The Lallantop

'पीएस-1' को दिखाने वाले थिएटर ओनर्स को मिली धमकी, फिल्म चलाई तो हमला करेंगे

कैनडा के कुछ शहरों में थिएटर ओनर्स को ‘पीएस-1’ की रिलीज़ को लेकर धमकियां मिली हैं.

Advertisement
post-main-image
पीएस-1 फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन.

मणिरत्नम की फिल्म ‘पीएस-1’ 30 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ हो रही है. इंडिया में तो लोग इस फिल्म का इंतज़ार कर ही रहे हैं विदेशों में भी इसका खूब बज़ है. कैनडा में इस मल्टीस्टारर फिल्म को दिखाने वाले थिएटर ओनर्स को धमकियां मिल रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक कैनडा के शहर Hamilton, Kitchener में थिएटर ओनर्स को ‘पीएस-1’ की रिलीज़ को लेकर धमकियां मिली हैं. ये धमकियां ई-मेल के माध्यम से दी गई हैं. पोन्नियिन सेलवन: 1 के ओवरसीज़ ड्रिस्ट्रीब्यूटर के. डब्लू. टॉकीज़ ने इसे लेकर ट्वीट किया. लिखा,

‘’मेरे पास Hamilton, Kitchener और लंदन से एक अपडेट है. इन शहरों में जितने भी थिएटर्स ओनर्स ‘पीएस-1’ की स्क्रीनिंग कर रहे हैं, उन सभी को धमकियां मिली हैं. कि अगर PS1 या KW टॉकीज़ की कोई फिल्म दिखाई, तो उन पर हमला किया जाएगा..''

Advertisement

इस धमकी भरे मेल में लिखा है,

ये उन थिएटर ओनर्स और वर्कर्स को वॉर्निंग है जो के. डब्लू. टॉकीज़ की किसी भी फिल्म, स्पेशली ‘पीएस-1’ और ‘चुप’ की स्क्रीनिंग करेंगे. हम आपकी सभी स्क्रीन्स को तोड़ देंगे आपके कर्मचारियों को हॉस्पिटल पहुंचा देंगे. हम स्पेशल हिंदी फिल्मों को टारगेट नहीं कर रहे हैं, हम इंग्लिश फिल्मों के साथ भी ऐसा ही करेंगे. हम ये तब तक करते रहेंगे जब तक के. डब्लू. टॉकीज़ की फिल्मों की स्क्रीनिंग करना बंद नहीं कर देते. क्रिसमस भी अब दूर नहीं है. हम इंग्लिश और इंडियन फिल्मों को भी टारगेट करेंगे. दूसरे थिएटर्स से सीखिए जिन्होंने के. डब्लू. टॉकीज़ की फिल्में दिखानी बंद कर दी.

वैसे ये पहली बार नहीं है जब साउथ इंडियन फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर थिएटर्स ओनर्स को धमकियां मिली थी. पिछले साल नवंबर में दुलकर सलमान की मलयालम फिल्म ‘कुरुप’ की रिलीज़ से पहले भी धमकियां दी गई थीं. जिसमें कुछ स्क्रीन्स को तोड़ा-फोड़ा भी गया था. 

Advertisement

खैर, इन दिनों 'पीएस -1' फिल्म की कास्ट पिक्चर का प्रमोशन कर रही है. ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में एक्टर चियां विक्रम ने बताया कि मणिरत्नम ने इस फिल्म की तैयारी करीब 40 साल से कर रहे थे. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में विक्रम ने कहा,

''मणि सर को ये फिल्म बनाने में 40 साल लग गए. इसकी तैयारी उन्होंने बहुत पहले से शुरू की थी. मणि सर ने अपनी पत्नी सुहासिनी को पहली डेट पर कॉफी पीने के लिए बुलाया और उन्हें एक बैग दिया. उसके अंदर पांच किताबें थी. वो 'पोन्नियिन सेलवन' थीं.'' 

विक्रम ने आगे बताया कि मणि रत्नम शायद अपनी शादी की तैयारी नहीं कर रहे थे. वो तब भी 'पीएस-1' बनाने की तैयारी कर रहे  थे.

‘पोन्नियिन सेलवन: 1’ मणि रत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है. मणि से पहले बहुत से स्टार्स ने इस मूवी को बनाने की कोशिश की मगर सफल मणि हो पाए. फिल्म में जयराम रवि, विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा, शोभिता और प्रकाश राज दिखाई देंगे. 

वीडियो: दी सिनेमो शो: आई-मैक्स पर रिलीज़ होगी मणि रत्नम की फिल्म ‘पीएस-1’

Advertisement