The Lallantop

''मुझे मुंबई से फोन आया, बताया गया कि शाहरुख मुझसे मिलना चाहते हैं''

डायरेक्टर एटली ने कहा, ''थलपति विजय की वजह से बनी है जवान''.

Advertisement
post-main-image
'जवान' ट्रेलर लॉन्च पर थलपति विजय तो नहीं पहुंचे मगर उन्हें याद करते हुए एटली ने एक किस्सा सुना दिया.

'जवान' के प्री-रिलीज़ इवेंट में दर्शकों का उत्साह देखकर इतना तय है कि मेकर्स अपनी मार्केटिंग स्टैटजी में सफल रहे. चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में किसी त्योहार की तरह 30 अगस्त को ये प्री-रिलीज़ इवेंट ऑर्गनाइज़ करवाया गया था. जिसमे शाहरुख समेत फिल्म से जुड़े सभी सितारे पहुंचे. अनुमान लगाया जा रहा था कि थलपति विजय भी इस इवेंट का हिस्सा होंगे. विजय तो इवेंट में नहीं पहुंचे लेकिन डायरेक्टर एटली ने उन्हें ज़रूर याद किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एटली ने बताया कि 'जवान' फिल्म थलपति विजय की वजह से ही बनी है. अपनी स्पीच में एटली ने शाहरुख के साथ काम करने का और 'जवान' को बनाने का एक्सपीरिएंस शेयर किया. कहा कि 'जवान' को बनाने के पीछे और शाहरुख के साथ काम करने के पीछे थलपति विजय ने उन्हें मोटिवेट किया.

एटली ने कहा,

Advertisement

''सबसे पहले मैं आप सभी से कुछ कहना चाहता हूं. मेरे कंफर्ट ज़ोन में मेरी लाइफ बेहतर चल रही थी, फिर मैं थलपति विजय से मिला और उन्होंने मुझे मोटिवेट किया कि मुझे अपना कंफर्ट लेवल छोड़ना चाहिए. इसके बाद मुझे मुंबई से कॉल आया. उन्होंने मुझे बताया कि शाहरुख खान मुझसे मिलना चाहते हैं.''

एटली ने आगे कहा,

''मैंने उस फोन का रिप्लाई देते हुए कहां कि मैं फन और कॉमेडी टाइम की फिल्में नहीं बनाता. तो मुझे बताया गया कि शाहरुख खान मुझसे सच में मिलना चाहते हैं और ऐसे सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना चाहते हैं जो मुझे पसंद हो.''

Advertisement

वैसे थलपति विजय और एटली एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं. कुछ साल पहले एटली के बर्थडे पार्टी से थलपति विजय, शाहरुख खान और एटली की एक तस्वीर वायरल हुई थी. जिसके बाद से खबर आनी शुरू हुई कि एटली, शाहरुख के साथ काम करने वाले हैं. उसी तस्वीर से 'जवान' की नींव पड़ी थी.

अब रिपोर्ट तो ये भी हैं कि 'जवान' फिल्म में थलपति विजय का तगड़ा कैमियो होने वाला है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक थलपित 'जवान' में पुलिस वाले बनेंगे. अब फिल्म में थलपित का कैमियो होगा या नहीं इस राज़ से पर्दा तो 07 सितंबर को ही उठेगा. जब पिक्चर सिनेमाघरों में उतारी जाएगी. फिलहाल 31 अगस्त को इसका ट्रेलर आना है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल ने बताया, शाहरुख खान ने उन्हें फोन कर के 'गदर 2' के बारे में क्या कहा?

Advertisement