The Lallantop

फोन में आरोग्य सेतु ऐप है तो कोरोना वैक्सीन से जुड़ा ये बड़ा फायदा मिलेगा

वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने वाला है.

Advertisement
post-main-image
देश में फिलहाल हेल्थकेयर वर्कर्स को प्रायोरिटी पर कोरोना वैक्सीन दी जा रही है. जब वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध होगी, तो आरोग्य सेतु ऐप को भी रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. (सांकेतिक फोटो- PTI, India Today)
कोरोना वायरस के डर ने पिछले साल जब लोगों के दिलोदिमाग को जकड़ना शुरू किया था,  तब अप्रेल 2020 में एक ऐप बड़े जोर-शोर से हमारे-आपके मोबाइल फोन में दाख़िल हुआ था. आरोग्य सेतु. अब ये ऐप लोगों को कोरोना के ख़िलाफ आगाह करने में कितना कारगर रहा, वो तो भगवान जाने या यूज़र जाने. लेकिन अब इस ऐप का एक बड़ा फायदा आगे चलकर मिल सकता है. ये ऐप कोरोना की वैक्सीन लगवाने में काम आने वाला है. वैक्सीनेशन के लिए CoWin   देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वायरस के ख़िलाफ वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है. कोविशील्ड और कोवैक्सिन के टीके लगाए जा रहे हैं. पहले हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा रही है. इसके बाद बाकी लोगों तक वैक्सीन पहुंचेगी. वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार CoWin प्लेटफॉर्म लेकर आई है. आम लोगों का रजिस्ट्रेशन हालांकि अभी शुरू नहीं हुआ है. लेकिन इंडिया टुडे की मिलन शर्मा की ख़बर के मुताबिक, आरोग्य सेतु ऐप के यूज़र्स को इसी ऐप पर CoWin के तमाम फीचर्स मिल जाएंगे. इनकी मदद से वो आगे चलकर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. आरोग्य सेतु के देश में करीब-करीब 27 करोड़ यूज़र बताए जाते हैं. आगे का वैक्सीनेशन प्लान डॉ. राम सेवक शर्मा. कोविड-19 से लड़ने के लिए बने टेक्नॉलजी एंड डेटा मैनेजमेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं. वैक्सीन प्रबंधन के लिए बने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप के भी सदस्य हैं. उन्होंने इंडिया टुडे से कहा–
“हां, लोग आरोग्य सेतु के ज़रिये भी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. हम तो ये भी कोशिश कर रहे हैं कि ऐप से ही लोगों को पोस्ट वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी मिल जाए. हम अभी जिस सिस्टम से डेटा इकट्ठा करके लोगों को वैक्सीनेट कर रहे हैं, वो इन 3 करोड़ लोगों (हेल्थकेयर वर्कर्स) को वैक्सीनेट करने के लिए तो ठीक है, लेकिन लंबे वक्त के लिए नहीं. आगे चलकर हमें वैक्सीनेशन का एक ‘सिटिजन सेंट्रिक आर्किटेक्चर’ चाहिए. यानी कोई ऐसा सिस्टम, जिसमें लोग ख़ुद वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं, सुविधा के साथ ख़ुद को रजिस्टर कर सकें. ये तय कर सकें कि उन्हें कब वैक्सीन लगवानी है, कहां जाकर लगवानी है. इसके लिए ज़रूरी है कि उन्हें सेल्फ रजिस्ट्रेशन के एक से अधिक तरीके उपलब्ध कराए जाएं.”
आरोग्य सेतु ऐप अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था. इसको कोविड-19 के ख़तरे से आगाह करने, सलाह देने और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के वन स्टॉप शॉप के तौर पर सामने रखा गया था. हालांकि डॉ. शर्मा की बात से ये भी इशारा मिल रहा है कि जब वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध होगी, तो रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आरोग्य सेतु के अलावा और भी कई विकल्प लोगों को दिए जाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement