The Lallantop

'ब्रह्मास्त्र' टीज़र हिंदी सिनेमा से पब्लिक की सबसे बड़ी शिकायत दूर कर देगी!

रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म Brahmastra का teaser की वो 7 बातें, जो आपको फिल्म के लिए अति-उत्साहित कर देंगी. फिल्म के पहले टीज़र में हमें किरदारों के सुपरपावर्स से रूबरू करवाया गया है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के एक सीन में आग का गोला यानी फायरबॉल फेंकता रणबीर का किरदार शिवा. साथ में आलिया भट्ट का निभाया ईशा का किरदार भी नज़र आ रहा है.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म BRAHMĀSTRA का टीज़र आया है. इस टीज़र में पहली बार फिल्म से कुछ विज़ुअल्स बाहर आए हैं, जो कि काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं. इस टीज़र की वो 7 खास बातें आप नीचे पढ़ सकते हैं, जो इस फिल्म के लिए आपका इंतज़ार बढ़ा देंगी. 

# 'ब्रह्मास्त्र' के टीज़र रिलीज़ पर भी काफी दिमाग खर्च किया गया है. ये टीज़र 31 मई को इसलिए रिलीज़ किया गया क्योंकि इसके ट्रेलर रिलीज़ में 15 दिन का वक्त है. टीज़र रिलीज़ के ठीक 100 दिन बाद यानी 9 सितंबर को ये फिल्म रिलीज़ होनी है. 31 मई को अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने अपनी रिलीज़ के 9 साल पूरे किए. साथ ही 31 मई को अयान की कज़िन और इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर श्रीति मुखर्जी का जन्मदिन होता है. इन सभी संयोगों की जानकारी खुद डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए दी. अयान का वो पोस्ट आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अयान मुखर्जी के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनग्रैब.

# दिसंबर 2021 में फिल्म से रणबीर के कैरेक्टर शिवा का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया था. आलिया के जन्मदिन पर फिल्म से उनके किरदार ईशा का लुक बाहर आया. फिर रणबीर और आलिया की शादी पर मेकर्स ने 'केसरिया' गाने का 45 सेकंड का टीज़र रिलीज़ किया. जिसे जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला. कुछ ही समय पहले इस गाने का तेलुगु वर्ज़न आया है. इस फिल्म का म्यूज़िक प्रीतम ने कंपोज़ किया है. ‘केसरिया’ गाना आप यहां देख सकते हैं-

# सिनेमा के जानकार लोग इसे बढ़िया मार्केटिंग स्ट्रैटेजी बता रहे हैं. नियमित अंतराल पर फिल्म से कुछ न कुछ बाहर आ रहा है. रिलीज़ से पहले लोग उसके कॉन्टेंट के बारे में अवेयर रहेंगे. इस मार्केटिंग गिमिक की मदद से पब्लिक को फिल्म की रिलीज़ डेट भी कंठस्थ हो जाएगी. ऐसा ही कुछ आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ भी कर रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट टीज़र यहां देखिए:

Advertisement

# 'ब्रह्मास्त्र' के टीज़र में कैरेक्टर्स के सुपर पावर्स पर फोकस रखा गया है. रणबीर को आलिया के साथ मिलकर आग का गोला फेंकते हुए देखा जा सकता है. मौनी रॉय की आंखों में स्कारलेट विच का वास हो गया है. नागार्जुन ने हाथ में एक कड़ा पहना है, जिससे नीली लाइट आ रही है. इसे देखकर 'शांग-ची' वाला फील भी आ रहा है. इन सभी किरदारों को कनेक्शन भगवान शिव के साथ भी है.

मौनी रॉय के किरदार के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता. मगर इस तस्वीर को देखकर एक चीज़ साफ हो रही है, वो ये कि मौनी के कैरेक्टर के पास जो सुपरपावर है मार्वल सुपरहीरो स्कालेट विच से काफी मिलता-जुलता है.

# इस टीज़र दूसरी जो चीज़ गौरतलब है, वो है फिल्म के विज़ुअल्स. जैसा कि सबको पता है कि 'ब्रह्मास्त्र' एक फैंटसी-मायथोलॉजिकल फिल्म है. यानी भरपूर VFX का इस्तेमाल इस फिल्म में देखने को मिलेगा. अमूमन इंडियन फिल्मों के VFX बहुत कच्चे लगते हैं. यानी बहुत कन्विंसिंग नहीं लगते हैं. मगर 'ब्रह्मास्त्र' इस शाप को तोड़ती नज़र आ रही है. क्योंकि विज़ुअली ये फिल्म पहले टीज़र से ही काफी अपीलिंग लग रही है.

 प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी के रोल में अमिताभ बच्चन और उनके साथ शिवा नाम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर.

# पहले ये फिल्म दिसंबर 2020 में आने वाली थी. मगर अयान मुखर्जी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से बताया था कि फिल्म में कम्प्यूटर ग्राफिक्स का भारी इस्तेमाल हुआ है, इसलिए वो समय पर फिल्म पूरी नहीं कर पाए. बाद में उसी तारीख पर सलमान खान की 'दबंग 3' रिलीज़ हुई और पिट गई.

Advertisement
नागार्जुन की कलाई पर लगे कड़े से आप नीली लाइट निकलते देख सकते हैं. टीज़र के एक सीन में उनके आंखें भी नीली नज़र आती हैं.

# 'ब्रह्मास्त्र' तीन फिल्मों की सीरीज़ होगी. इस पहला पार्ट है 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा'. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी के रोल में दिखाई दे रहे हैं. नागार्जुन ने अजय वशिष्ठ नाम के आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी एक ज़रूरी रोल कर रही हैं. इन सभी वेटरन लोगों के अलावा शाहरुख खान भी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो करते दिखाई देंगे. ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. 

वीडियो देखें:

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement