The Lallantop

सेंसर बोर्ड पर गुस्साए अक्षय ने ओटीटी पर OMG 2 का अनकट वर्ज़न क्यों नहीं उतारा

सेंसर बोर्ड ने OMG 2 में 27 कट करवाए थे. उसके बाद ऐडल्ट सर्टिफिकेट भी दिया. अक्षय और फिल्म के डायरेक्टर अमित राय का प्लान था कि ओटीटी पर फिल्म का अनकट वर्ज़न ही उतारेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब अक्षय ने वजह बताई है.

Advertisement
post-main-image
OMG 2 ने 'गदर 2' से क्लैश के बावजूद बढ़िया कमाई की थी.

Akshay Kumar सेंसर बोर्ड पर फुल गुस्सा थे. उनकी फिल्म OMG 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी थी. सामने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ थी, उसके बावजूद भी फिल्म ने अच्छी कमाई की. OMG 2 को क्रिटिक्स और आम जनता की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिला. फिर नाराज़गी क्यों? वजह है कि सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म के साथ बुरी तरह चीर फाड़ की. 27 कट करवाए. इतना हो जाने के बाद उसे ऐडल्ट सर्टिफिकेट भी थमा दिया. यानी सिर्फ वयस्क लोग ही ये फिल्म सिनेमाघरों में देख सकते थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने भी इस फैसले पर अपनी भड़ास निकाली थी. उन्होंने तब PTI को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सेंसर बोर्ड ने भले ही सिनेमाघरों में उन्हें अपनी फिल्म पूरी तरह रिलीज़ ना करने दी हो, लेकिन ओटीटी पर वो बिना कट वाली फिल्म उतारेंगे. अमित ने कहा था, 

हमने तय किया है कि हम (नेटफ्लिक्स पर) ओरिजिनल फिल्म दिखाएंगे. वो फिल्म, जो सेंसर (बोर्ड) कभी नहीं चाहता था कि लोग देखें. मगर लोगों ने फिल्म देखकर अपना फैसला बता दिया. अगर सेंसर बोर्ड अब भी नहीं समझता है, तो हम क्या ही कह सकते हैं?

Advertisement

अक्षय कुमार ने हाल ही में की. वहां उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात की. उन्होंने कहा कि लोगों को हर बात से समस्या होती है. आगे जोड़ा,

आप कुछ भी कर लो, किसी ना किसी को तो प्रॉब्लम होगी ही. मैंने सेक्स एजुकेशन पर फिल्म बनाई, लोगों को उस पर भी दिक्कत हुई. चलो इसे ऐडल्ट सर्टिफिकेट दे दिया जाए. मैंने बच्चों के लिए फिल्म बनाई और ये बहुत दुर्भाग्यवश था कि हमारी फिल्म को ऐडल्ट सर्टिफिकेट दे दिया गया. हमारे देश की आबादी 150 करोड़ है, आपको नहीं लगता कि हमें सेक्स एजुकेशन की ज़रूरत है. ये बहुत दुख की बात थी. 

OMG 2 के अनकट वर्ज़न को ओटीटी पर लाने की बात थी. फिर मेकर्स ने ऐसा क्यों नहीं किया. अक्षय ने इसकी वजह बताई:   

Advertisement

फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. लोग कह रहे थे कि (ओटीटी पर) अनकट वर्ज़न रिलीज़ करो. मैंने कहा नहीं, सेंसर का सम्मान करते हैं. हम वही कट रिलीज़ करेंगे, जो सेंसर वालों ने हमें दिया है. मैंने उनका सम्मान करते हुए वही कट रिलीज़ किया, जो उन्होंने हमें दिया.     

OMG 2 से पहले अक्षय की पांच फिल्में लाइन से फ्लॉप रही थीं. ऐसे में OMG 2 ने बहुत बड़ी राहत दी. उसके बाद अब उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ आई है. फिल्म की कमाई सुस्त चल रही है लेकिन अक्षय का कहना है कि उन्हें कोई परेशानी नहीं. उन्होंने कहा कि भले ही ये फिल्म नहीं चली लेकिन फिर भी उनकी बेस्ट फिल्म है. बता दें कि ‘मिशन रानीगंज’ माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल पर आधारित है जिन्होंने माइन में फंसे 65 लोगों की जान बचाई थी.     

वीडियो: अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' बनाने के लिए बड़ी तिकड़म भिड़ाया है

Advertisement