
'अमीरा' का पोस्टर.
इसी वजह से 'अमीरा' का नाम ऑस्कर के लिए भेजे जानी वाली फिल्मों की लिस्ट से भी हटा लिया गया है. 3. ट्विटर पर सबसे ज़्यादा डिस्कस हुई ज़ैक स्नाइडर की 'जस्टिस लीग' ट्विटर ने इस साल की सबसे ज़्यादा डिस्कस हुई फिल्मों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें सबसे पहला नाम ज़ैक स्नाइडर की फिल्म 'जस्टिस लीग' का है. इसे मोस्ट ट्विटेड फिल्म ऑफ 2021 अनाउंस किया गया है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर है 'स्पाइडर मैन, नो वे होम'. 4. सनडांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जाएगें दुनिया भर के 89 शोज़ इंडिपेंडेंट फिल्म कम्यूनिटी के सनडांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार 89 फिल्मों को दिखाया जाएगा. न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार फीचर सबमिशन के लिए दुनिया भर से साढे तीन हज़ार से भी ज़्यादा प्रोग्राम्स भेजे गए थे. जिनमें से कुल 89 प्रोग्राम्स को फीचर के लिए चुना गया है. 5. मुबी इंडिया पर रिलीज़ होंगी वॉन्ग कार वाई की 7 फिल्में हॉन्ग-कॉन्ग के अक्लेम्ड फिल्म डायरेक्टर वॉन्ग कार वाई की चुनिंदा सात फिल्मों को अब इंडियन फैन्स आसानी से स्ट्रीम कर पाएंगे. ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रीमिंग सर्विस मुबी पर अब वॉन्ग वाई की फिल्में देखी जा सकेंगी.

डायरेक्टर वॉन्ग कार वाई
इन सात फिल्मों में कुछ क्लासिक मूवीज़ जैसे 'इन द मूड फॉर लव' और 'चंकिंग एक्सप्रेस' का नाम भी शामिल है. ये फिल्म 12 दिसंबर से देखी जा सकेगी. 6. अमेज़ॉन प्राइम पर देख सकेंगे कान्ये वेस्ट-ड्रेक का कॉन्सर्ट ग्लोबल स्टार रैपर ड्रेक और कान्ये वेस्ट ने 9 दिसंबर को एक साथ मिलकर कॉन्सर्ट किया. लॉन्स एंजेल्स मोमोरियल कॉलिसम में हुए इस कॉन्सर्ट का लाइव टेलीकास्ट आप अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसे दुनिया भर के 240 से भी ज़्यादा देशों में टेलीकास्ट किया जाएगा. 7. नेटफ्लिक्स की सीरीज़़ 'द साइलेंट सी' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया नेटफ्लिक्स की नई साइंस-फिक्शन सीरीज़ 'द साइलेंट सी' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ये साल 2014 में आई सेम नेम की मूवी पर बेस्ड होगी. इस कोरियन वेब सीरीज़ में चांद और चांद से जुड़े कुछ सीक्रेट्स और मिस्ट्री को दिखाया जाएगा.
इसे 24 दिसंबर से देखा जा सकेगा. 8. 'स्कैम 1992' को मिला बेस्ट सीरीज़ का फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के विनर की अनाउंसमेंट हो गई है. जिसमें बेस्ट सीरीज़ का अवॉर्ड गया 'स्कैम 1992' को और बेस्ट डायरेक्टर सीरीज़ का अवॉर्ड मिला हंसल मेहता को. वहीं बेस्ट एक्टर फीमेल ड्रामा सीरीज़ में समांथा प्रभु और मेल एक्टर में ये अवॉर्ड गया 'द फैमिली मैन 2' के लिए मनोज बाजपेयी को. 9. 'पगलैट' के लिए आशुतोष राणा को मिला फिल्म फेयर OTT अवॉर्ड फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में इस साल वेब ओरिजनल फिल्म्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला आशुतोष राणा को. उनकी फिल्म 'पगलैट' के लिए उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया.

अनुष्का ने लिखा कि वो बहुत खुश हैं कि विकी-कटरीना नए घर में शिफ्ट होंगे और अब कन्सट्रक्शन वर्क की आवाज़ से उन्हें छुट्टी मिलेगी. 12. दोनों पैरों में अलग-अलग जूता पहनने पर शिल्पा शेट्टी हुईं ट्रोल शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरें बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. इस फोटो में शिल्पा ने पैरों में दो अलग-अलग रंग के जूते पहने हैं. इसी के बाद लोगों ने शिल्पा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. उनकी इस फोटो पर उन्हें लेडी रणवीर सिंह और मंदिर के बाहर से जूते चोरी करने वाली भी बता दिया. 13. ट्विटर पर सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस बनीं आलिया ट्विटर ने मोस्ट ट्वीटेड अबाउट बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट शेयर की है. इस साल ट्विटर पर सबसे ज़्यादा आलिया भट्ट के बारे में ट्वीट किया गया है. दूसरे नंबर पर रहीं प्रियंका चोपड़ा और तीसरे पर दिशा पाटनी.
तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहे तो इसे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना दी लल्लनटॉप और लल्लनटॉप सिनेमा के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.
























