगर सामने से आकर उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी. इसके बाद उन्होंने कृष्णा को संबोधित करते हुए कहा-

Advertisement

''मेहनत करते रहो. कोई प्रॉब्लम नहीं है. रिलैक्स. गॉड ब्लेस यू.''    

कृष्णा ने मनीष पॉल के शो पर भी गोविंदा से माफी मांगी थी. कृष्णा ने कहा था-

''चीची मामा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपको बहुत मिस करता हूं. आप कभी पेपर्स और उन चीज़ों पर मत जाना कि मीडिया में क्या आ गया है और क्या लिखा है. मैं चाहता हूं कि मेरे जो बेबीज़ हैं, वो मेरे मामा के साथ खेलें. और मुझे पता है कि वो भी मुझे बहुत याद करते होंगे.''

मनीष पॉल के शो पर पहुंचे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक.

पिछले दिनों गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे. कृष्णा भी कपिल के शो पर रेगुलर मेंबर हैं. मगर गोविंदा के सेट पर आने की बात सुनकर, उन्होंने उस एपिसोड में परफॉर्म करने से मना कर दिया था. द कपिल शर्मा शो में आए दिन अन्य सदस्य भी कृष्णा का मज़ाक उड़ाते रहते हैं कि उनके मामा गोविंदा उनसे बात नहीं करते.

वीडियो देखें: गोविंदा और कृष्णा की लड़ाई तो पुरानी है मगर कपिल शर्मा के शो पर तो हद हो गई

Advertisement