Hera Pheri 3 से Paresh Rawal के अलग होने के बाद इस फिल्म का भविष्य अधर में लटक गया है. Akshay Kumar की इस फिल्म को बिना परेश रावल के इमैजिन करना मुश्किल है. मगर अक्षय को लगता है कि आगे जो कुछ भी होगा, वो अच्छा होगा. अगर फिल्म बगैर परेश के बनी तो भी वो सफल होगी.
परेश रावल के बिना हिट होगी 'हेरा फेरी 3', अक्षय बोले - मुझे लगता है...
हेरा फेरी 3 से परेश रावल के अलग होने के बाद भी अक्षय कुमार ने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है.
.webp?width=360)

हाल ही में अक्षय कुमार, 'कन्नप्पा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे. जहां उनसे 'हेरा फेरी 3' और परेश के साथ चल रहे विवाद को लेकर बात की गई. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा,
''जो कुछ भी हुआ आप सभी के सामने हुआ. कुछ भी छिपा हुआ नहीं है. बस, मैं आशा करता हूं कि सबकुछ अच्छा जाए और सबकुछ अच्छा जाएगा, ये मैं जानता हूं.''
अक्षय ने बिना नाम लिए इतना तो साफ कर दिया है कि 'हेरा फेरी 3' बनेगी. उसे बगैर परेश रावल के भी बनाया जाएगा. उन्हें लगता है कि फिल्म सफल भी होगी. हालांकि, परेश रावल के आइकॉनिक किरदार बाबू भैया का रोल अब कौन निभाएगा, ये वक्त ही बताएगा. बीते दिनों फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन और सुनील शेट्टी भी परेश के 'हेरा फेरी 3' से अलग होने के फैसले पर शॉक्ड थे.
पहले खबर आई कि क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से परेश इस फिल्म से अलग हो गए हैं. फिर उन्होंने खुद इस बात को गलत बताया. परेश के फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय की कंपनी Cape Of Good Film ने परेश पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया. उन पर अन-प्रोफेशनल होने का आरोप लगाया. इसी मुकदमें के बाद परेश ने अक्षय को फिल्म का साइनिंग अमाउंट, 11 लाख रुपये, ब्याज समेत लौटा दिए.
पिछले दिनों परेश रावल ने मिड से बात करते हुए 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर बात की थी. कहा था,
''मुझे पता है, मेरे इस फैसले ने बहुतों को शॉक्ड में डाल दिया होगा. प्रियदर्शन के साथ हम तीनों का पेयर बहुत कमाल का था. मगर मैं इस फिल्म से अलग इसलिए हुआ क्योंकि मुझे इसका हिस्सा होने का अहसास नहीं हो रहा है. मैं कभी किसी चीज़ को ना नहीं कहता मगर कोई जान नहीं सकता कि भविष्य में क्या होने वाला है.''
डायरेक्टर प्रियदर्शन भी परेश के इस फैसले से खुश नहीं हैं. उन्होंने भी मीडिया में अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी. कहा था कि इन सब पचड़ों में पड़ने से अच्छा है कि वो फिल्मों से रिटायरमेंट ले लें. ख़ैर, अब देखना होगा कि 'हेरा फेरी 3' कब बनती हैं, किन एक्टर्स के साथ बनती हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
फिलहाल तो अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई है. जिसने बढ़िया कलेक्शन किया है. इसके बाद अक्षय और प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' आने वाली है. फिर 'वेलकम 3'. जिसकी शूटिंग आधी हो चुकी है.
वीडियो: अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' के बाद 'वेलकम 3' पर भी खतरा मंडरा रहा है















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



