सिनेमा की दुनिया में क्या चल रहा है ये जानना है तो आप एकदम सही जगह पर पहुंचे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट जगत की तमाम खबरें:
"3 इडियट्स से 100 गुणा बेहतर है डंकी"
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, ये फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी. उन्होंने आगे कहा, अगर आपको राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' पसंद है तो 'डंकी' उससे भी बेहतर है.
.webp?width=360)

1. 'स्क्रीम' की एक्ट्रेस जेना ऑर्टेगा ने छोड़ा 'स्क्रीम 7'
एक्ट्रेस जेना ऑर्टेगा 'स्क्रीम' के 7वें पार्ट में नज़र नहीं आएंगी. जेना नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'वेडनेसडे' और 'बीटल जस्टिस' में बिज़ी हैं जिस वजह से वो 'स्क्रीम' के अगले पार्ट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी.
2. कोरियन वेब सीरीज 'ग्योनसोंग क्रिएचर' का टीज़र आया
कोरियन वेब सीरीज 'ग्योनसोंग क्रिएचर' का पहला टीज़र आ गया है. ये एक पीरियड ड्रामा है जिसे दो हिस्सों में रिलीज़ किया जाएगा. पहला पार्ट 22 दिसंबर और दूसरा 5 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगा.
3. 6 सालों में शाहरुख़ की सबसे सस्ती फिल्म है 'डंकी'
पिछले 6 सालों में शाहरुख़ की जितनी भी फिल्में आई हैं, उनमें सबसे सस्ती 'डंकी' है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ 'डंकी' की शूटिंग में 85 करोड़ के आसपास खर्च हुआ है. हालांकि इसमें शाहरुख़ खान, विकी कौशल, तापसी पन्नू और राजकुमार हिरानी की फीस शामिल नहीं है.
4. 'जवान' और 'पठान' से जल्दी बजट रिकवर कर लेगी 'डंकी
कोई मोई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख़ खान की 'पठान' 250 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 5 दिन में ये पैसा रिकवर कर लिया था. 300 करोड़ में बनी 'जवान' ने भी 5 दिन में अपना बजट रिकवर कर लिया था. इस हिसाब से 'डंकी' को अपनी लागत वापस कमाने में महज़ दो दिन लगेंगे.
5. '3 इडियट्स' से 100 गुणा बेहतर है 'डंकी': मुकेश छाबड़ा
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए 'डंकी' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, ये फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी. राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' से 'डंकी' को कम्पेयर करते हुए मुकेश ने कहा, 'डंकी' '3 इडियट्स' से 100 गुणा बेहतर है.
6. 'डंकी' की स्क्रीनिंग के लिए फैंस विदेश से भारत आएंगे
बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, 'डंकी' की स्क्रीनिंग के लिए नेपाल, कनाडा, इथोपिया, यूएस और यूएई से सैकड़ों फैंस इंडिया आएंगे. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शायद इन्हें शाहरुख से मिलने का मौक़ा भी मिले. 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.





















