The Lallantop

बिग बॉस 17: प्रियंका की बहन को 'डुप्लीकेट परिणीति' कहा, सलमान ने क्लास लगा दी

सलमान ने अभिषेक को आड़े हाथों लिया. उसके बाद अभिषेक ने कुबूल कर लिया कि उन्होंने मन्नारा को ट्रिगर करने के लिए 'डुप्लीकेट परिणीति' कहा था.

Advertisement
post-main-image
'वीकेंड का वार' एपिसोड में दो वाइल्डकार्ड एंट्री भी होंगी.

Bigg Boss 17 को शुरू हुए करीब दो हफ्ते हो गए हैं. शो हर बार याद किया जाता है अपने ड्रामे की वजह से. इस बार भी उसकी शुरुआत हो चुकी है. सलमान 27 अक्टूबर को ‘वीकेंड का वार’ वाले एपिसोड में बम फोड़ने वाले हैं. कलर्स टीवी ने एपिसोड का प्रोमो रिलीज़ किया, जहां सलमान अभिषेक की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं. अभिषेक ने मन्नारा चोपड़ा के लिए कहा था कि इस ‘डुप्लीकेट परिणीति’ से चुप रहने को कहो. बता दें कि मन्नारा प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बहन हैं. सलमान प्रोमो के शुरुआत में कहते हैं,  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मन्नारा हमने आपको दिल के घर से निकाल के दिमाग के घर में डाल दिया. आपका कोई ट्रिगर पॉइंट तो नहीं है ना. 

मन्नारा कहती हैं,

Advertisement

ट्रिगर पॉइंट है कि मेरी फैमिली या बाहरी दुनिया के बारे में आप मुझसे बात ना करें. 

सलमान ने पूछा कि प्रियंका और परिणीति तो आपकी बहनें हैं ना. मन्नारा ने कहा कि उन्हें बीच में लाने की क्या ज़रूरत है. फिर सलमान चुटकी लेते हुए पूछते हैं कि यहां पर मन्नारा को डुप्लीकेट पार्वती-सरस्वती किसने बुलाया. अनुराग डोभाल उन्हें सही करते हुए परिणीति चोपड़ा कहते हैं. सलमान उन्हें ये कहकर चुप करवा देते हैं कि तू उन्हें बड़ा जानता है. मन्नारा आगे कहती हैं,

मैं यहां पर असली पर्सनैलिटी दिखाना चाहती हूं तो आप बाहरी दुनिया के बारे में क्यों बात कर रहे हैं. आप मेरी तुलना मत कीजिए.  

Advertisement

अभिषेक इस पर कहते हैं कि उन्होंने मन्नारा को डुप्लीकेट नहीं कहा. सिर्फ इतना कहा कि उनकी परिणीति से शक्ल मिलती है. इस पर सलमान ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू किया. कहा कि आपने मन्नारा को डुप्लीकेट ही कहा था. अभिषेक ने बात मान ली. बताया कि वो किसी भी तरह बस मन्नारा को ट्रिगर करना चाहते थे. इस पर सलमान कहते हैं,

आप शायद होंगे मेरे फैन लेकिन आपमें मेरी जैसी हरकतें तो हैं नहीं.  

बता दें कि 27 अक्टूबर वाले एपिसोड में दो वाइल्डकार्ड एंट्री भी होंगी. मनस्वी मम्गाई और समर्थ जूरेल इस शो से जुडने वाले हैं. मनस्वी शो के शुरुआत में ही शामिल होने वाली थीं. लेकिन किसी वजह से उन्हें ऐन वक्त पर दूर होना पड़ा. मनस्वी ने अजय देवगन की फिल्म ‘एक्शन जैकसन’ में काम किया है. हाल ही में वो काजोल की डेब्यू सीरीज़ ‘द ट्राइल’ में भी नज़र आई थीं.            
 

वीडियो: सिनेमा अड्डा: सलमान खान, बिग बॉस और विशाल शेखर के नेहा भसीन ने मजेदार किस्से सुनाए

Advertisement