The Lallantop

बिग बॉस 12: श्रीसंत के हाथ उठाने वाले मामले में बिग बॉस ने जो किया वो बहुत शॉकिंग है

श्रीसंत ने वो सबकुछ कर दिया है, जो शो में करना मना है.

Advertisement
post-main-image
रोमिल और श्रीसंत दोनों ने ही घर में हिंसा का प्रयोग किया है, जबकि ये बिग बॉस में सख्त मना है. अब देखने वाली बात ये है कि बिग बॉस इस मामले में क्या फैसला लेते हैं.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 79वें दिन घर में क्या कुछ हुआ.
# शो जीतने के लिए घरवाले किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं # रोमिल और श्रीसंत दोनों ने ही रोहित पर उठाया हाथ # रोमिल को लेकर झगड़ रही हैं सोमी और जसलीन
दस हफ्तों की दोस्ती एक दिन में दिख गई
रोमिल और दीपक शो की शुरुआत से साथ थे. इसमें रोमिल दिमाग चलाते और दीपक शरीर, दोनों एक-दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते थे. फिर रोमिल को अपनी बुद्धि का घमंड हो गया. कहने लगे दीपक बेवकूफ है, उसे दिमाग नहीं है. गेम में यहां तक उनकी वजह से पहुंचा है. वगैरह-वगैरह. अब इनकी दोस्ती टूट गई है. इस हफ्ते का लग्जरी टास्क इंपॉर्टेंट है. क्योंकि जो भी इस वीक कैप्टन बनेगा उसे दो हफ्ते की इम्यूनिटी मिल जाएगी. जब शो खत्म होने में सिर्फ तीन हफ्ते बचे हों, ऐसे में दो हफ्तों की इम्यूनिटी बड़ी चीज़ है. अब ये रोमिल को नहीं मिले पाएगी. क्योंकि दीपक ने इन्हें टास्क में बाहर कर दिया है. सारी दोस्ती धरी की धरी रह गई. इस घर में गेम खेलने और जीतने के लिए कोई किसी भी हद तक जा सकता है. फिलहाल यही देखने को मिल रहा है.
रोमिल को कैप्टेंसी टास्क से बाहर करते दीपक और ये सब होता टुकुर-टुकुर देखते रोमिल.
रोमिल को कैप्टेंसी टास्क से बाहर करते दीपक और ये सब होता टुकुर-टुकुर देखते रोमिल.

रोमिल और श्रीसंत ने रोहित को कूट दिया
रोमिल को लग रहा है कि दीपक और उनकी दोस्ती रोहित की वजह से टूटी है. इसलिए वो रोहित पर गर्म चल रहे हैं. वो बस मौका ढूंढ़ रहे हैं रोहित से पंगे लेने के. इस हफ्ते के लग्जरी टास्क बीबी स्कूल बस में उन्हें वो मौका मिल गया. दीपक ने सबसे पहले रोमिल को इस टास्क से बाहर कर दिया. इसके बाद रोमिल बना दिए गए टास्क के संचालक. अब इसमे भी वो चीटिंग करने लगे. उन्होंने सोमी के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया. इसके बाद वो रोहित से भिड़ गए. रोहित को वो अपना बेटा कहने लगे. इस पर रोहित भड़क गए. गुस्से-गुस्से में उनकी नाक रोमिल से टच हो गई. पिछले दस हफ्तों से रोमिल सिर्फ दिमाग का इस्तेमाल कर रहे थे. बहुत समझदारी से काम कर रहे थे. लेकिन अब उनका भी सब्र जवाब दे गया है. वो टास्क से बाहर होने के बाद बौखला गए हैं. उन्होंने रोहित के नाक को टच करने का जवाब उन्हें अपने सिर से मारकर दिया.
रोहित को सबक सिखाने के लिए बल का प्रयोग करते रोमिल चौधरी.
रोहित को सबक  रोहित को सबक सिखाने के लिए बल का प्रयोग करते रोमिल चौधरी.
अब बारी थी श्रीसंत की. श्रीसंत बिलकुल बदतमीज़ी पर उतर आए हैं. उन्होंने किसी की भी सुननी बंद कर दी है. उन्हें जो मन करता है, वो करते हैं. टास्क के दौरान पहले वो आए और रोहित को धक्का दे दिया. इसके बाद दोनों की बहसबाज़ी होने लगी, तो रोहित ने उनकी हर बात पर रोने वाली आदत पर कह दिया कि जाओ बाथरूम में बैठकर रो लो. इस बात से श्रीसंत और अग्रेसिव हो गए. यहां बात खत्म हो गई. ऐसा लोगों को लगा. लेकिन हुआ नहीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें श्रीसंत रोहित को थप्पड़ मारते नज़र आ रहे हैं. लेकिन कमाल की बात ये कि ये चीज़ बिग बॉस के किसी भी एपिसोड या ऑनलाइन वीडियो साइट पर अब तक नही दिखी है. हो सकता है आने वाले एपिसोड्स में ये देखने को मिले. अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर भारी बवाल कट रहा है. लोग श्रीसंत को घर से बाहर निकालने के लिए कह रहे हैं. बिग बॉस के घर में हिंसा करना मना है. लेकिन श्रीसंत वो सबकुछ कर चुके हैं, जो बिग बॉस के घर में करना मना है. वो गालियां देते हैं. लड़कियों को भद्दी बातें बोलते हैं. साथी सदस्यों पर हाथ भी उठा देते हैं. लेकिन बिग बॉस उन्हें घर से नहीं निकालते क्योंकि उनकी वजह से लोग शो देख रहे हैं. ये बहुत शॉकिंग है.
रोहित से जबरदस्ती भिड़ने की कोशिश करते श्रीसंत.
रोहित से जबरदस्ती भिड़ने की कोशिश करते श्रीसंत.

रोमिल के चक्कर में सोमी और जसलीन लड़ पड़ी हैं
सोमी और रोमिल एक ही ग्रुप का हिस्सा रहे हैं. दोनों की अच्छी बनती भी थी. लेकिन पिछले कुछ दिनों से इनकी दोस्ती में भयानक रोडब्लॉक्स आ गए हैं. वो हर समय लड़ते ही रहते हैं. इसका फायदा उठा रही हैं जसलीन. जसलीन ने अब तक घर में कोई स्टैंड नहीं लिया है. न ही वो किसी के लिए खड़ी हुई हैं. उन्हें जिधर फायदा दिखता है, उधर चली जाती हैं. उन्हें फिलहाल रोमिल में फायदा दिख रहा है. इसलिए वो उनसे दोस्ती गांठने की हरसंभव कोशिश कर रही हैं. इस चक्कर में सोमी और उनकी लड़ाई हो गई है. सोमी जसलीन को रोमिल के साथ वैसे देखकर इन्सिक्योर फील कर रही हैं. इसलिए वो गुस्सा जाती हैं. टास्क के दौरान भी रोमिल ने एक बार जसलीन का पक्ष ले लिया. इस चक्कर में दोनों की खूब लड़ाई हुई. लेकिन अब मामला शांत है क्योंकि दीपक ने जसलीन को भी टास्क से बाहर कर दिया है.
टास्क के दौरान एक-दूसरे से भिड़ती सोमी और जसलीन. दूसरी ओर जसलीन को ज्ञान देते रोमिल.
टास्क के दौरान एक-दूसरे से भिड़ती सोमी और जसलीन. दूसरी ओर जसलीन को ज्ञान देते रोमिल.



वीडियो देखें: जसलीन क्यों दे रही हैं घरवालों को भद्दी गालियां?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement