1. अमीषा पटेल का नाम उनके माता-पिता के नामों को मिला के बना है. उनके पापा का नाम अमित और मां का नाम आशा पटेल है.

अमीषा पटेल अपनी मां-पापा के साथ.
2. अमीषा पटेल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से करने के बाद यूएस से 2 साल बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. लेकिन बाद में उन्होंने 'टफ्ट यूनिवर्सिटी मासुचुसेट्स' से इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल के साथ ग्रेजुएशन पूरी की.
3. राकेश रोशन ने उनको अपनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' का ऑफर उनके हाई स्कूल पास करने के तुरंत बाद दे दिया था, लेकिन उस वक़्त अमीषा ने उन्हें ये कहकर मना कर दिया की वो आगे की पढाई के लिए यूएस जाना चाहती हैं. उसके बाद इस फिल्म के लिए करीना कपूर को फाइनल कर दिया गया. अमीषा के पिता और राकेश रोशन के घरेलू संबंध होने के कारण ये रोल आख़िरकार अमीषा को ही मिला.

शूटिंग के दौरान राकेश और हृतिक रोशन के साथ अमीषा
4. हालांकि दूसरी फिल्म के लिए अमीषा को खासी मेहनत करनी पड़ी. फिल्म ग़दर के लिए 500 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया, जिसमें से 22 को स्क्रीन टेस्ट के लिए चुना गया. अमीषा भी इस 22 में थी. 12 घंटे ऑडिशन लेने के बाद अमीषा को 'ग़दर- एक प्रेम कथा' की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया गया. इस फिल्म के लिए अमीषा को 'फिल्मफेयर स्पेशल परफॉरमेंस अवार्ड' मिला. रिलीज़ के बाद 'ग़दर' 21वीं सदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी.

ग़दर फिल्म का एक सीन
5. केतन मेहता की फिल्म 'मंगल पाण्डे - दी राइजिंग' में अमीषा की कास्टिंग प्रोसेस बड़ी दिलचस्प रही थी. इस फिल्म में उन्हें आमिर खान की सलाह पर ऐश्वर्या राय के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया था. क्योंकि आमिर ने उन्हें बीबीसी के एक शो 'क्वेश्चन टाइम इंडिया' में देखा था. यहीं आमिर को उनका आई क्यू लेवल भा गया और उन्हें इस फिल्म में बंगाली महिला के किरदार के लिए साइन कर लिया गया.

मंगल पाण्डे फिल्म के एक सीन में अमीषा
6. अमीषा पटेल अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर भी खासी चर्चा में रहती हैं. पहले विक्रम भट्ट के साथ अपने संबंधों को लेकर और उसके बाद अपने पारिवारिक झमेलों को लेकर. उनके भाई अश्मित पटेल के साथ भी उनके रिश्ते काफी कड़वे हैं. अपने पापा के खिलाफ तो वो कोर्ट केस भी कर चुकीं हैं. उन्होंने अपने पिता पर आरोप लगाया है की उन्होंने मेरे कमाए हुए पैसों का इस्तेमाल फैमिली बिज़नस को पटरी पर लाने में किया. उन्होंने अपने पिता पर 12 करोड़ रूपये के हेरफेर का आरोप लगाया और साथ ही पैसे वापसी की भी मांग की थी.
ये भी पढ़ें:























