The Lallantop

'पुष्पा 2' की तीसरे दिन की कमाई देख मेकर्स का दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा

Allu Arjun की Pushpa 2 की कमाई में तेलुगु वर्जन से ज़्यादा हिंदी वर्जन से पैसे आए हैं. अगर इसी स्पीड से कमाई चलती रही तो फर्स्ट वीकेंड पर ये बहुत बड़ा रिकॉर्ड सेट कर देगी, ऐसा जिसे ध्वस्त करना आसान न होगा.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं.

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 की कमाई तो थमने का नाम ही नहीं ले रही है. रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग पाने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन तो तगड़ा बिज़नेस किया ही. तीसरे दिन भी इसने भयंकर कलेक्शन कर डाला. तीन दिनों में ही इसकी कमाई 500 करोड़ पार पहुंच गई है. ये फिल्म सबसे तेज़ 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है. तीसरे दिन इसने कितनी कमाई की आइए बताते हैं -

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को देशभर से 115 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. जिसमें तेलुगु वर्जन से 31.5 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन से सबसे ज़्यादा 73.5 करोड़ रुपये कमाए हैं. पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग पाने वाली 'पुष्पा 2' के कलेक्शन को आंकड़ों से समझें तो इसने

पेड-प्रीव्यूज़ से - 10.6 करोड़ रुपये 
पहले दिन - 164.2 करोड़ रुपये 
दो दिन - 93.8 करोड़ रुपये 
तीसरे दिन - 115 करोड़ रुपये

Advertisement

टोटल - 383.7 करोड़ रुपये

कमाए हैं. कमाल की बात ये है कि इस आंकड़ें में हिंदी वर्जन से सबसे ज़्यादा पैसे आए हैं. 'पुष्पा 2' के किस वर्जन ने कितनी कमाई की है, इसे देखें तो -

तेलुगु वर्जन ने - 151 करोड़ रुपये 
हिंदी वर्जन ने - 200 करोड़ रुपये 
तमिल वर्ज ने - 21 करोड़ रुपये 
कन्नड़ा वर्जन ने 2.45 करोड़ रुपये 
मलयालम वर्जन ने 8.5 करोड़ रुपये

Advertisement

कमाए हैं. 

सिर्फ इंडिया में ही नहीं वर्ल्ड वाइड भी ये पिक्चर बहुत बढ़िया कमाई कर रही है. ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक तीन दिनों में 'पुष्पा 2' ने वर्ल्ड वाइड 576.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसने

पहले दिन - 282.91 करोड़ रुपये 
दूसरे दिन - 134.63 करोड़ रुपये 
तीसरे दिन - 159.27 करोड़ रुपये

टोटल - 576.81 करोड़ रुपये

कमा लिए हैं. 'पुष्पा 2' ने 'पुष्पा वन' के लाइफटाइम कलेक्शन को पहले ही क्रॉस कर लिया था. अब अगर ये फिल्म इसी तरह कमाती रही तो पहले वीकेंड के बाद ये पिक्चर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. सिर्फ यही नहीं एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि ये फिल्म सबसे तेज़ 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म भी बन सकती है. जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड होगा.

400-500 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने तीन दिनों में ही अपना बजट रिकवर कर लिया है. इसके बाद फिल्म लगातार प्रॉफिट कमा रही है. रिलीज़ से पहले ही फिल्म का भयंकर बज़ था. तभी तो बुक माई शो या दूसरे बुकिंग ऐप पर इतनी भयंकर एडवांस टिकटें बिकीं. इसकी 6 मिलियन यानी करीब 60 लाख टिकटें बुक हुई थीं. इसके अलावा सिर्फ एक घंटे में इसकी करीब एक लाख 70 हज़ार टिकटें बुक माई शो पर बिक गई थीं.

अब देखना होगा कि पहले चौथे दिन यानी पहले संडे को ये फिल्म कितनी कमाई करती है. ये छुट्टी वाला दिन है, इसलिए उम्मीद है कि 'पुष्पा 2' कम से कम 150 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर सकती है. ख़ैर, हमने 'पुष्पा 2' का रिव्यू किया है. आप उसे पढ़ सकते हैं. इसके अलावा 'पुष्पा 2' से जुड़ी बहुत सारे इंट्रस्टिंग वीडियोज़ किए हैं. इसे भी आप हमारे यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: मुंबई के थिएटर में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' देखते हुए लोग उल्टी करने लगे, बीमार पड़ने लगे

Advertisement