
इस हादसे में फिल्म डायरेक्टर जोएल सूज़ा भी घायल हो गए. द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया है. फिलहाल उस प्रॉप गन की जांच हो रही है. फिल्म से जुड़े एक्सपर्स्ट्स ने बताया कि प्रॉप गन में उसी गन का इस्तेमाल किया गया था, जिसका यूज़ अक्सर शूटिंग में किया जाता है. फिलहाल इस पूरे मामले में बॉल्डविन और मेकर्स ने चुप्पी साध रखी है. 3. रानी मुखर्जी और सैफ की 'बंटी और बबली 2' का टीज़र रिलीज़ हो गया यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बंटी और बबली 2' का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ हो गया है. जिसमें रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो में रानी और सैफ कहते हैं कि असली बंटी-बबली वो दोनों हैं. बाद में सिद्धांत चतुर्वेदी और श्रावणी भी कैमरे के सामने आकर कहते हैं कि नई पीढ़ी के बंटी-बबली वो हैं. बेसिकली इस बार फिल्म में हमें एक नहीं बल्कि दो-दो बंटी-बबली देखने को मिलेंगे.
खैर, फिल्म का ट्रेलर सोमवार, 25 अक्टूबर को आएगा. मूवी 19 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. 4. भूषण कुमार की नई फिल्म 'बुल' में नज़र आएंगे शाहिद कपूर शाहिद कपूर जल्द ही भूषण कुमार की फिल्म 'बुल' में नज़र आएंगे. फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड होगी. जिसे डायरेक्ट करेंगे आदित्य निंबालकर. कहानी बिग्रेडियर बुलसारा की ज़िंदगी पर बेस्ड होगी. जिसमें शाहिद, पैराट्रूपर के रोल में नज़र आएंगे.
आमिर का ये ऐड एक महीने पुराना है. 6. नकली पैर की वजह से सुधा चंद्रन को एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने रोका एक्ट्रेस और डांसर सुधा चंद्रन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो एयरपोर्ट अथॉरिटी की शिकायत करती नज़र आ रही हैं. सुधा चंद्रन ने कहा कि वो जब भी काम के सिलसिले में फ्लाइट से ट्रैवल करती हैं तो एयरपोर्ट पर CISF के लोग उन्हें रोककर उनसे उनका आर्टिफिशियल लिंब यानी नकली पैर उतारने और उसे चेक करवाने को कहते हैं. आप भी देखिए उनका ये वीडियो-
सुधा चंद्रन पेशे से एक्टर हैं. साथ ही साथ प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं. तमिल नाडू में हुए एक रोड एक्सीडेंट में उन्होंने अपना एक पैर खो दिया था. 7. सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया. रोमांटिक कॉमेडी ये फिल्म करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है. दो मिनट 49 सेकेंड के ट्रेलर में सान्या और अभिमन्यु दोनों अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. सान्या के किरदार मीनाक्षी और अभिमन्यु के किरदार सुन्दरेश्वर की अरेंज मैरिज होती है. जिसके बाद दोनों अपने-अपने काम के सिलसिले में एक-दूसरे से दूर रहने लगते हैं.
बेसिकली लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज लाइफ जीने लगते हैं. इसमें क्या डिफिकल्टीज़ आती है, दोनों अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल रिश्तों को कैसे मैनेज करते हैं इसी की कहानी है 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर'. मूवी 5 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी. 8. इंडिया-पाकिस्तान टी-20 मैच में अक्षय-कैटरीना करेंगे 'सूर्यवंशी' का प्रमोशन? अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर बज़ बना हुआ है. 5 नवंबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो चुका है. खबर है कि मेकर्स इंडिया-पाकिस्तान के टी-20 मैच में इसका प्रमोशन कर सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक संडे, 24 अक्टूबर को होने वाले इंडिया-पाकिस्तान के मैच में मेकर्स 'सूर्यवंशी' का प्रमोशन करेंगे. मैच से पहले रोहित शेट्टी और कैटरीना कैफ ऑडिएंस के साथ एक स्पेशल सेग्मेंट करेंगे. वैसे इसे लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
तो ये थीं आज की खबरें. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर टेलीकास्ट किया जाता है.



















.webp?width=120)




