The Lallantop

प्रियंका चोपड़ा के डांस पर गौरी खान वाइब करती दिखीं, शाहरुख फैन्स को मज़ा आ गया

गौरी खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच लंबे समय से मनमुटाव की खबरें चल रही हैं, ये वीडियो उस पर विराम लगाता नज़र आ रहा है.

Advertisement
post-main-image
स्टेज पर डांस करते रणवीर और प्रियंका. नीचे उनकी परफॉरमेंस पर वाइब करतीं गौरी खान.

NMACC ओपनिंग सेरेमनी कतई बवाली फंक्शन रहा. एक कल्चरल सेंटर की ओपनिंग के लिए अंबानी फैमिली ने जितने स्टार्स बुला लिए, उतने तो 'दीवानगी दीवानगी' गाने में भी नहीं थे. इंडिया छोड़िए, यहां हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ आ-आकर फोटो खिंचा रहे हैं. उनके चक्कर में अपने वरुण धवन जैसे एक्टर ट्रोल हो जा रहे हैं. इस इवेंट से ढेरों फोटोज़ और वीडियोज़ बाहर आए. इसमें एक वीडियो में Gauri Khan और Priyanka Chopra दिखाई दे रही हैं. पब्लिक ने देखा कि प्रियंका डांस कर रही हैं और गौरी उस पर फुल वाइब कर रही हैं. और यहां पता नहीं कैसे इन दोनों के बीच अदावत की खबरें चलती हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गौरी खान और प्रियंका चोपड़ा की कुछ पर्सनल हिस्ट्री रही है. ज़ाहिर तौर पर इसकी वजह शाहरुख खान हैं. मगर अपन उसमें नहीं जाएंगे. इंटरनेट पर ऐसा चलता रहता है कि गौरी खान और प्रियंका चोपड़ा के संबंध ठीक नहीं हैं. मगर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन इवेंट का एक वीडियो आया है. रणवीर सिंह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं. नीचे सेलेब्रिटीज़ दर्शक दीर्घा में बैठे हुए हैं. 'दिल धड़कने दो' फिल्म का 'गल्ला गूड़िया' गाना बजता है. रणवीर सिंह, प्रियंका का हाथ पकड़कर स्टेज पर ले आते हैं. प्रियंका थोड़ी आउट ऑफ प्रैक्टिस लगती हैं. मगर वो गाने पर रणवीर के साथ नाचने लगती हैं.

Advertisement

इसके बाद कैमरा रणवीर-प्रियंका से होते हुए ऑडियंस में बैठीं गौरी खान पर पहुंचता है. गौरी फुल ऑन झूम-झूमकर प्रियंका का परफॉरमेंस एंजॉय कर रही हैं. इस फंक्शन में काफी ऐसी चीज़ें हुई हैं, जिसका इंतज़ार फैंस न जाने कब से कर रहे थे. सलमान ने शाहरुख की फैमिली के साथ फोटो खिंचा ली. रेखा, ऐश्वर्या राय और उनकी बिटिया के साथ फोटो खिंचवा रही हैं. सलमान ऐश्वर्या एक ही फोटो में दिखाई दे दिए. शाहरुख, सलमान, ज़ेंडाया, टॉम हॉलैंड सब एक ही छत के नीचे जमा होकर फोटोसेशन करवा रहे. अब इस वीडियो को देखकर जनता गौरी-प्रियंका के बीच सुलह होने की बात कह रही है.

इस इवेंट में तमाम हिंदी फिल्म स्टार्स के साथ स्पाइडरमैन फेम टॉम हॉलैंड, यूफोरिया वाली ज़ेंडाया, अमेरिकन टॉप मॉडल जिजी हदीद, पेनेलोपे क्रूज़, GoT वाली मैसी विलियम्स जैसे हॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए. अब फाइनली वो इवेंट खत्म हो चुका है. मगर वहां की तस्वीरों और वीडियोज़ से पब्लिक अभी पार नहीं पा पाई है. 

वीडियो: सलमान खान पहली बार पब्लिक प्लैटफॉर्म पर शाहरुख खान की फैमिली आर्यन, सुहाना और गौरी के साथ दिखे

Advertisement

Advertisement