The Lallantop

दीपिका पादुकोण को फिल्म में लेने के लिए शाहरुख खान ने 'किंग' की कहानी बदलवा दी?

King में Deepika Padukone को लेने के लिए Shahrukh Khan ने रीडिज़ाइन किया पूरा शेड्यूल. Siddharth Anand से स्क्रिप्ट दोबारा लिखवाई.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग मई से होने की संभावनाएं हैं

Shahrukh Khan की अपकमिंग फिल्म King के लिए Deepika Padukone का नाम फाइनल हो चुका है. मगर कहानी इतनी सी नहीं है. मेकर्स तो दीपिका को काफी वक्त से एप्रोच कर रहे थे. लेकिन दीपिका मान नहीं रही थीं. इस वजह से Katrina Kaif, Kareena Kapoor, Preity Zinta और Sonam Bajwa जैसे नामों पर भी विचार हुए. मगर अंतत: दीपिका को ही फाइनल किया. क्योंकि शाहरुख ऐसा चाहते थे. मगर फिल्म में काम करने के लिए दीपिका ने शाहरुख खान और Siddharth Anand के सामने एक शर्त रखी थी. वो पूरी की गई, तब ही दीपिका ने हरी झंडी दिखाई.   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, शाहरुख खान शुरू से ही ‘किंग’ में एक्सटेंडेड कैमियो के लिए दीपिका को लेना चाहते थे. और इसका जिम्मा उन्होंने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को सौंप दिया था. जब सिद्धार्थ ने दीपिका को फिल्म ऑफर की तब दीपिका अपने मदरहुड में व्यस्त थीं. यही वजह बताकर उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया. फिर सिद्धार्थ पहुंचे कटरीना कैफ़ के पास. मगर बात नहीं बनी. तब सिद्धार्थ ने सोनम बाजवा का नाम सुझाया. मगर शाहरुख प्रीति जिंटा के बारे में सोच रहे थे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति से बात करने से पहले शाहरुख ने एक बार और दीपिका से बात की. और इस बार बात बन गई. मगर एक ट्विस्ट के साथ. सूत्रों ने पूरी कहानी बताई. उन्होंने कहा,

“शाहरुख ने सोचा कि एक बार और दीपिका से डेट्स पर चर्चा करनी चाहिए. शायद बात बन जाए.  दीपिका ने कहा कि वो राज़ी हैं. मगर वो अक्टूबर-नवंबर से पहले शूटिंग नहीं कर सकेंगी. दीपिका की हां के बाद शाहरुख ने सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर फिल्म की शूटिंग का पूरा शेड्यूल रीडिज़ाइन किया.”

Advertisement

सूत्रों ने उस शर्त के बारे में भी बताया जो दी‍पिका ने शाहरुख और सिद्धार्थ के सामने रखी थी. उन्होंने कहा,

“पहले ये रोल कैमियो था. मगर चूंकि दीपिका शाहरुख की जवान में कैमियो कर चुकी थीं, इसलिए इस बार वो फुल लेंथ रोल ही चाहती थीं. इसलिए शाहरुख के कहने पर सिद्धार्थ ने उनका पूरा रोल दोबारा लिखा और फिल्म में उस किरदार का वजन और लंबाई दोनों बढ़ाया. अब ये रोल न कैमियो है, न ही एक्सटेंडेड कैमियो. शाहरुख के अपोजिट ये फुल लेंथ रोल है, जो दीपिका करेंगी.”

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शाहरुख के मुताबिक दीपिका इस दौर में बॉलीवुड की सबसे बड़ी हीरोइनों में से एक हैं. साथ ही शाहरुख उन्हें अपना लकी चार्म भी मानते हैं. क्योंकि शाहरुख और दीपिका की एक साथ कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है. ‘ज़ीरो’ वो इकलौती फिल्म थी, जिसमें दीपिका थीं. फिर भी वो फिल्म पिटी. हालांकि दीपिका ने इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस किया था. ख़ैर, इसलिए शाहरुख ‘किंग’ में भी दीपिका को चाहते थे.  

Advertisement

बताया जा रहा है ‘किंग’ का प्री-प्रोडक्शन वर्क लगभग पूरा हो चुका है. मई से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. खबरें हैं कि 'किंग' मल्टी-विलन फिल्म होगी और शाहरुख का किरदार इन सभी से भिड़ता नज़र आएगा. अभिषेक बच्चन इसके मेन विलन होंगे. उनके अलावा सुहाना खान, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. उम्मीद है कि ये फिल्म 2026 के आखिर में रिलीज़ होगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की किंग में विलेन कौन? प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म कब आएगी?

Advertisement