The Lallantop

जब आमिर की वजह से '3 इडियट्स' की स्क्रिप्ट में मेकर्स को बहुत बड़ा बदलाव करना पड़ा

आमिर खान ने बताया, 3 Idiots के वक्त राजकुमार हीरानी ने जो रैंचो का किरदरा लिखा था, उसकी कुछ चीज़ें आमिर को पसंद नहीं थी.

Advertisement
post-main-image
राजकुमार हीरानी और आमिर खान एक बार फिर से साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं.

Aamir Khan ने अपने करियर में बहुत सी यादगार फिल्में दी हैं. कुछ फिल्मों ने तो इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी कमाल किया है. इन्हीं फिल्मों में से एक थी साल 2009 में आई 3 Idiots. इस पिक्चर ने ना सिर्फ ज़बरदस्त कमाई की बल्कि इंडियन सिनेमा को एक कल्ट फिल्म दे दी. मगर इस फिल्म की स्क्रिप्ट में आमिर खान की वजह से राजकुमार हीरानी को बहुत कुछ बदलना पड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बीते दिनों आमिर खान, दी लल्लनटॉप के खास प्रोग्राम 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में आए थे. इस शो में आमिर ने अपने करियर को लेकर, अपनी फिल्मों को लेकर, को-स्टार्स को लेकर और फिल्मों में अपनी इन्वॉलमेंट को लेकर बात की. जब उनसे  '3 Idiots' को लेकर बात की गई तो उन्होंने कई सारे किस्से सुनाए. बताया कि कैसे उनकी एक ज़िद की वजह से राजकुमार हीरानी को स्क्रिप्ट में बहुत सारे बदलाव करने पड़े.

आमिर ने कहा,

Advertisement

''राजकुमार हीरानी और मेरे बीच कई सारे वैचारिक मत-भेद रहे. मगर उसकी वजह से कभी हम लोगों के बीच चीज़ें खराब नहीं हुईं. हीरानी बहुत ही कमाल के फिल्ममेकर और राइटर हैं. मैं बहुत इज़्जत करता हूं उनकी. मगर क्रिएटिव काम में आप अक्सर अपना ओपिनियन देते हैं.वो भी आपको अपनी राय देता है. राजू बड़े ध्यान से सुनता है लोगों की बातें और उसे अगर सही लगे तो उसे अपनाता भी है.''

आमिर ने आगे कहा,

''मुझे याद है '3 इडियट्स' और 'पीके' दोनों में जब मैंने पहला ड्राफ्ट सुना था, तो मुझे कुछ दिक्कतें थीं. मैंने उस वक्त अपना प्वॉइंट ऑफ यू राजू को बताया था. जैसे, 3 इडियट्स का जो पहला ड्राफ्ट था उसमें रैंचो क किरदार को राजू ने बड़े हीरोइक तरीके से लिखा था. मतलब जैसे वो पेन वाले सीन था, एस्ट्रोनॉट पेन वाला, उसमें रैंचो का किरदार बोलता है कि एस्ट्रोनॉट ने पेंसिल क्यों नहीं यूज़ किया. ओरिजनल स्क्रिप्ट में रैंचो इस लाइन को ओवरकॉन्फिडेंस तरीके से बोलता था. वो किरदार सारी चीज़ें सही करता था, सबकुछ सही करता था. उसे सिचुएशन हैंडल करने आती थी. मगर वो ओवर-कॉन्फिडेंट था.''

Advertisement

आमिर ने आगे बताया, उन्होंने राज को कहा कि वो भले ही स्क्रिप्ट में रैंचो का करिदार ऐसा लि रहे हों मगर आमिर उसे अपनी तरीके से ही निभाएंगे. आमिर ने कहा उन्हें रैंचो के किरदार का एटीट्यूड पसंद नहीं आया था. वो चाहते थे कि रैंचो का किरदार क्यूरियर हो. उसे जानने की ललक हो. वो होशियार या ओवर समार्ट ना हो. बस इसी के बाद हीरानी ने स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया.  

ख़ैर, आमिर एक बार फिर से राजकुमार हीरानी के साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं. दोनों साथ में दादा साहब फाल्के की बायोपिक बनाने जा रहे हैं. 

वीडियो: सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस की भविष्यवाणी से आमिर खान टेंशन में आ जाएंगे

Advertisement