The Lallantop

'रक्षा बंधन' को बॉयकॉट करने वालों को अक्षय कुमार ने जवाब दिया है

‘रक्षा बंधन’ की राइटर हैं कनिका ढिल्लों. जिनके पुराने ट्वीट्स को खंगाल कर लोग ‘रक्षा बंधन’ मूवी का बहिष्कार कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'रक्षा बंधन' फिल्म 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

सोशल मीडिया पर फिल्मों को बॉयकॉट करने का चलन चल रहा है. ये परंपरा जैसा हो गया है कि फिल्म की रिलीज़ से पहले उसे बॉयकॉट किया ही जाएगा. जैसे बीते दिनों आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बॉयकॉट हुआ, वैसे ही अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ को बॉयकॉट किया जा रहा है. इस पूरे मसले पर अक्षय ने अपना बयान दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अक्षय कुमार मूवी प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे थे. यहां एक इवेंट में उन्होंने कहा,  

अगर आपको फिल्म नहीं देखनी है तो मत देखिए. ये आज़ाद देश है तो किसे फिल्म देखनी है, किसे नहीं, ये लोगों के ऊपर है. मैं आपको बस इतना बताना चाहता हूं कि इंडस्ट्री चाहे कोई भी हो, फिल्म इंडस्ट्री, कपड़ों की इंडस्ट्री या कोई भी और इंडस्ट्री. ये सभी भारत की अर्थव्यवस्था में मदद करती हैं. तो मूवीज़ को बॉयकॉट करने का कोई सेंस नहीं बनता.

Advertisement
क्यों हो रहा है बहिष्कार?

‘रक्षा बंधन’ की राइटर हैं कनिका ढिल्लों. उनके पुराने ट्वीट्स को खंगाल कर लोग ‘रक्षा बंधन’ को ट्रोल कर रहे हैं. वैसे कनिका ढिल्लों ने ये फिल्म अकेले नहीं लिखी हैं. उन्होंने पति हिमांशु शर्मा के साथ मिलकर 'रक्षा बंधन' की कहानी लिखी है. हिमांशु शर्मा ने इससे पहले 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी फिल्में लिखीं. मगर पब्लिक कनिका के पीछे पड़ी है. उनके पुराने ट्वीट्स के आधार पर कनिका को एंटी-हिंदू बताया जा रहा है. जिस वजह से फिल्म को ना देखने की बात की जा रही है.

आमिर खान ने भी दिया था बयान

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को भी बॉयकॉट किया जा रहा था. इन्हीं बातों से परेशान होकर आमिर ने इंडिया टुडे से बात की थी. आमिर ने कहा था-

Advertisement

''मुझे ये सोचकर बुरा लगता है कि जो लोग ये सारी बातें कह रहे हैं, क्या उन्हें दिल से लगता है कि मुझे इंडिया पसंद नहीं. हो सकता है कि उन्हें ऐसा लगता हो. मगर ये सही नहीं है. ये बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कुछ लोग ऐसा सोचते हैं. मगर असल में ऐसा नहीं है. प्लीज़ मेरी फिल्म को बॉयकॉट न करें. प्लीज़ मेरी फिल्म देखें.''

क्या होगी 'रक्षाबंधन' की कहानी?

‘रक्षा बंधन’, 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है. इसी दिन आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी रिलीज़ होगी. ‘रक्षा बंधन’ कहानी है एक भाई की. उसकी चार बहनें हैं. उसको किसी भी तरह उन चारों की शादी करवानी है. इसे डायरेक्ट किया है आनंद एल. राय ने. अक्षय कुमार ने भाई का रोल किया है. भाई की भी शादी होगी. अक्षय की प्रेमिका का रोल किया है भूमि पेडणेकर ने. ‘रक्षा बंधन’ अक्षय की पिछली फिल्मों से इतर फ़ील गुड टाइप फैमिली ड्रामा लग रही है. 

वीडियो: अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का ‘धागों से बांधा’ गाना हिमेश ने तेरे नाम से उठाया है?

Advertisement