The Lallantop

'बेबी जॉन' पहले दिन 'पुष्पा 2' के 21वें दिन की कमाई को छू नहीं सकी!

Varun Dhawan की Baby John को Pushpa 2 और Mufasa से तगड़ी टक्कर मिल रही है.

Advertisement
post-main-image
'बेबी जॉन' 25 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी.

Varun Dhawan की Baby John पूरे हो-हल्ले के साथ 25 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी. ये एक हॉलीडे रिलीज़ थी. मेकर्स को उम्मीद थी कि क्रिसमस की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिलेगा. ऐसा हुआ भी और नहीं. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक ‘बेबी जॉन’ को करीब 12.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली. वरुण की ‘जुड़वा 2’ और ABCD 2 को इससे बड़ी ओपनिंग मिली थी. ‘बेबी जॉन’ के ओपनिंग कलेक्शन में चोट पड़ने के दो कारण है. पहला है Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 The Rule. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘पुष्पा 2’ 05 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी. फिल्म तभी से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. निरंतर नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म इंडिया में 1100 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. ये अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. सिर्फ इतना ही नहीं, ये सबसे ज़्यादा कमाऊ हिंदी फिल्म भी बन चुकी है. ‘पुष्पा 2’ को सिनेमाघरों में उतरे 21 दिन हो चुके हैं. फिर भी फिल्म की कमाई धीमी नहीं पड़ रही है. Sacnilk के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने अपने 21वें दिन करीब 19 करोड़ रुपये जोड़े. इसे ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. उसी का नतीजा है कि फिल्म लगातार पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नए बना पा रही है. बाकी ऐसा नहीं है कि ‘बेबी जॉन’ को पहले दिन सिर्फ ‘पुष्पा 2’ से ही नुकसान हुआ हो. 20 दिसम्बर को ‘मुफासा: द लायन किंग’ भी रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने क्रिसमस वाले दिन 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.      

‘बेबी जॉन’ इस मामले में पीछे रह गई. फिल्म अच्छे रिव्यूज़ के साथ नहीं खुली. भले ही मीडिया रिव्यूज़ में वरुण और कीर्ति सुरेश की तारीफ हुई हो, लेकिन हर जगह इस बात का ज़िक्र मिल रहा है कि फिल्म उनके साथ न्याय नहीं कर पाती. ‘बेबी जॉन’ विजय जोसेफ की फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक थी. वरुण ने कहा था कि ये पूरी तरह से तमिल फिल्म का रीमेक नहीं, बल्कि उन्होंने कुछ बदलाव किए हैं. मगर ऐसा फिल्म देखते हुए महसूस नहीं होता. ‘थेरी’ ने साल 2016 में जो गलतियां की थीं, ‘बेबी जॉन’ उन्हें 2024 में दोहरा रही है. ऊपर से रीमेक फिल्मों को लेकर ऑडियंस के बीच नेगेटिव सेंटीमेंट भी है. ‘थेरी’ के डब वर्ज़न इंटरनेट पर उपलब्ध हैं. ऐसे में लोगों की ये भी राय रहती है कि वही फिल्म फिर से देखने सिनेमाघरों में क्यों जाएं.   

Advertisement

  ‘बेबी जॉन’ की बात करें तो इसे कलीस ने डायरेक्ट किया है. एटली फिल्म के प्रेज़ेंटर हैं. फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स ने काम किया.               
 

वीडियो: बेबी जॉन का टीज़र देख दंग रह जाएंगे, वरुण धवन ने एक्शन हीरो की हसरत पूरी कर ली है

Advertisement
Advertisement