The Lallantop

'पुष्पा 2' की भयंकर सफलता पर बोले अल्लू अर्जुन, कहा- सबसे ज़रूरी ये है कि...

Allu Arjun ने Pushpa 2 के लिए सभी को शुक्रिया तो कहा लेकिन इस एक बात को लेकर वो दुखी भी दिखाई दिए.

Advertisement
post-main-image
'पुष्पा 2' की सक्सेस मीट पर अल्लू अर्जुन ने क्या कहा?

Allu Arjun की Pushpa 2 ने रिलीज़ के बाद सारे पिछले रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ा दी है. पहले दिन के कलेक्शन के साथ इसने Shahrukh Khan की Jawan  और Rajamaouli की RRR को पछाड़ा. दूसरे दिन के कलेक्शन के साथ ये सबसे तेज़ 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई. तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ इसने हॉलीवुड फिल्म्स को टक्कर देना शुरू कर दिया है. इसी फिल्म की भयंकर सफलता पर अब अल्लू अर्जुन ने बात की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिसेंटली 'पुष्पा 2' की सक्सेस मीट हुई. इस इवेंट में फिल्म से जुड़े सभी बड़े नाम थे. डायरेक्टर सुकुमार से लेकर टीम के ज़्यादातर मेंम्बर्स इस सक्सेस इवेंट में मौजूद थे. फिल्म को मिले इतने तगडे़ रिएक्शन पर बोलते हुए अल्लू ने कहा,

''सबसे पहले मैं पूरे देश और इस देशवासियों का शुक्रिया कहूंगा. जिन्होंने इस फिल्म को इतना प्यार दिया. अगर हम कमाई वाले नंबर्स को साइड में रख दें तो सबसे ज़रूरी बात ये है कि लोग हमने इतना प्यार करते हैं कि वो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने आए. नंबर्स तो जो हैं सो हैं. लोग इस पुष्पा और इस पुष्पा किरदार को इतना प्यार करते हैं. उनके इस प्यार की कोई कीमत नहीं है. उसके आगे कोई नंबर नहीं. आपका ये प्यार हमारे लिए सबकुछ है. हमने जहां से शुरू किया था जिस राज्य से शुरू किया था वो अब इतना बड़ा हो गया है. हमारी  बहुत छोटी सी, सिंपल सी रीजनल इंडस्ट्री थी. आज ये कहां से कहां पहुंच गई.''

Advertisement

अल्लू ने सिर्फ 'पुष्पा 2' की सक्सेस पर ही बात नहीं कि बल्कि इसके प्रीमियर के दौरान हुए हादसे पर भी बात की. प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुए एक्सीडेंट पर भी बात की. इस भगदड़ में हुई रेवती नाम की महिला की मौत पर बोलते हुए अल्लू ने कहा,

''ये बहुत दुर्भाग्य की बात है जो संध्या थिएटर में हुआ. हम सभी उस घटना के लिए माफी मांगते हैं. मुझे अगली सुबह तक इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता था. जब हमें 05 दिसंबर को इसके बारे में पता चला तो हम सभी शॉक्ड थे. हमें घंटों लगे इस घटना को प्रॉसेस करने में. मैं साइकोलॉजिकल तरीके इस बात को प्रॉसेस नहीं कर पा रहा था. इसे उबरने के लिए मुझे करीब 10 घंटे लग गए. हम सभी ब्लैंक थे इस घटना के बारे में सुनकर. सुकुमार सर तो बहुत इमोशनल हो गए थे.''

अल्लू अर्जुन इससे पहले भी एक वीडियो शेयर करके इस घटना पर अफसोस जता चुके हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि वो रेवती के परिवार को 25 लाख रुपये देंगे और इस मुसीबत के वक्त उनके साथ हर तरह से खड़े रहेंगे.

Advertisement

ख़ैर, 'पुष्पा 2' की बात करें तो इस फिल्म ने तीन दिनों में इंडिया से 383.7 करोड़ रुपये और ग्लोबली 576.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये आंकड़ें पहले संडे को और बढ़ेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि पहले वीकेंड के बाद ये फिल्म 700 करोड़ रुपये का कलेक्श कर लेगी. जो अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा. 

वीडियो: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के तीन दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए

Advertisement