The Lallantop

फहद फासिल होंगे थलपति विजय की अगली फिल्म का हिस्सा!

इसका हिंट खुद फहद फासिल ने दिया है.

Advertisement
post-main-image
'विक्रम' में फहद का किरदार अमर लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है.

सिनेमाई खबरों का एक पता, ‘द सिनेमा शो’

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1) 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर 25 जनवरी को रिलीज

सलमान खान ने अनाउंस किया कि उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीज़र 25 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा. हालांकि सलमान ने अपने ट्वीट में कहीं 'पठान' का ज़िक्र नहीं किया, जबकि 'पठान' 25 को ही सिनेमाघरों में लग रही है. 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल, 2023 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement

2) फहद फासिल होंगे थलपति की अगली फिल्म का हिस्सा!

'विक्रम' की धुआंधार सफलता के बाद डायरेक्टर लोकेश कनगराज आजकल थलपति विजय के साथ एक फिल्म शूट कर रहे हैं. इसका टेन्टेटिव टाइटल 'थलपति 67' है. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अब इसमें फहद फासिल की भी एंट्री हो सकती है. दरअसल 'विक्रम' में उनका किरदार अमर लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है. इसलिए उनके लोकेश की अगली फिल्म में शामिल होने की संभावना है. इसका हिंट खुद फहद ने दिया है.

3) 'ऐ वतन मेरे वतन' से सारा अली खान का फर्स्ट लुक आया  

Advertisement

अमेज़न प्राइम वीडियो ने सारा ली खान की आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया है. ये फ़्रीडम स्ट्रगल के हीरोज को ट्रिब्यूट है. ये एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी 1942 में हुए भारत छोड़ो आंदोलन के बैकड्रॉप में सेट है. फिल्म को करन जौहर और अपूर्व मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं. कनन अय्यर डायरेक्टर हैं. इसमें सारा फ़्रीडम फाइटर के रोल में होंगी.

4) विकी कौशल निभाएंगे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार

पीपिंग मून में छपी खबर के मुताबिक विकी कौशल 'मिमी' फ़ेम डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के साथ अगली फिल्म करेंगे. ये छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक होगी. संभाजी मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे थे. फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है.

5) राजकुमार राव ने दी 'स्त्री 2' के शूट के बारे में दी जानकारी

'स्त्री' राजकुमार राव के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म है. ये भारत में बन रही हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की भी एक अहम फिल्म है. राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' के बारे में अहम जानकारी दी है. उनका कहना है कि हम जल्द ही फिल्म का शूट शुरू करने वाले हैं. मैं बहुत ज़्यादा नहीं बता सकता, पर हां बहुत जल्द. शायद इसी साल.

6) रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज

रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. इसे लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. लव रंजन 'प्यार का पंचनामा' सीरीज़ और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में बना चुके हैं. ये एक रोमैंटिक कॉमेडी है, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक न्यू एज कपल का रोल कर रहे हैं. डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म प्रोड्यूसर बोनी की बतौर एक्टर पहली फिल्म होगी.

वीडियो: विक्रम वेधा की पहले दिन की कमाई काफी निराशाजनक है

Advertisement