फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों का डेली अपडेट चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज की बड़ी खबरों में पढ़िए रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म '83' का टीज़र कैसा है? वरुण की 'भेड़िया' के पोस्टर पर चोरी का आरोप क्यों लगा और अभिषेक बच्चन ने इंडस्ट्री में होने वाले अवॉर्ड्स शोज़ को लेकर क्या कहा है. नीचे पढ़िए इन खबरों को विस्तार से.
1. बाफ्टा विनिंग डायरेक्टर की नेक्स्ट फिल्म में समांथा प्रभु
पहली खबर एक्ट्रेस समांथा प्रभु की. जो जल्द ही इंटरनेशनल फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक समांथा, बाफ्टा विनिंग डायरेक्टर फिलिप जॉन की अगली फिल्म 'अरेंजमेंट्स ऑफ लव' में नज़र आएंगी. उन्होंने अपने इंस्टा पर इस बात की अनाउंसमेंट की.
रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म साल 2004 में आई सेम नेम की नॉवेल पर बेस्ड होगी. जिसमें समांथा बाय-सेक्सुअल वुमेन का रोल प्ले करेंगी.
2. रणवीर सिंह की फिल्म '83' का टीज़र रिलीज़ हो गया
रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म '83' का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया. फिल्म के मेकर्स और रणवीर सिंह ने इसे शेयर किया. करीब एक मिनट के इस टीज़र में क्रिकेट मैच और क्रिकेट फैंस की एक्साइटमेंट दिखाई दे रही है.
रणवीर ने इसे पोस्ट करके बताया कि मूवी का ट्रेलर 30 नवंबर को आएगा और फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज़ होगी.
3. कार्तिक आर्यन ने दिल्ली में शुरू की 'शहज़ादे' की शूटिंग
कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'शहज़ादे' में नज़र आने वाले हैं. जिसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है. अपने इंस्टा पर कार्तिक ने तस्वीर शेयर करके बताया कि ये शूटिंग दिल्ली में चल रही है.
मूवी में कार्तिक के साथ कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रॉनित रॉय और सचिन खेडेकर नज़र आएंगे.
4. रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाते' ओटीटी पर होगी रिलीज़
रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाते' कुछ ही दिनों पहले थिएटर में रिलीज़ हुई थी. अब खबर है कि इसे जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज़ किया जाएगा. 04 नवंबर को थिएटर में रिलीज़ के बाद इसने वर्ल्ड वाइड अब तक करीब 200 करोड़ की कमाई कर ली है.
5. वरुण की 'भेड़िया' के पोस्टर पर लगा चोरी का आरोप
बीते दिनों वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' का पोस्टर रिलीज़ हुआ था. जिसपर अब चोरी का आरोप लग गया है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2018 में आई साउथ की थ्रिलर मूवी 'रेड-रम' के पोस्टर की हूबहू कॉपी है. वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब इंडियन फिल्मों के पोस्टर पर चोरी का आरोप लगा हो. इसके पहले 'राधे-श्याम' के पोस्टर को पुर्तगाल के एक ब्लॉगर कपल की फोटो से चुराने का आरोप था.

'बाहुबली', 'पीके', 'गजनी', 'थप्पड़', 'रावन' और 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्म के पोस्टर्स पर भी चोरी का आरोप लग चुका है.
6. बॉडीगार्ड शेरा के साथ सलमान खान का वीडियो वायरल
सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' आज थिएटर्स में रिलीज़ हो गई है. इसी के प्रीमियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सलमान खान अपनी एक उम्रदराज़ फैन के साथ फोटो खिंचवाते नज़र आ रहे हैं. वीडियो में उनकी फैन सलमान के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए भी दिखाई दे रही हैं.
वहीं सलमान खान का एक और वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जिसमें उनके बॉडीगार्ड शेरा, 'अंतिम' का डायलॉग बोल रहे हैं. इस वीडियो को सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है.
7. अवॉर्ड शो पर विश्वास ना करने वालों को अभिषेक का जवाब
अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नज़र आने वाले हैं. वो इन दिनों इसी फिल्म के प्रमोशन में बिज़ी हैं. रिसेंटली एक रेडियो चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने उन स्टार्स को लेकर बात की, जो ये दावा करते हैं कि उन्हें इंडस्ट्री में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन्स से कोई मतलब नहीं होता. जब उनसे पूछा गया कि उनकी ज़िंदगी में अवॉर्ड्स का क्या महत्व है तो वो बोले कि जब आपको, आपके काम के लिए तारीफ मिलती है तो वही सबसे बड़ी चीज़ होती है.
अभिषेक ने कहा, ''सिंपल सी बात है जो लोग कहते हैं कि मैं अवॉर्ड में नहीं मानता मतलब उन्हें कोई अवॉर्ड मिला ही नहीं है. देखिए, हम सब कलाकार तभी हैं जब हमारी तारीफ हो, हमें नवाज़ा जाए. जब हमारी वाह-वाही हो. हम अप्रीसिएशन के लिए तो काम करते हैं. हां, हमारा बिज़नेस, घर चलाने का साधन, फाइनेंशियल साइड तो है ही. मगर आप किसी कलाकार की तारीफ करते हैं तो वो खुश हो जाता है.''
अभिषेक ने कहा कि अवॉर्ड एक तरह से अप्रीसिएशन ही है. सभी को ये पसंद होते हैं. खैर, बात तो सही है. हमें भी बहुत खुशी होती है जब आप हमारे वीडियोज़ को पसंद करते हैं और अच्छे वाले कॉमेंट्स करते हैं.
तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहे तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.