The Lallantop

अक्षय की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बुरा फंस गई

इससे पहले Akshay Kumar की 'हेरा-फेरी 3' को लेकर भी खबरें आई थीं. शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें भी आई थीं. रिपोर्ट्स थीं कि Welcome 3 के बाद अक्षय फिर Hera Pheri 3 पर काम करेंगे. मगर अब उनकी 'वेलकम 3' ही फंस गई है.

Advertisement
post-main-image
'वेलकम 3' में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और रवीना टंडन दिखेंगी.

Akshay Kumar की फिल्म Welcome To The Jungle की किस्मत ठीक नहीं चल रही है. तभी तो आय दिन फिल्म के साथ कुछ ना कुछ घटता ही रहता है. कभी इसके एक्टर्स फिल्म छोड़कर जाते हैं तो कभी किसी नए एक्टर को कास्ट किया जाता है. अब ताज़ा जानकारी मिली है कि इस फिल्म की रिलीज़ को पोस्टपोन कर दिया गया है. अब ये पिक्चर 2024 के अंत में नहीं बल्कि 2025 में रिलीज़ की जा सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' एक मल्टीस्टारर फिल्म है. जिसमें 30 से ज़्यादा एक्टर्स नज़र आएंगे. कास्टिंग के लिहाज से ये काफी बड़ी फिल्म है. अब हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर अहमद खान इस फिल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ा रहे हैं. वो नहीं चाहते कि फिल्म का क्लैश आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' से हो. उधर आमिर खान ने 'सितारे ज़मीन पर' की शूटिंग पूरी कर ली है. तो ये तो तय है कि वो इसे इस साल क्रिसमस पर ही रिलीज़ करेंगे.

'वेलकम फ्रेंचाइज़' की 'वेलकम टू द जंगल' को थिएटर में देखने के लिए अभी फैन्स को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है. क्लैश के अलावा जिस वजह से इस फिल्म को टाला जा रहा है वो है इसका पेंडिंग काम. इतनी बड़ी कास्टिंग होने की वजह से एक्टर्स की डेट्स में बहुत ज़्यादा क्लैश हो रहा है. जिसकी वजह से भी पिक्चर पूरी नहीं की जा पा रही है.

Advertisement

सोर्स ने पोर्टल को बताया कि पिक्चर को बहुत ग्रैंड स्केल पर बनाया जा रहा है. इसकी शूटिंग ही अभी तक पूरी नहीं हो सकी है. इसके पहले शेड्यूल को मई में पूरा किया गया था. सोर्स ने आगे कहा,

''ये बस शुरुआती शेड्यूल ही था जो पूरा हुआ है. इसके अलावा इसमें बहुत से VFX के काम बचे हुए हैं. इन सभी को ध्यान में रखा जाए तो इस साल दिसंबर में फिल्म को रिलीज़ करना मुश्किल है.''

हालांकि अभी तक ऑफिशियल तरीके से इसकी रिलीज़ डेट को लेकर जानकारी नहीं मिली है. पहले इसे 20 दिसंबर को थिएटर्स में उतारा जाना था. मगर इसकी नई रिलीज़ डेट का अभी कोई अता-पता नहीं है. 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग पिछले साल 11 दिसंबर से ही मुंबई में शुरू हो चुकी थी. सबसे पहले दिशा पाटनी ने अपने कुछ हिस्सों की शूटिंग की थी. फिर अक्षय कुमार समेत पूरी कास्ट ने कुछ-कुछ हिस्से शूट किए थे.  

Advertisement

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अक्षय की किसी फिल्म की शूट में देरी हुई हो. इससे पहले परेश रावल, सुनील शेट्टी के साथ उनकी फिल्म 'हेरा-फेरी 3' को लेकर भी खबरें आई थीं. शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें भी आई थीं. मगर ना तो वो फिल्म अनाउंस हुई ना ही ये बताया गया कि इसे फ्यूचर में कभी बनाया जाएगा या नहीं. रिपोर्ट्स थीं कि 'वेलकम 3' के बाद अक्षय फिर 'हेरा-फेरी 3' पर काम करेंगे. मगर अब उनकी 'वेलकम 3' ही फंस गई है.

लंबे समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि फिरोज़ नाडियाडवाला अपनी तीन फ्रैंचाइज़ को दोबारा से ज़िंदा करना चाहते हैं. ये फ्रैंचाइज़ थीं 'वेलकम', 'हेरा फेरी' और 'आवारा पागल दीवाना'. 'वेलकम 2' से बाहर रहने के बाद 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार की वापसी हुई है. इसे इंडिया की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है. मगर जिस तरह से आय दिन इस फिल्म से एक्टर्स के निकलने की बात आ रही है, इसका भविष्य कुछ ठीक सा दिख नहीं रहा.

ख़ैर, 'वेलकम 3' में अक्षय के साथ अरशद वारसी और रवीना टंडन दिखेंगी. इनके अलावा कई दिग्गज एक्टर्स भी नज़र आएंगे. जैसे- परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, यशपाल शर्मा, सुनील शेट्टी, मुकेश तिवारी और जाकिर हुसैन. इसके अलावा कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी फिल्म में हैं.  श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं. इसके अलावा फिल्म में शारिब हाशमी और राहुल देव भी हैं. ये हुए मेल ऐक्टर्स. चार फीमेल ऐक्टर जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता और दिशा पाटनी भी फिल्म में होंगी.

वीडियो: अक्षय कुमार ने दी ‘वेलकम टू द जंगल’ के शूटिंग की जानकारी, फिल्म में होंगे टॉप कॉमेडी एक्टर्स

Advertisement