अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. उसके अगले दिन फिल्म ने 21.59 करोड़ रुपए कमाए. 20 नवंबर यानी रविवार को फिल्म के कलेक्शन ने बड़ी छलांग मारी. फिल्म ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन 27.17 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर डाला. ‘दृश्यम 2’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 64.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने उनके पुराने रिकॉर्ड्स को तहस-नहस कर दिया!
'दृश्यम 2' ने अजय की तीन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड हवा कर दिए हैं.


2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली हिंदी फिल्मों में ‘दृश्यम 2’ दूसरे नंबर पर है. अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने अपने पहले दिन करीब 36 करोड़ रुपए कमाए थे. ओपनिंग वीकेंड की कमाई मिलाकर करीब 120.75 करोड़ रुपए तक पहुंची थी. 2022 में जहां ज़्यादातर हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ने में नाकाम रही, ऐसे में ‘दृश्यम 2’ ने फोड़ डाला. फिल्म ने अजय देवगन की पिछली कुछ फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तहस-नहस कर दिया. वीकेंड ओपनिंग के मामले में ये अजय देवगन के करियर की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई. फिल्म ने वीकेंड पर 62.4 करोड़ रुपए कमाने वाली ‘टोटल धमाल’ और 61.75 करोड़ रुपए कमाने वाली ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को पीछे छोड़ दिया. वीकेंड कमाई के लिहाज़ से अब बस ‘गोलमाल अगेन’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ ही ‘दृश्यम 2’ से आगे हैं. ‘गोलमाल अगेन’ ने वीकेंड पर 87.6 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं ‘सिंघम रिटर्न्स’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 77.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
‘गोलमाल अगेन’, सिंघम रिटर्न्स’ और ‘टोटल धमाल’ के बाद ‘दृश्यम 2’ अजय के करियर की चौथी बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म भी बन गई है. इन तीन फिल्मों ने अपने पहले दिन 33 करोड़, 32 करोड़ और 16.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी. ‘दृश्यम 2’ ने वीकेंड पर 64.14 करोड़ रुपए का नेट बिज़नेस किया. यानी वो आंकड़ा जिस पर टैक्स लग चुका है. बिना टैक्स वाले कलेक्शन को ग्रॉस कलेक्शन कहा जाता है. उसकी बात करें तो फिल्म ने वीकेंड पर 75.69 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी ‘दृश्यम 2’ सिर्फ इंडिया में झंडे नहीं लहरा रही. बल्कि इंडिया से बाहर भी फिल्म पैसा पीट रही है. 18 नवंबर को रिलीज़ हुई ‘दृश्यम 2’ ने 95.69 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.
वीडियो: ‘दृश्यम 2’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की?

















.webp?width=120)
.webp?width=120)



