आज खबरों में पढ़िए आशिकी 3 में कार्तिक के साथ कौन नज़र आएगा. कनाडा के पासपोर्ट को लौटाने पर क्या बोले अक्षय और RRR को क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में किन कैटेगरीज़ में नॉमिनेशन मिला.
कनाडा का पासपोर्ट लौटाएंगे अक्षय
अक्षय ने बताया कि वो कनाडा की नागरिकता छोड़ने वाले हैं.
.webp?width=360)

# जावेद अख्तर के बयान पर भड़के सिंगर अली ज़फर
जावेद अख्तर के 26/11 वाले बयान पर पाकिस्तानी सितारें भड़क गए हैं. पाकिस्तानी सिंगर अली ज़फर ने भी अब जावेद अख्तर के बयान पर उनकी निंदा की है. अपने इंस्टा पोस्ट पर उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट किया. लिखा, ''मैं पाकिस्तानी हूं और कोई भी पाकिस्तानी देश के विरोध में बोले गए इस स्टेटमेंट को सपोर्ट नहीं करेगा. हम सब जानते हैं कि पाकिस्तान ने कितना संघर्ष किया है. इतना इनसेंसिटिव रिमार्क कई लोगों के सेंटिमेंट्स को हर्ट करता है.'' बता दें इस पूरे मामले से ठीक पहले अली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें जावेद साहब के सामने बैठकर वो उन्हीं का गाना गा रहे थे.
# श्रुति हसन ने खत्म की प्रशांत नील की 'सालार' की शूटिंग
प्रशांत नील और प्रभास की फिल्म 'सालार' में श्रुति हसन नज़र आने वाली हैं. श्रुति ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रशांत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग खत्म करने की अनाउंसमेंट की. मूवी 28 सितंबर को रिलीज़ होगी.
# 'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ नज़र आएंगी सारा?
खबर है कि कार्तिक आर्यन 'आशिकी' के तीसरे पार्ट में नज़र आने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में उनके अपोज़िट दिखेंगी सारा अली खान. जो इससे पहले 'लव आज कल इन 2020' में उनके साथ काम कर चुकी हैं. हालांकि इसे लेकर फिलहाल ऑफिशियली कोई बयान नहीं आया है.
#RRR को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में मिला नॉमिनेशन
राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में कई कैटेगरीज़ में नॉमिनेशन मिला है. इसे बेस्ट एक्टर इन एन एक्शन मूवी और बेस्ट एक्शन मूवी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. 16 मार्च को विनर्स की अनाउंसमेंट की जाएगी.
# सौरव गांगुली की बायोपिक में रणबीर कपूर होंगे?
बीते कई दिनों से चर्चा थी की पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में रणबीर कपूर नज़र आने वाले हैं. लोगों ने फिल्म का बजट भी बता डाला था. लेकिन फिल्म के को-प्रड्यूसर अंकुर गर्ग ने अब इन खबरों पर बात की है. ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अंकुर ने बताया कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. इस बायोपिक पर काम तब शुरू होगा जब पुराने प्रोजेक्ट्स पूरे हो जाएंगे. इसलिए अभी तक इसे लेकर कोई डिस्कशन नहीं हुआ है इसलिए कुछ भी तय नहीं है.
# कनाडा के पासपोर्ट को वापिस लौटाएंगे अक्षय कुमार
आज तक को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी कनाडा की नागरिकता पर भी बात की. उन्होंने बताया कि वो कनाडा की नागरिकता छोड़ने वाले हैं. अक्षय ने कहा, 'मुझे खराब लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल उठाते हैं. वो किसी भी बारे में कुछ नहीं जानते बस बातें बनाते हैं. जिस वक्त मेरी फिल्में नहीं चल रही थी तो मैंने सोचा कि काम तो करना ही है. मैं कनाडा काम करने के लिए गया था. उसी दौरान कनाडा की नागरिकता के लिए अप्लाई किया. उसके बाद मेरी दो फिल्में आईं और सुपरहिट हो गईं. फिर मैं इंडिया लौटा और लगातार काम करता रहा. मैं भूल गया कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट भी है जो मुझे बदलवा देना चाहिए. लेकिन अब मैंने उसे बदलवाने के लिए अप्लाई कर दिया है.''
# परेश ने बताया, कार्तिक 'हेरा-फेरी 3' का हिस्सा नहीं
बीते कई दिनों से ये चर्चा थी कि 'हेरा-फेरी 3' में कार्तिक आर्यन भी नज़र आने वाले हैं. लेकिन अब परेश रावल ने साफ कर दिया है कि मूवी में कार्तिक नहीं होंगे. मिड डे से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''जहां तक मुझे पता है अक्षय और कार्तिक साथ में इस फिल्म पर काम करने वाले थे. लेकिन फिर बात नहीं बनी. इसके बाद क्या हुआ मैं नहीं जानता.'' परेश की बातों से साफ है कार्तिक फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. 'हेरा-फेरी 3' के सेट से जो तस्वीर सामने आई थी उसमें भी सिर्फ अक्षय, परेश और सुनील ही दिखाई दे रहे हैं.
# ध्रुव सरजा की एक्शन फिल्म 'मार्टिन' का टीज़र आया
एक्टर ध्रुव सरजा की एक्शन फिल्म 'मार्टिन' का टीज़र आ गया. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. जिसे हिंदी, कन्नड़ा, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज़ किया जाएगा. जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान को पठान फिल्म के लिए अक्षय कुमार की कठपुतली से आधी फीस मिली?






















