इसे एक जनवरी 2022 को रिलीज़ किया जाएगा. 2. सऊदी अरब में बैन हुई 'वेस्ट साइड स्टोरी' स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'वेस्ट साइड स्टोरी' को सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब, कतार और ओमान जैसे देशों में बैन कर दिया गया है. यहां के सेंसर बोर्ड को फिल्म के कुछ सीन्स से आपत्ति थी. इस वजह से इसे इन देशों ने बैन कर दिया. 3. रैपर ड्रैक ने ग्रैमी अवॉर्ड्स से वापिस लिए नॉमिनेशन्स फेमस रैपर ड्रैक ने ग्रैमी अवॉर्ड्स से अपने दो नॉमिनेशन्स वापिस ले लिए हैं. उनका मानना है कि उन्हें रैप कैटेगरी के अलावा दूसरे कैटेगरीज़ में भी नॉमिनेट किया जाना चाहिए था. इसी वजह से उन्होंने अपना नाम वापिस ले लिया है. 4. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दिल्ली शेड्यूल पूरा करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के दिल्ली वाले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है. करण जौहर ने अपनी और आलिया की फोटोज़ शेयर करके इस बात की अनाउंसमेंट की. 5. श्रीदेवी मूवी बैनर तले बन रही 'यशोदा' में दिखेंगी समांथा समांथा प्रभु ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. वो श्रीदेवी मूवी के बैनर तले बन रही फिल्म 'यशोदा' में दिखाई देंगी.

ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी. जिसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा. 6. रणवीर सिंह-दीपिका की '83' का सॉन्ग 'लहरा दो' रिलीज़ रणवीर सिंह की फिल्म 83 का गाना 'लहरा दो' रिलीज़ हो गया है. फिल्म इंडियन क्रिकेट टीम के 1983 वर्ल्ड कप जीतने पर बेस्ड है. जिसमें रणवीर सिंह, कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी वाइफ का रोल प्ले कर रही हैं. इसे 24 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा. 7. किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोना' 24 फरवरी को होगी रिलीज़ सुदीप किच्चा की फिल्म 'विक्रांत रोना' की रिलीज़ डेट फाइनली अनाउंस हो गई है. मूवी 24 फरवरी 2022 को रिलीज़ होगी. सुदीप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है.
फिल्म 24 दिसंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी. 12. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा करेंगी मॉडलिंग डेब्यू सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर जल्द ही मॉडलिंग में डेब्यू करेंगी. सारा एक क्लोदिंग ब्रैंड के साथ मिलकर एक्ट्रेस बनिता संधू और तानिया श्रॉफ के साथ पोज़ देती दिखाई देंगी. इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर की है. 13. एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए कटरीना कैफ-विकी कौशल कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की खबरों के बीच दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. बताया जा रहा है कि दोनों राजस्थान के लिए रवाना हुए. जहां 7 और 8 दिसंबर को मेंहदी और संगीत सेरेमनी होगी. फिर 9 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. 14. इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखेंगे विकी-कटरीना? कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की खबरों का बज़ बना हुआ है. दोनों सिर्फ क्लोज़ फ्रेंड्स और फैमिली मेंम्बर्स के बीच शादी कर रहे हैं. खबर है कि शादी के बाद कटरीना और विकी, इंडस्ट्री के दोस्तों को एक ग्रैंड रिसेप्शन दे सकते हैं. वैसे इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो कुछ समय बाद ही पता चल पाएगा. 15. कटरीना कैफ और विकी कौशल के खिलाफ हो गई FIR कटरीना और विकी की शादी के लिए सवाई माधोपुर के फेमस चौथ माता के मंदिर का रास्ता बंद कर दिया गया है. इसी से नाराज़ एक शख्स ने होटल मैनेजर, विकी कौशल और कटरीना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है. इसमें लिखा गया है कि शादी के लिए करीब छह दिनों तक ये रास्ता बंद रखा जाएगा. जिससे मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. 16. बीएमसी की तरफ से सोनू सूद को फिर मिला नोटिस सोनू सूद को बीएमसी ने एक बार फिर नोटिस भेजा है. आरोप है कि सोनू अपने जुहू वाले होटल में कुछ अवैध निर्माण करवा रहे हैं. जबकि सोनू सूद का कहना है कि उन्होंने पहले ही बिल्डिंग को बदल दिया है जिसका पूरा ब्योरा भी बीएमसी के पास है. वो कोई अवैध गतिविधी नहीं कर रहे हैं. 17. 8 दिसंबर को ईडी के ऑफिस में पेश होंगी जैकलीन जैकलीन फर्नांडिस को ईडी की ओर से समन भेजा गया है. उन्हें 8 दिसंबर को ईडी के दिल्ली वाले ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर केस में ED ने एक LOC जारी किया था. इसी सिलसिले में जैकलीन से पूछताछ की जा रही है. 18. करण की 'कभी खुशी कभी गम' को पूरे हुए 20 साल करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को 20 साल पूरे हो चुके हैं. ये मल्टी स्टारर फिल्म अपने समय में खूब पॉपुलर हुई थी. इसी मौके पर करण ने एक लंब-चौड़ा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
























