The Lallantop

अल्लू अरविंद ने कहा, 'यश KGF की रिलीज़ से पहले क्या थे?', ट्रोल हो गए

Allu Arvind एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक्टर्स की फीस और फिल्म के बजट पर बात की. उन्होंने कहा कि कैसे किसी फिल्म के बजट पर एक्टर की फीस इफेक्ट करती है.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अरविंद ने यश और यश की फिल्म KGF का उदाहरण देते हुए बयान दिया है.

अल्लू अरविंद. अल्लु अर्जुन के पिता और साउथ के जाने-माने प्रड्यूसर. इन दिनों अल्लू अरविंद का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें वो KGF स्टार Yash की बात कर रहे हैं. उन्होंने यश को लेकर कुछ बातें कहीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अल्लू को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. क्या है पूरा मामला आइए समझाते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल अल्लू अरविंद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक्टर्स की फीस और फिल्म के बजट पर बात की. उन्होंने कहा कि कैसे किसी फिल्म के बजट पर एक्टर की फीस इफेक्ट करती है. उन्होंने ये भी कहा कि कैसे किसी फिल्म के हिट हो जाने पर एक्टर्स अपनी फीस बढ़ा लेते हैं और इससे फिल्म के बजट पर सीधा असर पड़ता है.

फिल्म के बजट और एक्टर की फीस को समझाते हुए अल्लू ने यश और उनकी फिल्म KGF का उदाहरण लिया. उन्होंने कहा कि कैसे फिल्म की वजह से यश, कन्नड़ा स्टार से पैन इंडिया स्टार बन गए. उन्होंने ये भी कहा कि कैसे यश की और प्रोडक्शन की वजह से फिल्म हिट हुई. अल्लू ने कहा,

Advertisement

''जो भी फिल्म का लीड एक्टर होता है उसे बजट का 20 से 25 परसेंट दिया जाता है. हां, ये भी नहीं कहा जा सकता कि फिल्म का बजट सिर्फ और सिर्फ एक्टर के बजट की वजह से बढ़ा. बजट पर फिल्म कितनी बड़ी है, कितने बडे़ स्केल पर बनाई गई है इसका भी असर पड़ता है.''

अल्लू ने आगे उदाहरण देते हुए समझाया,

''यश, KGF की रिलीज़ से पहले क्या थे? उस फिल्म का इतना बज़ क्यों हुआ?  वो फिल्म की रिचनेस थी जिससे मूवी सक्सेसफुल हुई. ये सिर्फ एक उदाहरण है. फिल्म का हीरो कोई भी हो ये फिल्म की मेकिंग होती है जो दर्शकों को उस मूवी की तरफ अट्रैक्ट करती है.''

Advertisement

बस अल्लू के इस बयान पर यश के फैन्स भड़के हुए हैं. कुछ लोग तो अल्लू अरविंद के बेटे अल्लू अर्जुन को घसीट लाए हैं. लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि अल्लू अर्जुन प्रिविलेज्ड हैं. खैर, अल्लू अरविंद ने प्रोडक्शन हाउस 'गीता आर्ट्स' की आने वाली फिल्मों के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि दो फिल्में पाइपलाइन में हैं मगर अभी किन्हीं कारणों से उनपर काम फिलहाल बंद है. 

Advertisement