साल 1995 में Bobby Deol की एक फिल्म आई थी. नाम था Barsaat. इसी पिक्चर से बॉबी ने इंडस्ट्री में कदम रखा था. पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. सिर्फ इसके गाने ही नहीं बल्कि इसमें बॉबी का फाइट सीक्वेंस, एक्शन सीक्वेंस सभी की तारीफ हुई थी. रिसेंटली बॉबी ने बताया कि इस पिक्चर के कुछ पार्ट को शूट करना उनके लिए बहुत पेनफुल था.
जब बाघ से लड़ने 6,565 किलोमीटर दूर चले गए बॉबी देओल
Barsaat फिल्म के एक सीन में Bobby Deol , टाइगर से फाइट करते दिखाई दिए हैं. पहले ये सीन इंडिया में शूट होने वाला था लेकिन अचानक से सब बदल गया.


'बरसात' फिल्म देखी होगी तो याद होगा कि पिक्चर के एक सीन में बॉबी, टाइगर से फाइट करते दिखाई दिए हैं. बॉबी ने बताया कि स्पेशली इस फाइट सीक्वेंस के लिए वो ईटली गए थे. कर्ली टेल्स नाम के एक यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि उनके भाई सनी देओल उनके एंट्री सीन को रोचक बनाना चाहते थे. बॉबी कहते हैं,
''मेरे भाई ने 'बरसात' देखी और मुझसे कहा कि इंट्रोडक्शन सीन को और भी ज़्यादा रोचक और वाइड लेवल पर बनाना चाहते हैं. इसीलिए हम लोग इंडिया से ईटली गए थे, टाइगर के साथ फाइट सीक्वेंस शूट करने के लिए.''
बॉबी ने ये भी बताया कि इस फाइट सीन को पहले इंडिया में शूट करने की प्लानिंग हो रही थी. मगर इंडिया में उस वक्त जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता के बारे में सोचकर, देश से बाहर जाकर शूट करने का निर्णय लिया. बॉबी बताते हैं,
''उस वक्त भारत में जानवरों के प्रति हो रही क्रूरता के बारे में कोई नहीं सोचता था. जब हम बाघ या शेर को सेट पर बुलाते थे तो उसके मुंह को सिल दिया जाता था. हमें लगता था कि ये क्या कर रहे हैं. हम उन लोगों को कहते भी थे कि ये जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है. वो उनको टॉर्चर कर रहे थे. हमने उनसे कहा कि ये सारी चीज़ें बाघ पर से निकाला जाए उसे टॉर्चर ना किया जाए. ताकि मैं टाइगर के साथ शूट कर सकूं.''
बॉबी बताते हैं,
''फिर भईया ने मुझे बताया कि ईटली में एक आदमी हैं जिनका खुद का चिड़ियाघर है. उनके पास सारे प्रशिक्षित किए हुए जानवर है. इसलिए मैंने ईटली में वो सीन शूट किया. मैं उस सीन को शूट करते समय अपने दिमाग को बार-बार समझा रहा था कि मुझे ज़्यादा सोचना नहीं चाहिए. सोचिए, कुत्ता काट लेता है तो हमारी हालत कितनी बुरी हो जाती है. अगर बाघ उस वक्त मुझे काट लेता तो! हालांकि वो मज़ेदार शूट था.''
बॉबी ने ये भी बताया कि इसी फिल्म के एक सीन को शूट करते हुए उनकी टांग टूट गई थी. बॉबी ने बताया,
''उसके बाद मैंने एक हॉर्स राइडिंग सीन भी शूट किया था. जो लंदन में शूट किया गया था. उसी को शूट करते समय मेरा एक्सीडेंट हो गया था और मेरी एक टांग टूट गई थी. अभी भी मेरे पैर में रॉड पड़ी हुई है.''
बॉबी ने बताया इसी एक्सीडेंट से थोड़ा ठीक होने के बाद उन्होंने काजोल और मनीषा कोइराला के साथ 'गुप्त' की शूटिंग शुरू कर दी थी. ख़ैर, 'बरसात' फिल्म की बात करें तो इसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में बॉबी के साथ ट्विंकल खन्ना भी थीं. उस वक्त इसने बॉक्स ऑफिस से 34 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
बॉबी देओल बीते दिनों Ranbir Kapoor की Animal में नज़र आए थे. जिसमें उनके रोल की खूब चर्चा हुई थी. उनका फेमस सिर पर गिलास रखकर नाचने वाला सीन वायरल हो गया था. अब जल्द ही वो सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' में नज़र आने वाले हैं. इसके अलावा वो Hari Hara Veera Mallu, आर्यन खान की वेब सीरीज़ 'स्टार्डम' और अनुराग कश्यप की एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नज़र आ सकते हैं.
वीडियो: बॉबी देओल घर में टहल रहे थे, देखा कि गाड़ी का कांच टूटा हुआ है






















